जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

अखिलेश यादव से मिले CJP नेता, क्या UP चुनाव में होने जा रही है अभिजीत दिपके की एंट्री?

CJP leaders met Akhilesh Yadav: CJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने गुरुवार को लखनऊ में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात की. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस मुलाकात को चुनावी माहौल के बीच काफी अहम माना जा रहा है.

Author
04 Sep 2026
( Updated: 04 Sep 2026
09:05 AM )
अखिलेश यादव से मिले CJP नेता, क्या UP चुनाव में होने जा रही है अभिजीत दिपके की एंट्री?
Image Source: IANS
Advertisement

CJP leaders met Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. इसी बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने गुरुवार को लखनऊ में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात की. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस मुलाकात को चुनावी माहौल के बीच काफी अहम माना जा रहा है. हालांकि, बैठक में क्या बातचीत हुई और इसका कोई राजनीतिक नतीजा निकला या नहीं, इस पर दोनों पक्षों की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है.

बंद कमरे में करीब डेढ़ घंटे चली मुलाकात

जानकारी के मुताबिक, आशुतोष रांका और अखिलेश यादव की बैठक सपा मुख्यालय के पास जनेश्वर मिश्र ट्रस्ट के कार्यालय में शाम करीब चार बजे शुरू हुई और लगभग डेढ़ घंटे तक चली. मुलाकात के बाद रांका बिना मीडिया से बात किए वहां से चले गए. समाजवादी पार्टी ने भी बैठक के मकसद या उसमें हुई बातचीत को लेकर कोई बयान जारी नहीं किया. सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने मुलाकात की पुष्टि करते हुए कहा कि बैठक में किन मुद्दों पर चर्चा हुई, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है. हालांकि, उन्होंने माना कि युवाओं, बेरोजगारी और स्कूली शिक्षा जैसे मुद्दों पर बातचीत होना संभव है.

स्कूल और छात्रों के मुद्दे पर खास चर्चा?

Advertisement

अखिलेश यादव लंबे समय से शिक्षा व्यवस्था और स्कूलों के बंद होने के मुद्दे को उठाते रहे हैं. वह उत्तर प्रदेश में प्राथमिक स्कूलों की स्थिति को लेकर सरकार से सवाल भी कर चुके हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि रांका और यादव की बातचीत में छात्रों और शिक्षा से जुड़े मुद्दे अहम रहे होंगे.
सूत्रों के मुताबिक, बातचीत में आज की युवा पीढ़ी, खासकर 'जेन जी' और 'जेन अल्फा' की चिंताओं पर भी चर्चा हो सकती है. हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

भारत ने 100 साल पुराने हिंदू मंदिर ध्वस्त करने पर पाकिस्तान को लगाई लताड़, कहा- दोषियों पर हो कार्रवाई

जंतर-मंतर प्रदर्शन में सपा ने दिया था छात्रों का साथ

CJP पिछले कुछ समय से छात्रों और शिक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर देशभर में सक्रिय है. दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए छात्र प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा कथित लाठीचार्ज के बाद सपा सांसद डिंपल यादव और धर्मेंद्र यादव समेत पार्टी के नेता प्रदर्शनकारी छात्रों के समर्थन में पहुंचे थे.अखिलेश यादव भी कई मौकों पर छात्र आंदोलन के समर्थन में अपनी बात रख चुके हैं. वहीं, राजस्थान में 'स्कूल ठीक करो' अभियान के दौरान आशुतोष रांका पर कथित हमले के बाद भी अखिलेश यादव ने इस मुद्दे को सार्वजनिक रूप से उठाया था.

5 सितंबर का मार्च भी लिया वापस

Advertisement

यह भी पढ़ें

CJP ने हाल ही में दिल्ली में 5 सितंबर को इंडिया गेट से मार्च निकालने का ऐलान किया था, लेकिन बाद में इसे वापस ले लिया.पार्टी का आरोप था कि सरकार ने जुलाई में किए गए वादे पूरे नहीं किए. बाद में एफआईआर वापस लेने और मुआवजे के ऐलान के बाद CJP ने सरकार के फैसले का स्वागत किया और मार्च वापस ले लिया. उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले युवाओं, रोजगार और शिक्षा जैसे मुद्दे तेजी से राजनीतिक चर्चा के केंद्र में आ रहे हैं. ऐसे में अखिलेश यादव और आशुतोष रांका की यह मुलाकात आने वाले दिनों में नई राजनीतिक चर्चाओं को जन्म दे सकती है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें