बर्मिंघम मेयर को भारत की दो टूक, कश्मीर वाले बयान पर विदेश मंत्रालय का करारा जवाब
Kashmir: कश्मीर को लेकर बर्मिंघम के मेयर जाकर चौधरी की टिप्पणियों पर भारत ने दो टूक जवाब दिया है. विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि कश्मीर के मामले में भारत का रुख बिल्कुल स्पष्ट है. उन्होंने कहा कि पूरा जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत का हिस्सा हैं और भारत के अभिन्न अंग हैं.
Follow Us:
Kashmir: ब्रिटेन के दूसरे सबसे बड़े शहर बर्मिंघम के मेयर जाकिर चौधरी का कश्मीर को लेकर दिया गया बयान अब चर्चा में है. एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कश्मीर को पाकिस्तान से जोड़ते हुए अपनी बात रखी थी. उनके इस बयान पर भारत ने कड़ा रुख अपनाते हुए साफ कर दिया है की जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत का अभिन्न हिस्सा हैं. विदेश मंत्रालय ने यह भी स्पष्ट किया कि कश्मीर को लेकर भारत का रुख पहले से बिल्कुल साफ है और इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है.
मेयर ने कश्मीर को लेकर क्या कहा?
जाकिर चौधरी ने पिछले महीने एक कार्यक्रम में कहा था कि उनके पूर्वजों ने देश के लिए लड़ाई लड़ी है. इसी दौरान उन्होंने कश्मीर और पाकिस्तान को लेकर अपनी राय रखी और दोनों पक्षों से बातचीत के जरिए विवाद सुलझाने की अपिल की. उन्होंने कहा कि बातचीत की मेज पर बैठकर समस्याओं का समाधान निकाला जाना चाहिए. उनके इस बयान के सामने आने के बाद ब्रिटेन में भी इसे लेकर प्रतिक्रिया देखने को मिली और कुछ लोगों ने उनके खिलाफ कार्रवाई यहां तक कि उन्हें देश से बाहर भेजने की मांग भी की.
भारत ने साफ किया अपना रुख
मेयर के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने 4 सितंबर 2026 को कहा कि कश्मीर के मुद्दे पर भारत की स्थिति बिल्कुल स्पष्ट है. उन्होंने कहा कि पूरा जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत का हिस्सा है और भारत के अभिन्न अंग हैं. उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान को लेकर भारत की नीति क्या है, यह भी सरकार को अच्छी तरह पता है. यानी भारत ने एक बार फिर साफ कर दिया कि जम्मू-कश्मीर को लेकर किसी तीसरे पक्ष की दखलंदाजी को वह स्वीकार नहीं करता.
#WATCH | Delhi: On the comments of the Mayor of Birmingham, Zaker Choudhry, regarding Kashmir, MEA Official Spokesperson Randhir Jaiswal says, "On Kashmir, we know where India stands. The whole of Jammu and Kashmir and Ladakh are parts of India, which are integral to India and… pic.twitter.com/lcRG5xNzMZ
— ANI (@ANI) September 4, 2026
कौन हैं जाकिर चौधरी?
जाकिर चौधरी ने मई 2026 में बर्मिंघम के 116वें मेयर के तौर पर शपथ ली थी. उनका जन्म पाकिस्तान में हुआ था और वह करीब 14 साल की उम्र में 1969 में ब्रिटेन चले गए थे. ब्रिटेन में उन्होंने राजनीति के साथ-साथ कारोबार और सामाजिक कार्यों में भी अपनी पहचान बनाई. बर्मिंघम के मेयर बनने के बाद से वह अलग-अलग सार्वजनिक कार्यक्रमों में नजर आते रहे हैं.
अभिजीत दिपके की CJP में पड़ी फूट! अलग पार्टी बनाकर सामने आए मनीष ब्रह्मभट्ट, जानें कौन हैं फाउंडर
बयान के बाद क्यों बढ़ा विवाद?
कश्मीर भारत और पाकिस्तान के बीच लंबे समय से सवेदनशील मुद्दा रहा है. ऐसे में किसी विदेशी शहर के मेयर की ओर से कश्मीर को पाकिस्तान से जोड़कर दिया गया बयान स्वाभाविक रूप से विवाद का कारण बन गया. भारत ने भी इस पर बिना किसी अस्पष्टता के अपनी स्थिति दोहरा दी है कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत का अभिन्न हिस्सा हैं. इस बयान के बाद अब मेयर जाकिर चौधरी की टिप्पणी को लेकर राजनीतिक और सार्वजनिक स्तर पर बहस तेज हो गई है.
यह भी पढ़ें