जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

जमुई में बाइक से जा रहे लड़का-लड़की से अभद्रता, वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने लिया एक्शन, 3 गिरफ्तार

बिहार के जमुई जिले में लड़का-लड़की के साथ सड़क पर कथित तौर पर बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ.

जमुई में बाइक से जा रहे लड़का-लड़की से अभद्रता, वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने लिया एक्शन, 3 गिरफ्तार
Image Credit: NMF Input
Advertisement

बिहार के जमुई जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार किए जाने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. घटना जमुई टाउन थाना क्षेत्र के मड़वा गांव की बताई जा रही है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी.  

क्या है पूरा मामला?

मामले में राज्य महिला आयोग ने भी संज्ञान लिया है. वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि बाइक सवार लड़के और लड़की को कुछ लोग रास्ते में रोक लेते हैं. वीडियो में लड़की के साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार किए जाने का दृश्य दिखाई देता है. लड़की वहां मौजूद लोगों से हाथ जोड़कर उन्हें जाने देने की अपील करती नजर आ रही है. वह कहती सुनाई देती है, "बच्चा हैं, जाने दीजिए. अब कभी नहीं आएंगे." इस दौरान मौके पर कई अन्य लोग भी मौजूद दिखाई दे रहे हैं.

Advertisement

वीडियो से हुई आरोपियों की पहचान

जमुई के पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल ने बताया कि पुलिस को घटना से संबंधित वीडियो मिले थे. वीडियो के आधार पर पीड़िता की पहचान की गई और उसका बयान दर्ज किया गया. पुलिस के अनुसार, पीड़िता के बयान से पता चला कि घटना 19 सितंबर की शाम करीब सात बजे की है. एसपी ने बताया कि वीडियो के फ्रेम में छह-सात लोग दिखाई दे रहे हैं. इनमें से कुछ लोगों की पहचान पुलिस ने कर ली थी.

पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस आगे की जांच कर यह पता लगाने में जुटी है कि घटना में और कौन-कौन लोग शामिल थे. इस मामले में राज्य महिला आयोग ने भी संज्ञान लिया है. आयोग की अध्यक्ष अप्सरा ने कहा कि उन्होंने वीडियो के माध्यम से घटना की जानकारी ली है. उन्होंने बताया कि वीडियो में एक किशोरी लड़की के साथ छेड़छाड़ की घटना दिखाई दे रही है.

महिला आयोग ने लिया संज्ञान

महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने इस संबंध में जमुई के जिलाधिकारी से बात की है. जिलाधिकारी ने उन्हें बताया कि घटना लखीसराय और जमुई की सीमा के पास शाम के समय हुई थी और यह 19 सितंबर की घटना है. उन्होंने बताया कि घटना में शामिल लोगों की पहचान कर ली गई है और प्राथमिकी भी दर्ज की गई है. उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि सोमवार शाम तक मामले में हुई कार्रवाई की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी.

Advertisement

यह भी पढ़ें

महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा कि वह इस मामले में जमुई के पुलिस अधीक्षक को भी पत्र भेजेंगी और घटना के संबंध में आगे की कार्रवाई की जानकारी लेंगी. पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो, पीड़िता के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच जारी है. पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले में शामिल अन्य लोगों की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें