जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

‘विश्वास करना मुश्किल आप चले गए’, नाना पाटेकर के जाने से टूट गए अक्षय कुमार, सनी देओल को लगा सदमा, बोले- आपकी बहुत याद आएगी

नाना पाटेकर के निधन से बॉलीवुड में मातम पसर गया है, बॉलीवुड की तमाम बड़ी हस्तियां नाना के इस तरह चले जाने पर दुख जती रहीं हैं, अक्षय कुमार से लेकर सनी देओल समेत कई बड़ी हस्तियों ने अपना दुख ज़ाहिर किया है.

‘विश्वास करना मुश्किल आप चले गए’, नाना पाटेकर के जाने से टूट गए अक्षय कुमार, सनी देओल को लगा सदमा, बोले- आपकी बहुत याद आएगी
Image Credits: IANS
Advertisement

दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन हो गया. यह दुखद खबर सुनकर बॉलीवुड जगत में सन्नाटा छा गया है. सभी कलाकारों और फिल्म उद्योग से जुड़े लोगों ने सोशल मीडिया के ज़रिए अपना दुख व्यक्त किया है. रितेश देशमुख से लेकर अक्षय कुमार तक कई कलाकारों ने नाना पाटेकर के साथ बिताए पलों को याद किया. 

रितेश देशमुख ने जताया दुख

रितेश देशमुख ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर हैरानी जताते हुए इस दुखद खबर पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने लिखा, "इस खबर को सुनकर मैं बहुत हैरान हूं. ऐसा लग रहा है कि जैसे किसी ट्रक ने मुझे टक्कर मार दी हो. नाना पाटेकर जी के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हो रहा है. वह एक महान एक्टर थे, जिनकी तुलना किसी से नहीं की जा सकती. उन्होंने अपनी अनूठी शैली और अभिनय के अंदाज से लोगों के दिलों में जगह बनाई. ऐसा कोई रोल या किरदार नहीं था, जिसे वे नहीं निभा सकते थे."

उन्होंने लिखा, "उन्होंने अपने करियर में हीरो, विलेन और क़ॉमेडी समेत हर तरह के किरदार किए हैं. वे पर्दे के बाहर भी हीरो थे और अपने काम से लोगों के लिए बिना रुके काम करते थे. मुझे उनके साथ 'ब्लफमास्टर' और 'हाउसफुल 5' में स्क्रीन शेयर करने का मौका मिला लेकिन उनके साथ मराठी फिल्म में काम करने की मेरी इच्छा अधूरी रह गई. उनके परिजनों, प्रियजनों और लाखों चाहने वालों के प्रति मेरी हार्दिक और गहरी संवेदना. सच में, एक युग का अंत.आपकी बुद्धिमत्ता, मेरे साथ बातचीत, मेरी पीठ पर थपकी, साझा हंसी और मुझे एक व्यक्ति के रूप में समृद्ध करने के लिए धन्यवाद. आराम से चिरनिद्रा में सो जाइए."

नाना के जाने से टूट गए अक्षय

Advertisement

अक्षय कुमार ने भी अपने को-स्टार और एक्टर नाना पाटेकर के निधन पर दुख जाहिर करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट लिखा. अक्षय कुमार ने एक्टर के साथ तस्वीर पोस्ट कर लिखा, "नाना पाटेकर जी के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ. वह उन दुर्लभ अभिनेताओं में से एक थे, जिन्हें आपको चौंका देने के लिए कभी बहुत कुछ करने की जरूरत नहीं पड़ती थी. आवाज, तीव्रता और हर प्रदर्शन में वह ईमानदार थे. मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं कि फिल्म 'वेलकम' और 'हाउसफुल 5' में मुझे उनके साथ काम करने का मौका मिला. उन सेटों की कई यादें हैं जिन्हें मैं हमेशा संजोकर रखूंगा. यह विश्वास करना मुश्किल है कि आप चले गए. सभी यादों के लिए धन्यवाद. आपको शब्दों से कहीं ज्यादा याद किया जाएगा."

नाना के निधन पर सनी देओल ने जताया दुख

सनी देओल ने नाना पाटेकर के निधन पर दुख जताते हुए लिखा,  “अभी भी यकीन नहीं होता कि नाना हमारे बीच नहीं हैं.हमने कभी साथ काम तो नहीं किया, लेकिन हमारा रिश्ता बहुत खास था और कई सालों पुराना था.निडर और ज़िंदादिल इंसान; उन्होंने हमेशा वही किया जो उनका मन करता था. मैं उन्हें हमेशा इसी रूप में याद रखूँगा.आपकी बहुत याद आएगी, नाना.”नील नितिन मुकेश ने क्या कहा?

Advertisement

एक्टर नील नितिन मुकेश ने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर नाना पाटेकर की तस्वीर पोस्ट कर लिखा, "नाना पाटेकर जी के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ. वह एक महान अभिनेता थे, जिन्होंने मनोरंजन जगत में अपनी अलग पहचान बनाई थी. उनकी दमदार प्रस्तुतियां हमेशा याद रखी जाएंगी लेकिन जिस तरह से उन्होंने प्रेरित किया और अनगिनत महत्वाकांक्षी अभिनेताओं को अपनी पहचान बनाने के लिए प्रोत्साहित किया, वह भी याद रखा जाएगा. भारतीय सिनेमा के सच्चे दिग्गज. आपकी विरासत हमेशा जीवित रहेगी."

निमरत कौर ने क्या कहा?

एक्ट्रेस निमरत कौर ने भी इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर नाना पाटेकर की तस्वीर पोस्ट कर लिखा, "आपकी प्रतिष्ठित सिनेमाई विरासत के लिए धन्यवाद. परिवार और प्रियजनों के प्रति गहरी संवेदना.शांति से आराम कीजिए नाना पाटेकर सर."

अशोक पंडित ने भी नाना के जाने से हुए दुखी

Advertisement

फिल्ममेकर अशोक पंडित ने इंस्टाग्राम पर नाना पाटेकर की तस्वीर पोस्ट कर लिखा, "वरिष्ठ अभिनेता और समाजसेवी नाना पाटेकरजी के निधन के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ. वह न केवल भारतीय सिनेमा में एक महान व्यक्तित्व थे बल्कि महाराष्ट्र में हजारों किसान परिवारों के लिए आशा की किरण भी थे. इस कठिन समय में उनके परिवार के लिए मेरी प्रार्थनाएं. यह थिएटर और सिनेमा की दुनिया के लिए बहुत बड़ी क्षति है. ओम शांति."

प्रकाश राज ने दुख जताते हुए क्या कहा?

साउथ एक्टर प्रकाश राज ने दुख जताते हुए एक्स पर लिखा, मेरे प्यारे नाना जी, आपकी बहुत याद आती है... आपके साथ बिताए पल, हमारी बातचीत, बहस, आपके हाथ का बना खाना और आपसे मिली सीख - इन सभी यादों को मैं हमेशा संजोकर रखूंगा. मेरी ज़िंदगी के सफ़र में आने के लिए आपका शुक्रिया. आपकी आत्मा को शांति मिले.

पद्म श्री पुरस्कार से भी सम्मानित हैं नाना पाटेकर

Advertisement

यह भी पढ़ें

बता दें कि इन फिल्मी हस्तियों के अलावा भी कई बड़े-बड़े स्टार्स ने दुख नाना पाटेकर के निधन पर दुख जताया है.  नाना पाटेकर ने 'अग्निसाक्षी', 'खामोशी: द म्यूजिकल', 'शक्तिः द पावर', 'वेलकम' और 'राजनीति' जैसी फिल्मों से अपने करियर में सफलता हासिल की. नाना पाटेकर पॉजिटिव, निगेटिव और कॉमिडियन सहित हर रोल में अपने आप को ऐसा ढालते थे कि अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता था कि वे किरदार निभा रहे हैं या सच में ऐसा हो रहा है. उन्होंने बच्चों की फिल्म 'अभय' में भूत का किरदार निभाया था. उनका करियर शानदार रहा और उन्होंने बॉलीवुड में एंट्री लेने के बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. नाना पाटेकर को फिल्मों और कला के प्रति उनके समर्पण के लिए पद्म श्री पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें