जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

New Rules: सितंबर की शुरुआत के साथ बड़ा बदलाव, LPG-तेल से लेकर कार और टैक्स तक बदले ये 7 नियम

September Rules Change: आज से सितंबर महीने की शुरुआत हो रही है और इसी के साथ कई सारे बदलाव भी लागू हो रहे हैं,. कहीं राहत मिलने की उम्मीद है तो कहीं खर्च बढ़ने वाला है. आइए समझते हैं कि सितंबर की शुरुआत के साथ क्या-क्या बदल गया है.

Author
01 Sep 2026
( Updated: 01 Sep 2026
09:03 AM )
New Rules: सितंबर की शुरुआत के साथ बड़ा बदलाव, LPG-तेल से लेकर कार और टैक्स तक बदले ये 7 नियम
Image Source: Canva (Representative Image)
Advertisement

September Rules Change: अगस्त का महीना अब खत्म हो चुका है और सितंबर की शुरुआत हो गई है. नया महीना सिर्फ कैलेंडर की तारीख बदलने का नाम नहीं है, बल्कि इसके साथ रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े कई अहम बदलाव भी लागू होते है. इनका सीधा असर आम आदमी की जेब और महीने के बजट पर पड़ सकता है. कहीं राहत मिलने की उम्मीद है तो कहीं खर्च बढ़ने वाला है. आइए समझते हैं कि सितंबर की शुरुआत के साथ क्या-क्या बदलने वाला है.

पेट्रोल-डीजल और LPG के दाम पर नजर

हर महीने की पहली तारीख को लोगों की नजर सबसे पहले पेट्रोल-डीजल और LPG के नए दामों पर रहती है. तेल कंपनियां पेट्रोल-डीजल के रेट रोजाना जारी करती हैं, लेकिन LPG सिलेंडर की कीमतों में आमतौर पर महीने की पहली तारीख को बदलाव किया जाता है. अगस्त में 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में बड़ी कटौती हुई थी. वहीं घरेलू 14.2 किलो वाले सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया था. अब सितंबर में एक बार फिर नए रेट जारी होने हैं, ऐसे में लोगों की नजर इस पर बनी हुई है.

कार खरीदने वालों को ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे

अगर आप सितंबर में नई कार खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके बजट पर थोड़ा अतिरिक्त बोझ पड़ सकता है. टाटा मोटर्स और हुंडई ने अपनी कारों की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है. टाटा मोटर्स की गाड़ियों और SUV के अलग-अलग वेरिएंट की कीमतों में 25 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी हो सकती है. ऐसे में कार खरीदने का प्लान बना रहे लोगों के लिए सितंबर पहले के मुकाबले महंगा साबित हो सकता है.

Advertisement

मुंबई में दूध भी हुआ महंगा

मुंबई में सितंबर की शुरुआत के साथ दूध का खर्च भी बढ़ने वाला है. यहा तबेले से मिलने वाले खुले दूध की कीमत में 9 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की जा रही है. दूध कारोबारियों का कहना है कि पशुओं के चारे और दूसरे खर्च बढ़ने के कारण कीमत बढ़ाने का फैसला लिया गया है. यानी मुंबई में कई परिवारों के महीने के किचन बजट पर इसका सीधा असर पड़ सकता है.

फरीदाबाद में प्रॉपर्टी टैक्स और पानी का बिल बढ़ेगा

फरीदाबाद के लोगों के लिए सितंबर की शुरुआत जेब पर भारी पड़ सकत है. यहां प्रॉपर्टी टैक्स को कलेक्टर रेट के आधार पर तय किया जाएगा. इसका मतलब है कि अलग-अलग इलाकों में एक जैसे मकान होने के बावजूद टैक्स अलग हो सकता है. जिस इलाके का कलेक्टर रेट ज्यादा होगा, वहां प्रॉपर्टी टैक्स भी ज्यादा देना पड़ेगा. इसके अलावा पानी की दरों में भी करीब 200 फीसदी तक बढ़ोतरी की गई है.

Train में गंदगी फैलाना पड़ेगा महंगा! रेलवे ने बढ़ाया जुर्माना, इन गलतियों पर भी होगी कार्रवाई

Advertisement

एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन होगा आसान

विदेश यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक राहत भरा बदलाव हुआ है. अब अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को इमिग्रेशन क्लीयरेंस के दौरान बोर्डिंग पास पर मुहर लगवाने की जरूरत नहीं होगी. यात्री मोबाइल में इलेक्ट्रॉनिक बोर्डिंग पास या उसकी प्रिंटेड कॉपी दिखाकर प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे. इससे एयरपोर्ट पर समय बचने और प्रक्रिया आसान होने की उम्मीद है.

ITR की डेडलाइन खत्म, अब देना होगा जुर्माना

यह भी पढ़ें

बिजनेस और प्रोफेशन से कमाई करने वाले गैर-ऑडिट टैक्सपेयर्स के लिए ITR दाखिल करने की 31 अगस्त की समयसीमा खत्म हो चुकी है. अब रिटर्न दाखिल करने पर लेट फीस देनी पड़ सकती है. असेसमेंट ईयर 2026-27 का बिलेटेड ITR 31 दिसंबर 2026 तक दाखिल किया जा सकता है. देरी की स्थिति में 1,000 से 5,000 रुपये तक की लेट फीस लग सकती है. सामान्य टैक्सपेयर्स के लिए ITR दाखिल करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई थी.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें