अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से लेकर CM योगी समेत दिग्गज नेताओं ने ऐसे दी श्रद्धांजलि
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 8 अक्टूबर की सुबह 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. गोवा स्थित फ्लैट में बेहोश मिलने के बाद उन्हें मणिपाल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने करीब 45 मिनट तक CPR दिया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका. उनके निधन पर फिल्म जगत, प्रशंसकों और राजनीतिक हस्तियों ने शोक जताया.
Follow Us:
Nana Patekar Death: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 8 अक्टूबर, गुरुवार सुबह 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. जानकारी के मुताबिक, गोवा स्थित उनके फ्लैट में सीने में तेज दर्द के बाद वह बेहोशी की हालत में मिले थे. उनके बेटे मल्हार पाटेकर ने बताया कि सीने में दर्द की शिकायत मिलने के बाद फ्लैट पर मेडिकल टीम भेजी गई थी. मौके पर पहुंची टीम ने नाना पाटेकर को बेहोश पाया और उन्हें बचाने के लिए तत्काल प्रयास शुरू किए गए. इसके बाद उन्हें मणिपाल अस्पताल ले जाया गया.
45 मिनट तक दिया गया था CPR
नाना ने निधन को लेकर जो शुरुआती जानकारी सामने आइ है उसके मुताबिक़, अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें बचाने के लिए करीब 45 मिनट तक लगातार सीपीआर दिया, लेकिन उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ. सुबह करीब 5:20 बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मामले में मेडिको-लीगल केस दर्ज किया गया है. मौत की वजह और परिस्थितियों की पुष्टि के लिए पोस्टमार्टम कराया जाएगा. नाना पाटेकर के निधन की खबर सामने आते ही फिल्म जगत समेत उनके प्रशंसकों और उन्हें जानने वालों में शोक की लहर दौड़ गई. देश की कई राजनीतिक हस्तियों ने भी सोशल मीडिया के जरिए दिग्गज अभिनेता को याद किया और उनके निधन पर शोक व्यक्त किया.
नितिन गडकरी ने किया लंबा-चौड़ा पोस्ट
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नाना पाटेकर के निधन पर अपने सोशल मीडिया एक एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि 'भारतीय फ़िल्म जगत के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबर बेहद चौंकाने वाली और दिल तोड़ने वाली है. मैं उनके प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ. नाना और मेरे बीच बहुत करीबी और दोस्ताना रिश्ते थे. अपनी दमदार एक्टिंग के ज़रिए, नाना पाटेकर ने पाँच दशकों से ज़्यादा समय तक मराठी और हिंदी सिनेमा के ज़रिए समझदार दर्शकों के दिलों पर राज किया. अपने खास अंदाज़ में डायलॉग बोलने की शैली से उन्होंने फ़िल्मों में कई किरदारों को अमर बना दिया और अपनी एक अलग पहचान बनाई. उनका जाना भारतीय फ़िल्म इंडस्ट्री के लिए एक बहुत बड़ा नुकसान है.' उन्होंने आगे लिखा 'नाम फ़ाउंडेशन' के ज़रिए महाराष्ट्र के ग्रामीण इलाकों में जल संरक्षण और वॉटरशेड मैनेजमेंट के क्षेत्र में उन्होंने जो काम किया, वह काफ़ी अहम और उल्लेखनीय है. आत्महत्या करने वाले किसानों के परिवारों की उन्होंने जो मदद की, वह कई परिवारों के लिए एक सहारा बनी. नाना न सिर्फ़ एक बेहतरीन कलाकार-अभिनेता थे, बल्कि समाज के प्रति संवेदनशील व्यक्ति भी थे. ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे। ओम शांति.'
भारतीय चित्रपट सृष्टीतील दिग्गज अभिनेते नाना पाटेकर यांच्या निधनाचे वृत्त अतिशय धक्कादायक आणि दुःखद आहे. त्यांना माझी भावपूर्ण श्रद्धांजली. नानांचे आणि माझे अतिशय जवळचे आणि मैत्रीपूर्ण संबंध होते. आपल्या दमदार अभिनयाने पाच दशकांहून अधिक काळ नाना पाटेकर यांनी मराठी व हिंदी चित्रपटांच्या माध्यमातून रसिक प्रेक्षकांच्या मनावर अधिराज्य गाजवले. आपल्या वैशिष्ट्यपूर्ण संवाद शैलीने त्यांनी चित्रपटातील अनेक पात्रे अजरामर केली व आपली वेगळी ओळख निर्माण केली. त्यांचे जाणे ही भारतीय चित्रपटसृष्टीची मोठी हानी आहे. 'नाम फाऊंडेशन'च्या माध्यमातून पाणी संरक्षण, संचयन क्षेत्रांत महाराष्ट्राच्या ग्रामीण भागात त्यांनी केलेले कार्य उल्लेखनीय आणि महत्त्वपूर्ण आहे. आत्महत्या केलेल्या शेतकऱ्यांच्या कुटुंबीयांसाठी त्यांनी दिलेला मदतीचा हात अनेक कुटुंबांचा आधार बनला. नाना एक उत्तम कलाकार-अभिनेते असण्याबरोबरच समाजाप्रती संवेदनशील असलेले एक व्यक्तिमत्त्व होते. ईश्वर दिवंगत आत्म्यास शांती प्रदान करो. ॐ शांती.
— Nitin Gadkari (@nitin_gadkari) October 8, 2026
CM योगी ने जताया शोक
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने नाना पाटेकर के निधन की खबर पर सोशल मीडिया पर दुःख जताते हुए लिखा, ' प्रख्यात अभिनेता, रंगमंच के सशक्त कलाकार एवं संवेदनशील समाजसेवी, 'पद्म श्री' नाना पाटेकर जी का निधन कला जगत की अपूरणीय क्षति है. उन्होंने अपने विलक्षण अभिनय से भारतीय सिनेमा को समृद्ध किया और अपने सामाजिक सरोकारों से समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को भी अभिव्यक्त किया. प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों एवं प्रशंसकों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें.' इनके अलावा देवभूमि उत्तराखंड के सीएम ने भी अपने सोशल मीडिया पर पर शोक संवेदना प्रकट करते हुए लिखा कि 'प्रसिद्ध अभिनेता नाना पाटेकर जी के निधन का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ. उन्होंने अपने सशक्त अभिनय और प्रभावशाली संवाद से भारतीय सिनेमा में एक विशिष्ट पहचान बनाई. विभिन्न भूमिकाओं में उनके जीवंत अभिनय ने हिंदी सिनेमा को समृद्ध किया. उनका निधन फ़िल्म व कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है. ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों व प्रशंसकों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें. ॐ शांति !'
प्रख्यात अभिनेता, रंगमंच के सशक्त कलाकार एवं संवेदनशील समाजसेवी, 'पद्म श्री' नाना पाटेकर जी का निधन कला जगत की अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपने विलक्षण अभिनय से भारतीय सिनेमा को समृद्ध किया और अपने सामाजिक सरोकारों से समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को भी अभिव्यक्त किया। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों एवं प्रशंसकों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) October 8, 2026
CM फडणवीस ने जताया गहरा शोक
नाना पाटेकर के निधन पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गहरा दुख जताया. उन्होंने कहा कि नाना पाटेकर सिर्फ पर्दे पर ही नहीं, बल्कि अपनी शख्सियत में भी बेहद प्रभावशाली थे और उन्होंने मराठी और हिंदी सिनेमा को एक पूरा दौर दिया. फडणवीस ने नाना को देशभक्ति वाली भूमिकाओं के लिए याद करते हुए कहा कि क्रांतिवीर से नटसम्राट तक उनका अभिनय बेमिसाल रहा.
यह भी पढ़े: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन, 45 मिनट तक डॉक्टर देते रहे CPR, फिर भी नहीं बची जान
नाना के निधन की खबर सदमे वाली: सुवेंदु अधिकारी
नाना पाटेकर के निधन पर पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने भी गहरा शोक जताते हुए लिखा कि 'दिग्गज अभिनेता श्री नाना पाटेकर जी के अचानक निधन की दुखद खबर सुनकर गहरा सदमा लगा और दिल टूट गया. भारतीय सिनेमा ने अपनी सबसे दमदार, सच्ची और बेमिसाल आवाज़ों में से एक को खो दिया है. नाना जी ने सिर्फ़ किरदार नहीं निभाए; उन्होंने हर भूमिका में बेबाक और असली सच्चाई को जीवंत कर दिया. 'परिंदा', 'क्रांतिवीर' और 'प्रहार' की ज़बरदस्त ऊर्जा से लेकर 'अब तक छप्पन' की गहरी तीव्रता तक, उनकी कला ने एक ऐसा मानक स्थापित किया, जिसके करीब पहुँचने की उम्मीद भी बहुत कम लोग कर सकते हैं.' उन्होंने आगे लिखा कि 'सिनेमाई दुनिया से परे, उनका सादापन, गहरा विनम्र स्वभाव और सामाजिक कार्यों व ग्रामीण समुदायों के प्रति निस्वार्थ समर्पण उनके महान व्यक्तित्व को दर्शाता है. ईश्वर नाना पाटेकर जी की आत्मा को शांति दे. आपकी आवाज़, आपका जोशीला अंदाज़ और आपकी शानदार विरासत हमेशा हमारे दिलों में बसी रहेगी. उनके परिवार, दोस्तों और दुनिया भर में मौजूद लाखों प्रशंसकों के प्रति गहरी संवेदना. ओम शांति.'
यह भी पढ़े: कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा दूसरी बार बनने वाले हैं माता-पिता, खास अंदाज में दी खुशखबरी
यह भी पढ़ें
बताते चलें कि नाना पाटेकर के निधन से हिंदी और मराठी सिनेमा ने एक ऐसे कलाकार को खो दिया, जिसने अपने दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई. उनके निधन पर फिल्म जगत से लेकर राजनीतिक क्षेत्र तक शोक जताया जा रहा है. उनके यादगार किरदार और समाजसेवा से जुड़े कार्य लंबे समय तक लोगों के बीच उनकी विरासत को जिंदा रखेंगे.