दिल्ली इमारत हादसा: मलबे में दबे दो लोगों की मौत, पुलिस ने बिल्डिंग मालिक के खिलाफ दर्ज की FIR
Delhi Building Collapse: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में बड़ा हादसा हो गया. यहां एक पांच मंजिला इमारत भरभराकर गिर गई. इसके बाद आसपास की बिल्डिंग भी हिल गई. एहतियात के तौर पर कई इमारतों को खाली करवाया गया है.
दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में एक पांच मंजिला इमारत गिर गई, जिसके मलबे में कई लोग दब गए. सूत्रों के मुताबिक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई. जबकि कई घायलों को मलबे से निकालकर हॉस्पिटल पहुंचाया गया है. वहीं मौके पर फायर ब्रिगेड, NDRF, RAF की टीम रेस्क्यू में जुटी हैं, डॉग स्क्वॉड की भी सेवा ली जा रही है. वहीं, मामले में दिल्ली पुलिस ने बिल्डिंग मालिक आनंद बंसल के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
Delhi: Rescue operations are underway after a building collapsed in South West Delhi's Satya Niketan pic.twitter.com/OfWNMActUv
— IANS (@ians_india) September 6, 2026
हालांकि अभी भी इसके नीचे कई लोगों के फंसे होने की आशंका है. यह इमारत मोतीबाग इलाके में सत्य निकेतन स्थित शिव मंदिर के पास गिरी. अब तक 5 से ज्यादा लोगों को मलबे से निकाला गया है. इस पांच मंजिला इमारत में हॉस्टल चलता था. जिसमें छात्र रहते थे, यहां रहने वाले ज्यादातर छात्र दिल्ली यूनिवर्सिटी के हैं. बताया जा रहा है बिल्डिंग के बेसमेंट में मरम्मत का कार्य चल रहा था.

दिल्ली फायर ब्रिगेड ने बताया कि उन्हें इस घटना की जानकारी दोपहर 1:30 बजे मिली.
_1788692526.webp)
अधिकारियों ने बताया कि दोपहर 1:50 बजे स्टेशन ऑफिसर (एसटीओ) नरेंद्र घटनास्थल पर पहुंचे और सूचना दी कि एक इमारत गिर गई है और कुछ लोग उसके नीचे फंसे हुए हैं. उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों और अतिरिक्त कर्मचारियों की मांग की.
घटनास्थल पर नेताओं का जमावड़ा
दिल्ली में हुए इस बड़े हादसे के बाद पक्ष-विपक्ष के नेता लगातार घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं. CM रेखा गुप्ता के बाद उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू ने भी घटनास्थल पहुंचकर हालातों का जायजा लिया. वहीं, AAP नेता सौरभ भारद्वाज, कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा और दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव भी पहुंचे. इस दौरान विपक्ष ने सरकार और MCD पर सवाल उठाए.
#WATCH | Delhi | Delhi LG Taranjit Singh Sandhu and Special CP (Law and Order) Neeraj Thakur arrive at the Satya Niketan PG building collapse site to inspect the ongoing rescue work. pic.twitter.com/aTy507EFWJ
— ANI (@ANI) September 6, 2026
सत्य निकेतन में घटनास्थल पर पहुंचीं CM रेखा गुप्ता
हादसे के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता घटनास्थल पर पहुंची और हालातों का जायजा लिया. अभी तक मलबे से 6 लोगों को बाहर निकालने की खबर है. इस हादसे के बाद एक बार MCD और दिल्ली प्रशासन पर सवाल उठ गए हैं.
#WATCH | Delhi CM Rekha Gupta arrives at Satya Niketan, where a building collapsed today
— ANI (@ANI) September 6, 2026
Delhi Police said, “From the local enquiry, it came to knowledge that this was a 40–50-year-old building, comprising a basement and five upper floors, and it was used as a PG accommodation.… pic.twitter.com/bIfNHqzj6d
गृह मंत्री अमित शाह ने बीच में ही रुकवाया कार्यक्रम
दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में बड़ा हादसा हो गया. यहां पांच मंजिला इमारत गिरने के कारण कई लोग जख्मी हो गए हैं, 6 लोगों को अब तक रेस्क्यू किया गया है. बाकी लोगों की मलबे में तलाश जारी है. इसी बीच ख़बर आ रही है कि इमारत हादसे की ख़बर मिलते ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपना कार्यक्रम बीच में ही रुकवा दिया. आपको बता दें कि गृह मंत्री गोवा में बीजेपी के नए कार्यालय के उद्घाटन समारोह में पहुंचे थे.
Union Home Minister Amit Shah, after learning about the building collapse in Delhi’s Satya Niketan, has called off his Goa event. pic.twitter.com/KqZCvsXHfQ
— ANI (@ANI) September 6, 2026
दिल्ली सत्य निकेतन इमारत हादसा: अब तक 6 लोगों का रेस्क्यू किया गया
दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत हादसे वाली जगह पर बचाव अभियान तेज कर दिया गया है. दिल्ली पुलिस के अनुसार, अभी यह पता नहीं चल पाया है कि कितने लोग फंसे या घायल हुए हैं. अब तक 6 लोगों को बचाया जा चुका है.
#WATCH | Delhi: Rescue operation underway at the site of a building collapse in Satya Niketan
— ANI (@ANI) September 6, 2026
As per Delhi Police, the exact number of persons trapped/injured is not known at present. 6 people have been rescued so far. pic.twitter.com/TYoyfiWsiy