बीजेपी से अलग होने के बाद के. अन्नामलाई ने केंद्र की मोदी सरकार और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने CJP के विरोध करने के अधिकार का समर्थन किया, हालांकि उसके प्रदर्शन के तरीकों से असहमति जताई. उनके बयान से बीजेपी के साथ जुबानी टकराव तेज हो गया है.
-
न्यूज22 Oct, 202608:53 AM'सवाल पूछो तो विदेशी एजेंट बता देते हैं...', CJP के समर्थन में बोले अन्नामलाई, मोदी सरकार पर उठाए सवाल; BJP ने भी किया पलटवार
-
न्यूज22 Oct, 202608:07 AMसौरव दास और रांका के तिहाड़ जेल से बाहर आते ही CJP का अगला कदम क्या? ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आंदोलन पर बड़ा अपडेट
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन करने वाले CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका सात दिन की न्यायिक हिरासत के बाद तिहाड़ जेल से रिहा हो गए हैं. जंतर-मंतर पर बिना अनुमति प्रदर्शन के आरोप में गिरफ्तार दोनों नेताओं को SEM के सामने लिखित आश्वासन और निर्धारित शर्तों के बाद रिहाई मिली. अब पार्टी की अगली रणनीति पर नजर है.
-
क्या कहता है कानून?21 Oct, 202604:04 PM'आप जेन-जी नहीं', HC ने सौरव दास-आशुतोष रांका की पूछी उम्र, विदेश में प्रदर्शनों पर की टिप्पणी, CJP ने वापस ली याचिका
सौरव दास और आशुतोष रांका की उम्र पर दिल्ली हाईकोर्ट ने बड़ी टिप्पणी की है. कोर्ट ने कहा कि 'आप जेन-जी नहीं' हैं. इतना ही नहीं HC ने विदेश में छात्र आंदोलनों के उग्र होने पर भी बड़ी बात कही. इसके बाद CJP नेताओं ने अपनी याचिका वापस ले ली.
-
न्यूज21 Oct, 202608:52 AMसौरभ दास और आशुतोष रांका पर बढ़ा कानूनी शिकंजा, दूसरा केस भी क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर
CJP: सौरभ दास, आशुतोष रांका के खिलाफ दर्ज एक और मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी है. इससे पहले एक मामला भी क्राइम ब्रांच को दिया जा चुका है. अब दोनों मामलों की जांच क्राइम ब्रांच करेगी. ये मामले जंतर-मंतर इलाके में कथित तौर पर जबरन पहुंचने से जुड़े हैं.
-
न्यूज19 Oct, 202603:37 PM‘पाकिस्तानी झंडों के साथ कांग्रेस…’, ध्रुव राठी पर केंद्रीय मंत्री का हमला, लंदन के प्रदर्शन को बताया ‘एंटी इंडिया’
रिजिजू ने कहा कि भारत-विरोधी ताकतें कभी भी भारत को तोड़ नहीं सकतीं. उन्होंने ध्रुव राठी के लंदन वाले प्रदर्शन का Video शेयर कर उसमें पाकिस्तानी और कांग्रेस के झंडे होने का दावा किया.
-
Advertisement
-
न्यूज19 Oct, 202610:46 AMCJP के सौरव दास-आशुतोष रांका की जमानत पर नया मोड़, जान का खतरा बताकर मजिस्ट्रेट ने सुनवाई से बनाई दूरी; मामला दर्ज
दिल्ली पुलिस ने CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका की जमानत सुनवाई के दौरान मजिस्ट्रेट को कथित धमकी मिलने के मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ NCR दर्ज की है. CJP ने जमानत प्रक्रिया में देरी का आरोप लगाया, जबकि पुलिस ने इसे खारिज करते हुए दस्तावेजों में खामियों और निर्धारित प्रक्रिया का हवाला दिया है.
-
न्यूज19 Oct, 202609:56 AM'छात्रों को छोड़िए, असली अपराधियों पर ध्यान दें...', टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर दिपके का सरकार-पुलिस पर तंज
टाइगर श्रॉफ की कार पर गोलीबारी के मामले में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने तंज कसते हुए पुलिस की प्राथमिकताओं पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि छात्रों और कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई करने के बजाय पुलिस को असली अपराधियों पर ध्यान देना चाहिए.
-
न्यूज18 Oct, 202603:35 PMलंदन में भारतीयों ने ध्रुव राठी को नहीं दिया फ्री पास, भारत को लेकर किया प्रदर्शन, तुरंत हुआ काउंटर प्रोटेस्ट, खूब नारेबाजी
लंदन में प्रवासी भारतीयों ने ध्रुव राठी के प्रदर्शन के जवाब में सामने से प्रोटेस्ट किया और जमकर नारेबाजी की. इस दौरान पुलिस को मामले में दखल देना पड़ा और दोनों गुटों को दूर करना पड़ा.
-
न्यूज18 Oct, 202602:58 PM'देश के अंदरूनी मामलों में दखल बर्दाश्त नहीं...', अभिनेता इमरान खान के प्रदर्शन पर चिराग पासवान का दो टूक जवाब
बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान को CJP प्रदर्शन में शामिल होने के बाद 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस जारी किया गया है. उन्होंने बॉम्बे हाई कोर्ट में इसे चुनौती देते हुए मनमाना और असंवैधानिक बताया है. वहीं, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन भारतीय नागरिकों का अधिकार है,
-
न्यूज18 Oct, 202609:39 AMमोदी के इस मंत्री ने गजब कर दिया! सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले दिपके को ही दे दिया पार्टी में आने का ऑफर
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने महाराष्ट्र के धाराशिव दौरे के दौरान 2029 के लोकसभा चुनाव में NDA की जीत का दावा किया. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना कप्तान बताते हुए कहा कि वह उनकी टीम के खिलाड़ी हैं. साथ ही उन्होंने अभिजीत दिपके को अपनी पार्टी में शामिल होने का न्योता दिया.
-
न्यूज17 Oct, 202605:01 PMCJP फाउंटर अभिजीत दिपके को मिली जमानत, शांति भंग के आरोप में हुए थे अरेस्ट, शर्तों के साथ मिली बेल
दिल्ली पुलिस ने बिना अनुमति 'लहरा दो तिरंगा' मार्च निकालने की कोशिश के मामले में CJP संस्थापक अभिजीत दिपके को गिरफ्तार किया था. बेल बॉन्ड की शर्तों के उल्लंघन के आरोप में उन्हें SEM के सामने पेश किया गया, कोर्ट ने दिपके को शर्तों के साथ जमानत दे दी है.
-
राज्य17 Oct, 202604:16 PMदिल्ली में हर प्रदर्शन से कारोबार को करोड़ों की चोट, अब तक 3,000 करोड़ का नुकसान; CTI ने सरकार से की बड़ी मांग
दिल्ली में अक्टूबर में हुए विरोध-प्रदर्शनों से व्यापारियों को अब तक 3,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. सीटीआई के मुताबिक, रिटेल कारोबार को 1,800 करोड़ रुपये की चपत लगी और 700 से ज्यादा बाजार प्रभावित हुए.
-
न्यूज17 Oct, 202601:50 PM‘किस देश में युवा सरकार से सवाल पूछ सकते हैं?’, UN में गरजे इंडियन डिप्लोमैट, CJP प्रदर्शन पर रिपोर्ट को किया खारिज
भारतीय राजनयिक अनुज स्वरूप ने UN की रिपोर्ट पर पलटवार किया. उन्होंने भारत में ‘युवाओं के दमन’ के दावों को खारिज कर दिया. भारत ने UN को उसकी विश्वसनीयता पर भी आईना दिखाया.