अपने पांच दशक लंबे करियर में नाना ने कई दमदार किरदार निभाए. उन्होंने 100 से ज्यादा फिल्में कीं, परिंदा के अन्ना से लेकर वेलकम के डॉन उदय शेट्टी तक, उन्होंने कभी न बुलाने वाले मोमेंट दिए.
-
मनोरंजन08 Oct, 202612:37 PM‘बता कौनसा खून मुसलमान का’ से लेकर ‘दौलत है, शोहरत है, इज्जत है’ तक… नाना के वो कभी न भूलने वाले 10 फेमस डायलॉग
-
मनोरंजन08 Oct, 202612:37 PM27 एकड़ में फैला बड़ा फार्महाउस, गोवा में था एक घर, फिर भी गांव में क्यों रहते थे नाना पाटेकर, खुद बताई थी वजह
नाना पाटेकर मुख्य रूप से मुंबई के अंधेरी में समर्थ नगर लोखंडवाला इलाके में एक साधारण वन बीएचके फ्लैट में रहते थे. इतने बड़े स्टार होने के बाद भी उन्होंने कभी आलीशान जिंदगी को नहीं अपनाया. पुणे के पास खडकवासला में उनका 27 एकड़ में फैला बड़ा फार्महाउस है, जहां वे खेती-बाड़ी भी करते थे. इसके अलावा गोवा के डोना पाउला में भी उनका एक घर था, जहां गुरुवार को कार्डियक अरेस्ट के कारण एक्टर का निधन हो गया. उनका पुश्तैनी गांव महाराष्ट्र के रत्नागिरी में है.
-
खेल08 Oct, 202612:34 PMNana Patekar Death: नहीं रहे दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर, युवराज-धवन समेत क्रिकेट सितारों ने दी श्रद्धांजलि
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन से क्रिकेट जगत में शोक की लहर. युवराज सिंह, शिखर धवन, और मशहूर क्रिकेट कमेंटेटर हर्षा भोगले ने नाना के निधन पर जताया शोक.
-
मनोरंजन08 Oct, 202612:09 PMNana Patekar Death: 'अन्ना' से 'उदय शेट्टी' तक, नाना पाटेकर ने छोड़ी अभिनय की अमिट छाप
नाना ने अभिनय के अलावा निर्देशन में भी हाथ आजमाया. 1991 में उन्होंने 'प्रहार: द फाइनल अटैक' का निर्देशन किया, जो भारतीय सेना और एक अनुशासित कमांडो की कहानी पर आधारित थी. कला और सिनेमा में योगदान के लिए उन्हें 2013 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया था.
-
मनोरंजन08 Oct, 202611:28 AM‘गीली लकड़ी में मत जलाना...’ नाना पाटेकर ने क्यों जमा कर रखी थीं 12 मन लकड़ियां? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
Nana Patekar RIP: एक इंटरव्यू में नाना पाटेकर ने अपनी मौत और अंतिम संस्कार को लेकर खुलकर बात की थी. उन्होंने कहा था कि उन्हें पता है कि एक दिन इस दुनिया से जाना है और इसलिए उन्होंने अपनी चिता के लिए लकड़ियों का इंतजाम तक कर रखा है.
-
Advertisement
-
मनोरंजन08 Oct, 202611:15 AM‘विश्वास करना मुश्किल आप चले गए’, नाना पाटेकर के जाने से टूट गए अक्षय कुमार, सनी देओल को लगा सदमा, बोले- आपकी बहुत याद आएगी
नाना पाटेकर के निधन से बॉलीवुड में मातम पसर गया है, बॉलीवुड की तमाम बड़ी हस्तियां नाना के इस तरह चले जाने पर दुख जती रहीं हैं, अक्षय कुमार से लेकर सनी देओल समेत कई बड़ी हस्तियों ने अपना दुख ज़ाहिर किया है.
-
मनोरंजन08 Oct, 202610:34 AMनाना पाटेकर के जाने से दुखी हुए पीएम मोदी, कहा- एक बड़ी कमी महसूस हो रही है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन पर दुख जताया है. उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा है कि हिंदी और मराठी सिनेमा में नाना पाटेकर का योगदान बहुत बड़ा था. उनके जाने से एक बड़ी कमी महसूस हो रही है. उनके परिवार, दोस्तों और अनगिनत चाहने वालों के प्रति मेरी संवेदनाएं. ओम शांति.
-
न्यूज08 Oct, 202610:22 AMविराट कोहली के आउट होने पर छोड़ देते थे खाना... नाना पाटेकर का क्रिकेट से था खास लगाव, बचपन में करते थे ऑफ स्पिन गेंदबाजी
बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन हो गया. गोवा स्थित घर पर गंभीर कार्डियक अरेस्ट के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने करीब 45 मिनट तक बचाने की कोशिश की. सुबह 5:20 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. अब नाना पाटेकर के जीवन से जुड़ी कहानी और किस्सो को लोग खूब याद कर रहे हैं और उनके निधन पर गहरा शोक जता रहे है.
-
न्यूज08 Oct, 202609:17 AMअभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से लेकर CM योगी समेत दिग्गज नेताओं ने ऐसे दी श्रद्धांजलि
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 8 अक्टूबर की सुबह 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. गोवा स्थित फ्लैट में बेहोश मिलने के बाद उन्हें मणिपाल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने करीब 45 मिनट तक CPR दिया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका. उनके निधन पर फिल्म जगत, प्रशंसकों और राजनीतिक हस्तियों ने शोक जताया.
-
मनोरंजन08 Oct, 202608:22 AMदिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन, 45 मिनट तक डॉक्टर देते रहे CPR, फिर भी नहीं बची जान
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का गुरुवार को गोवा स्थित आवास पर निधन हो गया. उन्हें बेहोशी की हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने गंभीर कार्डियक अरेस्ट के बाद करीब 45 मिनट तक CPR दिया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका. पोस्टमार्टम के लिए मेडिको-लीगल केस दर्ज किया गया है.