दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में तीन मंजिला इमारत गिरी, मलबे में दबे कई लोग, रेस्क्यू में जुटी NDRF की टीम
मोती बाग इलाके की इस बिल्डिंग में पीजी चलता था. मलबे में बच्चों के मलबे में दबे होने की आशंका है. उन्हें बाहर निकालने के लिए बड़े स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है.
Follow Us:
दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में एक तीन मंजिला इमारत गिर गई, जिसमें मलबे के नीचे कई लोगों के फंसे होने की आशंका है. यह इमारत मोतीबाग इलाके में सत्य निकेतन स्थित शिव मंदिर के पास गिरी.
दिल्ली फायर ब्रिगेड ने बताया कि उन्हें इस घटना की जानकारी दोपहर 1:30 बजे मिली. अधिकारियों ने बताया कि दोपहर 1:50 बजे स्टेशन ऑफिसर (एसटीओ) नरेंद्र घटनास्थल पर पहुंचे और सूचना दी कि एक इमारत गिर गई है और कुछ लोग उसके नीचे फंसे हुए हैं. उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों और अतिरिक्त कर्मचारियों की मांग की.
#WATCH | Delhi: A JCB machine arrives at the site of a building collapse near Satya Niketan in South-West Delhi. The rescue operation is underway. More details are awaited. pic.twitter.com/oXPtKbWn2I
— ANI (@ANI) September 6, 2026Advertisement
बिल्डिंग में चलता था हॉस्टल
बताया जा रहा है मोती बाग इलाके की इस बिल्डिंग में पीजी चलता था. मलबे में बच्चों के दबे होने की आशंका है. उन्हें बाहर निकालने के लिए बड़े स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है. एसडब्ल्यूटी, एक बिग फायर टेंडर (बीएफटी), एक ऑफिसर-इन-चार्ज, डीओ मुकेश वर्मा और एसटीओ मनोज को घटनास्थल पर मौजूद हैं. प्रशासन के मुताबिक, इमारत के नीचे कितने लोग फंसे हुए हैं इसकी पुष्टि रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा होने और जांच के बाद ही की जा सकेगी. एक चश्मदीद ने बताया कि मलबे में करीब 50 बच्चे दबे हुए हैं. चश्मदीद ने बताया, जो इमारत गिरी है, उसका नाम 'हॉस्टल डेज़' है. ठीक उसके बगल में एक और इमारत है जो गिर गई. 'हॉस्टल डेज़' खास तौर पर लड़कों का PG है. यह पांच मंज़िला इमारत थी. बगल वाली इमारत भी गिर गई. जो छात्र अपने कमरों के अंदर थे, वे सभी मलबे के नीचे दब गए. फंसे हुए छात्रों की सही संख्या का पता रजिस्ट्रेशन रिकॉर्ड देखने के बाद ही चलेगा.
#WATCH | Delhi: On the building collapse near Satya Niketan in South-West Delhi, an eyewitness says, "The building that collapsed is called 'Hostel Daze'. Right next to it is another building that collapsed. 'Hostel Daze' is a dedicated boys' PG; it was a five-story building. The… pic.twitter.com/fGmK1WOrgq
— ANI (@ANI) September 6, 2026Advertisement
वहीं, हादसे की तस्वीरें में देखा गया कि रेस्क्यू टीम से पहले ही लोग खुद मलबा हटाने में जुट गए. इनमें छात्रों के ग्रुप और स्थानीय लोग शामिल थे. अपडेट मिली है कि दो छात्रों को मलबे से निकाला गया है. उनकी हालत गंभीर है और उन्हें ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया गया है. घटनास्थल से कई ह्रदय विदारक तस्वीरें सामने आई हैं. मौके पर चीख पुकार मच हई.
CM रेखा गुप्ता ने जताया दुख
इमारत गिरने पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने चिंता जताई है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट में कहा, ‘सत्य निकेतन में इमारत गिरने की घटना चिंतनीय है. डीडीएमए, एनडीआरएफ, दिल्ली फायर सर्विस, दिल्ली पुलिस, एमसीडी, सीएटीएस और सिविल डिफेंस की टीमें युद्ध स्तर पर बचाव कार्य कर रही हैं. एहतियात के तौर पर बगल की इमारत को खाली करा लिया गया है. फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकालने और प्रभावित परिवारों को तुरंत मदद पहुंचाने की हरसंभव कोशिश की जा रही है.
यह भी पढ़ें