नाना पाटेकर की मौत की खबर सुनकर तनुश्री दत्ता ने ऐसा क्या कहा, मच गया बवाल, लोगों ने एक्ट्रेस को सिखाया सबक
नाना पाटेकर के निधन पर अब तनुश्री दत्ता का भी रिएक्शन सामने आया है. एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है.जिसने सभी ध्यान अपनी ओर खींच लिया है.इस वीडियो में तनुश्री दत्ता काफी कुछ बोलती हुई नज़र आ रही हैं. जिसकी वजह से वो ट्रोलिंग का शिकार हो गई हैं.
Follow Us:
बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन की खबर सामने आते ही फिल्म इंडस्ट्री शोक में डूब गई है. ना सिर्फ फैंस बल्कि बॉलीवुड की तमाम बड़ी-बड़ी हस्तियां भी सदमे में आ गई हैं.
नाना पाटेकर के निधन से दुखी हुआ बॉलीवुड
नाना पाटेकर ने 75 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है, रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर को कार्डियक अरेस्ट आया था, डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका. एक्टर के इस तरह जाने से बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी हस्तियां हैरान हैं, अक्षय कुमार से लेकर सनी देओल को अभी तक विश्वास नहीं हो रहा है कि एक्टर अब इस दुनिया में नहीं रहे.
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री का रिएक्शन
नाना पाटेकर के निधन पर अब तनुश्री दत्ता का भी रिएक्शन सामने आया है. एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है.जिसने सभी ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. इस वीडियो में तनुश्री दत्ता काफी कुछ बोलती हुई नज़र आ रही हैं. तनुश्री दत्ता ने वीडियो में कहा, “मैंने सुना है, मुझे खबर मिली है. बस... आज मेरा काम का दिन है. मैं एक इवेंट के लिए लखनऊ जा रही हूँ. और मैं उसी पर ध्यान देना चाहती हूँ. यह सब होने के लिए कितना अजीब दिन है. क्योंकि मैं लखनऊ में एक बहुत बड़ा इवेंट कर रही हूँ, और यह मेरे लिए काफी ज़रूरी था. मैंने अपना पूरा दिन प्लान किया हुआ था. मैं ये सभी लाइव सेशन करना और कंटेंट पोस्ट करना चाहती थी. और अब मुझे चिंता हो रही है कि शाम को मीडिया का सारा ध्यान बस 'ईविल डेड' पर ही होगा. इसलिए, जब मुझे समझ आ जाएगा कि मुझे कैसा रिएक्शन देना चाहिए, तब मैं अपना रिएक्शन दूँगी. तो, परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएँ हैं, लेकिन...”.
तनुश्री दत्ता पर भड़के लोग
अब जिस तरह से तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर के निधन पर रिएक्ट किया है, उनके ख़िलाफ़ अपशब्द बोले हैं, वो लोगों को रास नहीं आया है, सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की जमकर क्लास लग रही है. एक यूजर ने तनुश्री को लताड़ लगाते हुए लिखा, “अरे, अब तो वो गुज़र चुके हैं, अब आप क्या चाहते हैं? थोड़ी हमदर्दी दिखाइए, वो अपना बचाव करने के लिए अब यहाँ नहीं हैं; मैं तो बस यही कहूँगा कि थोड़ी इंसानियत दिखाइए.”
वहीं एक और यूजर ने लिखा, “आपका ध्यान शोहरत पाने पर है.”
इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा, “शर्म आनी चाहिए.”
इतना ही नहीं एक और यूजर ने लिखा, “अभी मैं कुछ देर पहले ही सोच रहा था कि फिर इसका क्या रिएक्शन होगा, (स्क्रॉल करते हुए यह वीडियो देखें) उम्मीद कुछ ऐसी ही थी और मैं सही हुआ.यह कंडोलेंस किस बात का दे रही है पहले इविल डेड बोला और फिर बेज्जती, उसने गलत कहा था कि उसे शांति और भगवान के बारे में पता था बाकी दुनिया के किसी भी व्यक्ति को नहीं पता है लेकिन इस तरह की बयानबाजी करने से वह भी सार्वजनिक रूप से बस पब्लिसिटी हासिल करने के लिए दिख रही है और एक नए विवाद को जन्म दे रही है कुछ लोग, इसका विरोध करेंगे फिर से वीडियो पोस्ट करके या मीडिया के सामने रोना मत बाद में.”
इसके अलावा एक यूजर ने लिखा, “अगर पड़ोसी मुल्क का भी कोई इंसान गुजर जाए तो या फिर दुश्मन भी गुजर जाए तो मेरे लिए ओम शांति निकलेगा, वह कम से कम मानवता के नाते जाते हुए इंसान के बारे में अच्छा बोल सकता है, थोड़े तरीके से होनी चाहिए मैडम आपके करियर में जितनी फिल्म नहीं आई आपकी, उससे ज्यादा सेवा की नाना ने.”
वहीं एक और यूजर ने लिखा, “अभी तक इसने दिमाग का इलाज नही कराया”
इतना ही नहीं एक और यूजर ने लिखा, “सभी का टाइम आता है तुम्हारा भी आएगा ऊपर वाले से डरो. जो चला गया है उसके लिए अच्छी बातें करो.”
तनुश्री और नाना पाटेकर का क्या है विवाद?
यह भी पढ़ें
बता दें कि तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर से जुड़ा विवाद बॉलीवुड के सबसे चर्चित मामलों में से एक रहा है. तनुश्री ने 2008 में आई फिल्म Horn Ok Pleassss के सेट पर उनके साथ कथित तौर पर गलत व्यवहार किए जाने का आरोप लगाया था. कई साल बाद उन्होंने दोबारा इस मुद्दे को उठाया, जिसके बाद भारत में #MeToo आंदोलन को काफी जोर मिला था. इसके बाद तनुश्री ने नाना पाटेकर के खिलाफ मुंबई पुलिस में शिकायत की और अक्टूबर 2018 में ओशिवारा पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई. इसके बाद ये मामला कई सालों तक चर्चा में रहा. हालांकि नाना पाटेकर ने इन आरोपों को खारिज किया था.