Apple का अगला iPhone बन सकता है अब तक का सबसे महंगा, AI और कैमरा बढ़ा सकते हैं कीमत
iPhone: फ़ोन अमेरिका में करीब 1,299 डॉलर से 1,399 डॉलर (लगभग 1.12 लाख से 1.21 लाख रुपये) की शुरूआती कीमत पर आ सकता हैं. अगर ऐसा होता हैं, तो यह पिछले मॉडल iPhone 17 pro से काफी ज्यादा महंगा साबित होगा.
Follow Us:
Apple का अगला प्रीमियम स्मार्टफोन iPhone 18 Pro अभी लॉन्च भी नहीं हुआ है, लेकिन इसकी कीमत को लेकर पहले से ही चर्चाएं तेज हो गई हैं. रिपोर्टर्स की मानें तो यह फ़ोन अमेरिका में करीब 1,299 डॉलर से 1 399 डॉलर (लगभग 1.12 लाख से 1.21 लाख रुपये) की शुरूआती कीमत पर आ सकता हैं. अगर ऐसा होता हैं, तो यह पिछले मॉडल iPhone 17 pro से काफी ज्यादा महंगा साबित होगा.. हालांकि, Apple ने अभी तक इसकी कीमत या लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, इसलिए फिलहाल यह सारी जानकारी लीक और अनुमान पर आधारित है..
कीमत इतनी ज्यादा क्यों हो सकती है?
इस बार कीमत बढ़ने की सबसे बड़ी वजह मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट यानी बनाने की लागत मानी जा रही है. खासकर मेमोरी और स्टोरेज चिप्स की कीमतों में काफी बढ़ोतरी देखी जा रही है. रिपोर्ट्स के अनुसार, जहां पहले iPhone 17 Pro में मेमोरी पैकेज की लागत लगभग 39 डॉलर थी, वहीं iPhone 18 Pro के लिए यह बढ़कर करीब 145 डॉलर तक पहुंच सकती है. इसी तरह स्टोरेज चिप्स की कीमत भी कई गुना बढ़ने का अनुमान है. फोन के अंदर इस्तेमाल होने वाले छोटे-छोटे पार्ट्स पहले से कहीं ज्यादा महंगे हो गए हैं, और इसका असर सीधे फोन की कीमत पर पड़ सकता है.
WhatsApp यूजर्स की मौज! आ रहे हैं Online Indicator और Backup Control के नए फीचर्स
AI फीचर्स भी बन रहे हैं महंगे फोन की वजह
आज के समय में स्मार्टफोन सिर्फ कॉल और कैमरे तक सीमित नहीं हैं, बल्कि अब उनमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का बड़ा रोल हो गया है.
iPhone 18 Pro जैसे फोन में बेहतर AI प्रोसेसिंग, ऑन-डिवाइस मशीन लर्निंग और तेज परफॉर्मेंस के लिए ज्यादा पावरफुल चिप्स और ज्यादा RAM की जरूरत होती है. यही वजह है कि इनकी मैन्युफैक्चरिंग लागत लगातार बढ़ रही है. इसका मतलब यह है कि जैसे-जैसे फोन “स्मार्ट” होते जा रहे हैं, वैसे-वैसे वे “महंगे” भी होते जा रहे हैं.
कैमरा में भी मिल सकता है बड़ा बदलाव
iPhone 18 Pro में कैमरे को लेकर भी बड़ा अपग्रेड देखने को मिल सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें वेरिएबल अपर्चर (Variable Aperture) वाला प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है, जो लाइट को बेहतर तरीके से कंट्रोल करेगा.
इससे खासकर लो-लाइट फोटोग्राफी यानी कम रोशनी में ली जाने वाली तस्वीरों की क्वालिटी काफी बेहतर हो सकती है. हालांकि, यह नया कैमरा सिस्टम भी पहले से ज्यादा महंगा बताया जा रहा है, जिसका असर फोन की कुल कीमत पर पड़ सकता है.
कौन-कौन से नए फीचर्स मिल सकते हैं?
लीक्स के अनुसार iPhone 18 Pro में कई बड़े और एडवांस फीचर्स देखने को मिल सकते हैं:
इसमें नया और ज्यादा पावरफुल Apple चिपसेट मिल सकता है, जो AI को और बेहतर तरीके से हैंडल करेगा.
कैमरा परफॉर्मेंस खासकर लो-लाइट और जूम में सुधार देखने को मिल सकता है.
iOS 27 के साथ नए AI फीचर्स और ज्यादा कस्टमाइजेशन का अनुभव मिल सकता है.
कंप्यूटेशनल फोटोग्राफी और इमेज प्रोसेसिंग पहले से ज्यादा एडवांस हो सकती है.
डिजाइन में बहुत बड़े बदलाव की उम्मीद फिलहाल कम है, क्योंकि Apple इस बार ज्यादा फोकस अंदर के टेक्नोलॉजी अपग्रेड पर कर सकता है.
भारत में कीमत कितनी हो सकती है?
अगर अमेरिका में इसकी कीमत 1,299 से 1,399 डॉलर रहती है, तो भारत में यह और भी महंगा हो सकता है. इसकी वजह है इंपोर्ट ड्यूटी, टैक्स और करेंसी एक्सचेंज रेट. भारत में पहले से ही iPhones की कीमत अमेरिका के मुकाबले ज्यादा होती है, इसलिए यहां iPhone 18 Pro एक और ज्यादा प्रीमियम कीमत के साथ आ सकता है.
क्या यह कीमत बढ़ोतरी सच साबित होगी?
यह भी पढ़ें
फिलहाल यह कहना मुश्किल है कि ये अनुमान पूरी तरह सही साबित होंगे या नहीं.कई बार Apple बढ़ती लागत का कुछ हिस्सा खुद वहन करता है ताकि कीमत बहुत ज्यादा न बढ़े. लेकिन एक बात साफ है, AI टेक्नोलॉजी, हाई-स्पीड स्टोरेज और एडवांस कैमरा सिस्टम आने वाले समय में स्मार्टफोन्स को और महंगा जरूर बना सकते हैं. अगर ये रिपोर्ट्स सही निकलती हैं, तो iPhone 18 Pro Apple के इतिहास के सबसे महंगे Pro iPhones में से एक हो सकता है.