जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

‘ईश्वर ने ही उनके प्राण हर लिए’, नाना पाटेकर को 'इविल डेड' कहने पर ट्रोल हुईं तनुश्री दत्ता नहीं आईं बाज, फिर दिया विवादित बयान

तनुश्री दत्ता ने मीटू केस के दौरान हुई परेशानियों का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय जो केस चल रहा था. आपको पता है कि केस वापस लेने के लिए मुझ पर कितना दबाव डाला गया था.मुझे लालच दिया गया और धमकियां मिली, लेकिन फिर भी मैंने केस वापस नहीं लिया. फिर, बाद में परेशान करने के लिए मेरी गाड़ी के साथ हादसे करवाने से लेकर फूड पॉइजनिंग कराने तक की कोशिश की गई. मैं जिन चीजों से गुजरी हूं, मेरे लिए तो वह इविल डेड ही हैं.

‘ईश्वर ने ही उनके प्राण हर लिए’, नाना पाटेकर को 'इविल डेड' कहने पर ट्रोल हुईं तनुश्री दत्ता नहीं आईं बाज, फिर दिया विवादित बयान
Image Credits: Tanushree Dutta/Instagram/ iamnanapatekar/instagram
Advertisement

बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने हाल ही में नाना पाटेकर को लेकर दिए गए एक बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने आईएएनएस के साथ बातचीत में 'मीटू' आंदोलन के दौर को याद किया.  तनुश्री ने कहा कि उस कठिन समय में वे जिन परिस्थितियों से गुजरीं, उसका दर्द कोई नहीं समझ सकता. उनके इस बयान ने नाना पाटेकर से जुड़े पुराने विवाद को एक बार फिर हवा दे दी है. एक्ट्रेस ने नाना पाटेकर को लेकर दिए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "मेरे लिए तो वे 'इविल डेड' ही हैं. पिछले पांच साल में मैं जिस दौर से गुजरी हूं और जिन परेशानियों का सामना किया है, उसे कोई नहीं समझ सकता.”

‘मेरे लिए तो वह इविल डेड ही हैं’

एक्ट्रेस ने मीटू केस के दौरान हुई परेशानियों का जिक्र करते हुए कहा, "उस समय जो केस चल रहा था. आपको पता है कि केस वापस लेने के लिए मुझ पर कितना दबाव डाला गया था.मुझे लालच दिया गया और धमकियां मिली, लेकिन फिर भी मैंने केस वापस नहीं लिया. फिर, बाद में परेशान करने के लिए मेरी गाड़ी के साथ हादसे करवाने से लेकर फूड पॉइजनिंग कराने तक की कोशिश की गई. मैं जिन चीजों से गुजरी हूं, मेरे लिए तो वह इविल डेड ही हैं. जो इंसान इस तरह की परिस्थिति से गुजरा ही नहीं उसे क्या पता. हर किसी की परिस्थिति अलग होती हैं. मैंने, तो अपने नजरिए से बातें बोली हैं.”

‘नाना पाटेकर ने केस को बंद करवाया था’

Advertisement

तनुश्री दत्ता ने बताया कि प्राइम विटनेस को तैयार करने में उन्हें 5 साल लगे और बाद में केस बंद कर दिया गया. उन्होंने कहा, "नाना पाटेकर ने केस को बंद करवाया था. सारे सबूत हमारे पास थे, जिस दिन हमारे मेन विटनेस का सबूत कोर्ट में पेश होने वाला था, उसी दिन जज ने केस ही बंद कर दिया. आप सोचिए, हमें एक प्राइम विटनेस (हेयर ड्रेसर) को मनाने में पांच साल लग गए थे. क्योंकि उसको धमकियां आती थीं. हालांकि, उसने फिर भी हलफनामा कोर्ट में दे दिया था. बाद में कोर्ट आकर बयान दिया है कि मैडम जो भी बोल रही हैं, वह मैंने अपनी आंखों से देखा है. पांच साल लगे उस हेयर ड्रेसर को मनाने में.”

‘मेरे साथ क्या कुछ नहीं हुआ है’

तनुश्री ने आगे बताया कि उनकी हेयर ड्रेसर को कोर्ट में न पेश होने के लिए अलग-अलग जगह से धमकियां आती थीं. एक्ट्रेस ने कहा, "उसको पीसीओ से धमकियां आती थी, लोग उसके घर पर जाते थे. फिर, हमें उसे आश्वासन देना पड़ा कि आपको कुछ नहीं होगा. हमने कई सोर्स लगाकर उसको कोर्ट ले गए थे, पांच साल बाद हमारी जीत होने वाली थी.उसी दिन कोर्ट ने केस बंद कर दिया.”

एक्ट्रेस ने आगे कहा, "यह तो सबको पता है कि जरूरी नहीं है कि जो जीता है, वह सही है और जो नहीं जीता वो गलत है. यहां किसी की जीत नहीं हुई है. बहुत ही चालाकी से हम दोनों का पक्ष रखकर केस को बस बंद कर दिया, लेकिन इसका मतलब यह नहीं था कि मैं गलत थी और वह सही थे. जब मुझे परेशानी हुई और मुझ पर जैसा दबाव डाला गया था, मेरे साथ क्या कुछ नहीं हुआ है.”

‘ईश्वर ने ही उनके प्राण हर लिए हैं’

Advertisement

तनुश्री का कहना है कि केस के दौरान वो डिप्रेशन से गुजर रही थीं. उन्होंने कहा, "मैं ऐसी इंसान थी जो बिना डरे बिंदास घूमकर आती थी और मेरी हालत ऐसी हो गई थी कि बाहर जाने के लिए मुझे दस बार सोचना पड़ता था. अजीब चीजें हो रही हैं. हमारी बिल्डिंग के नीचे, मैं बता नहीं सकती कि मेरे साथ क्या हुआ था. नाना पाटेकर बहुत अहंकारी आदमी थे और ईश्वर ने ही उनके प्राण हर लिए हैं. आपको बता नहीं सकती हूं कि मैं किस तरह से परेशान रही थी, मैं डिप्रेशन में चली गई थी.”

नाना पाटेकर के निधन पर क्या बोलीं थी तनुश्री

बता दें कि हाल ही में नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता ने रिएक्शन दिया था. एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया था. इस वीडियो में तनुश्री दत्ता काफी कुछ बोलती हुई नज़र आईं थी. तनुश्री दत्ता ने वीडियो में कहा था, “मैंने सुना है, मुझे खबर मिली है. बस... आज मेरा काम का दिन है. मैं एक इवेंट के लिए लखनऊ जा रही हूँ. और मैं उसी पर ध्यान देना चाहती हूँ. यह सब होने के लिए कितना अजीब दिन है. क्योंकि मैं लखनऊ में एक बहुत बड़ा इवेंट कर रही हूँ, और यह मेरे लिए काफी ज़रूरी था. मैंने अपना पूरा दिन प्लान किया हुआ था. मैं ये सभी लाइव सेशन करना और कंटेंट पोस्ट करना चाहती थी. और अब मुझे चिंता हो रही है कि शाम को मीडिया का सारा ध्यान बस 'ईविल डेड' पर ही होगा. इसलिए, जब मुझे समझ आ जाएगा कि मुझे कैसा रिएक्शन देना चाहिए, तब मैं अपना रिएक्शन दूँगी. तो, परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएँ हैं, लेकिन...”.

Advertisement

यह भी पढ़ें

तनुश्री दत्ता ने  जिस तरह से नाना पाटेकर के निधन पर रिएक्ट किया था, उनके ख़िलाफ़ अपशब्द बोले थे, वो लोगों को रास नहीं आया था, सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की जमकर क्लास लगी थी, जिसके बाद एक्ट्रेस ने एक बार फिर से इस मामले पर रिएक्ट किया है. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें