WhatsApp यूजर्स की मौज! आ रहे हैं Online Indicator और Backup Control के नए फीचर्स
WhatsApp: अभी तक अगर किसी का स्टेटस देखना होता है कि वह ऑनलाइन है या नहीं, तो उसकी चैट खोलनी पड़ती है. लेकिन नए अपडेट में व्हाट्सऐप एक ऐसा फीचर टेस्ट कर रहा है जिसमें आपको यह जानकारी सीधे कॉन्टैक्ट की प्रोफाइल से मिल सकती है..
Follow Us:
WhatsApp: व्हाट्सऐप अपने यूजर्स के अनुभव को और सरल और बेहतर बनाने के लिए दो नए फीचर्स पर काम कर रहा है. इन फीचर्स का मकसद लोगों के लिए ऐप को इस्तेमाल करना आसान बनाना है, खासकर चैट देखने और बैकअप मैनेज करने जैसे कामों का.
बिना चैट खोले पता चलेगा कौन ऑनलाइन है
अभी तक अगर किसी का स्टेटस देखना होता है कि वह ऑनलाइन है या नहीं, तो उसकी चैट खोलनी पड़ती है. लेकिन नए अपडेट में व्हाट्सऐप एक ऐसा फीचर टेस्ट कर रहा है जिसमें आपको यह जानकारी सीधे कॉन्टैक्ट की प्रोफाइल से मिल सकती है..
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगर कोई व्यक्ति ऑनलाइन होगा तो उसकी प्रोफाइल फोटो के पास एक छोटा सा ग्रीन डॉट दिखाई देगा. इसका मतलब यह होगा कि वह अभी ऐप पर एक्टिव है. यह फीचर अभी टेस्टिंग में है और Android Beta वर्जन में देखा गया है.. इससे यूजर्स को जल्दी और आसान तरीके से पता चल सकेगा कि कौन अभी व्हाट्सऐप पर मौजूद है.
iPhone 17 खरीदने वालों की हुई बल्ले-बल्ले, फ्लिपकार्ट पर ग्राहकों को मिल रही बड़ी छूट
चैट बैकअप मैनेज करना होगा आसान
दूसरा बड़ा बदलाव बैकअप सिस्टम में देखने को मिल सकता है. अभी कई लोगों को यह समस्या होती है कि व्हाट्सऐप का बैकअप काफी स्टोरेज घेर लेता है और उसे मैनेज करना मुश्किल हो जाता है.
नए फीचर में एक अलग बैकअप मैनेजमेंट सेक्शन दिया जा सकता है, जहां यूजर्स अपने पुराने बैकअप देख सकेंगे, उन्हें डिलीट कर सकेंगे या जरूरत पड़ने पर नई कॉपी बना सकेंगे. इससे फोन और क्लाउड स्टोरेज दोनों में जगह बचाने में मदद मिलेगी.
केंद्र सरकार की रोक के बाद गूगल प्ले स्टोर से हटाया गया टेलीग्राम, एप्पल ऐप स्टोर पर अब भी उपलब्ध
एंड्रॉयड सेटिंग्स से भी मिलेगा कंट्रोल
खबरों के अनुसार, इस नए सिस्टम में Google भी मदद कर रहा है. आने वाले अपडेट में Android की सेटिंग्स के अंदर ही एक अलग बैकअप कंट्रोल ऑप्शन दिया जा सकता है. यानी यूजर सीधे फोन की सेटिंग से ही व्हाट्सऐप बैकअप को मैनेज कर पाएंगे, अलग-अलग ऐप खोलने की जरूरत नहीं होगी.
कुल मिलाकर क्या बदलेगा?
यह भी पढ़ें
अगर ये दोनों फीचर्स सभी यूजर्स के लिए जारी होते हैं, तो व्हाट्सऐप का इस्तेमाल पहले से ज्यादा आसान हो जाएगा। एक तरफ ऑनलाइन स्टेटस देखने में सुविधा मिलेगी और दूसरी तरफ स्टोरेज मैनेजमेंट भी बेहतर हो जाएगा, जिससे ऐप ज्यादा स्मूथ और यूजर-फ्रेंडली बन सकता है.