CJP leaders met Akhilesh Yadav: CJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने गुरुवार को लखनऊ में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात की. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस मुलाकात को चुनावी माहौल के बीच काफी अहम माना जा रहा है.
-
न्यूज04 Sep, 202609:05 AMअखिलेश यादव से मिले CJP नेता, क्या UP चुनाव में होने जा रही है अभिजीत दिपके की एंट्री?
-
राज्य04 Sep, 202608:23 AM'मंदिर तोड़े, लेकिन भक्ति नहीं डिगा पाए', जन्माष्टमी पर मथुरा से CM योगी का बड़ा संदेश; 1,051 करोड़ की परियोजनाओं की दी सौगात
सीएम योगी ने मथुरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए 1,051 करोड़ रुपये की 229 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया. उन्होंने 72 करोड़ रुपये से अधिक की आवास योजना की राशि लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की. योगी ने कहा कि विदेशी आक्रांताओं ने मंदिर तोड़े, लेकिन हमारी भक्ति को नहीं डिगा पाए.
-
न्यूज04 Sep, 202607:50 AMISRO ने आधी रात लॉन्च किया 'आसमान का पहरेदार', EOS-05 सैटेलाइट से दुश्मनों पर रहेगी पैनी नजर; जानें मिशन की खासियत
ISRO ने 4 सितंबर को सुबह 2:55 बजे GSLV-F17 रॉकेट से EOS-05 सैटेलाइट को सफलतापूर्वक लॉन्च किया. करीब 2,367 किलो वजनी यह जियो-इमेजिंग सैटेलाइट भारत की अर्थ ऑब्जर्वेशन और राष्ट्रीय सुरक्षा क्षमताओं को मजबूत करेगा.
-
न्यूज03 Sep, 202606:07 PMतेलंगाना की सियासत में खींचतान… मंत्री कोंडा सुरेखा कैबिनेट से बर्खास्त, बेटी ने दिया था CM रेड्डी के खिलाफ बयान
कोंडा सुरेखा अपनी बेटी सुष्मिता के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के खिलाफ दिए गए बयानों के बाद विवादों में घिर गई थीं. पार्टी नेतृत्व ने उनके खिलाफ अनुशासनहीनता के आरोपों को गंभीर माना था.
-
खेल03 Sep, 202605:16 PMलगातार हार से परेशान मुंबई इंडियंस, IPL 2027 में मिलेगा नया कप्तान, पांड्या की होगी छुट्टी! रोहित शर्मा किंगमेकर
IPL 2027 से पहले ख़बर आ रही है कि मुंबई इंडियंस की कप्तानी में बदलाव आ सकता है, और यह भी कहा जा रहा है कि रोहित शर्मा नया कप्तान चुनेंगे.
-
Advertisement
-
ब्लॉग03 Sep, 202602:57 PMवरिष्ठ पत्रकार की नजर में योगी सरकार का बड़ा फैसला, आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए क्यों अहम है यूपीकॉस?
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आउटसोर्स कर्मचारियों को संस्थागत पहचान और सामाजिक सुरक्षा देने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम (यूपीकॉस) का उद्घाटन किया. यूपी सरकार के कदम परवरिष्ठ पत्रकार जगदीश त्रिपाठी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.
-
ट्रेंडिंग न्यूज़03 Sep, 202601:06 PMगोंडा में ड्यूटी करने आईं साउथ इंडियन डॉक्टर ने ऐसी अवधी बोली, सुनकर लोगों के चेहरे पर आ गई मुस्कान; VIDEO वायरल
गोंडा में ड्यूटी कर रहीं दक्षिण भारत की महिला डॉक्टर को स्थानीय भाषा अवधी इतनी पसंद आई कि उन्होंने इसे सीखना शुरू कर दिया. सोशल मीडिया पर उनका वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में महिला ने बताया की मरीज किस तरह से अपनी समस्या बताते हैं.
-
न्यूज03 Sep, 202609:09 AMभारत ने 100 साल पुराने हिंदू मंदिर ध्वस्त करने पर पाकिस्तान को लगाई लताड़, कहा- दोषियों पर हो कार्रवाई
Randhir Jaiswal: भारत के विदेश मंत्रालय ने मंदिर को नुकसान पहुंचाने की घटना की साफ शब्दों में निंदा करते हुए पाकिस्तान सरकार से मामले की तुरंत और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है. भारत ने यह भी कहा है कि जो लोग इस घटना के लिए जिम्मेदार हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए और मंदिर को जल्द से जल्द दोबारा बहाल किया जाना चाहिए.
-
राज्य03 Sep, 202608:53 AMआगरा के फतेहपुर सीकरी में पुलिस के कस्बा इंचार्ज ने वैश्य समाज पर की अभद्र टिप्पणी, चौकी प्रभारी और सिपाही लाइन हाजिर
फतेहपुर सीकरी में वैश्य समाज की एक बैठक में पुलिस को भी आमंत्रित किया गया था. इस दौरान कथित तौर पर कस्बा इंचार्ज ने लोगों को डांटा और अभद्र टिप्पणी की, जिसके बाद बवाल मचा. पूरी रात थाने पर धरना हुआ. इस मामले में चौकी प्रभारी और सिपाही लाइन हाजिर कर दिया गया है.
-
राज्य03 Sep, 202608:29 AMफर्रुखाबाद में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचेंगे CM योगी, फिर मथुरा में 229 परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास
सीएम योगी गुरुवार को फर्रुखाबाद में बाढ़ प्रभावित 1,000 परिवारों को राहत सामग्री, आवास के लिए भूमि प्रमाण-पत्र और राहत राशि वितरित करेंगे. वे बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेकर पीड़ितों से भी मुलाकात करेंगे.
-
राज्य03 Sep, 202608:06 AMदान-पैसे से लेकर भीड़ और सुरक्षा तक... राम मंदिर के नए CEO जितेंद्र मिश्र के कंधों पर होंगी ये 5 बड़ी जिम्मेदारियां
राम मंदिर CEO पद रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र के नाम पर अंतिम मुहर लगी चुकी है. उनकी नियुक्ति को मंदिर के बढ़ते कामकाज को व्यवस्थित करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है. उनके कार्यभार संभालते ही मंदिर प्रशासन के कामकाज में भी बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है.
-
लाइफस्टाइल03 Sep, 202612:07 AMक्या आपको है स्क्रीन की लत? अनचाही स्क्रॉलिंग से बचना हो तो अपनाएं ये उपाय
सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म हमें हमारी पसंद के मुताबिक कंटेंट दिखाते हैं। इससे हमें अपने जैसे लोगों से जुड़ने, नई चीजें सीखने और अपनी रुचियों को समझने में मदद मिलती है। लेकिन यही सुविधा कभी-कभी हमारी आदत भी बन जाती है। हम बिना किसी खास वजह के फोन खोलते हैं, एक वीडियो देखते हैं और फिर दूसरा अपने आप चल जाता है। देखते ही देखते कुछ मिनट कब आधे या एक घंटे में बदल जाते हैं, पता ही नहीं चलता।
-
राज्य02 Sep, 202607:53 PM3-D डिजिटल ट्विन से आकलन, संवेदनशील क्षेत्रों की थ्री-डी मैपिंग...बाढ़, आपदा से निपटने के लिए योगी सरकार ने टेक्नोलॉजी को बनाया हथियार
बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए योगी सरकार ने तकनीक को राहत और बचाव की रणनीति का अहम हिस्सा बनाया है. यानी कि जलस्तर बढ़ने से पहले संभावित प्रभावित क्षेत्रों की पहचान के साथ-साथ संसाधनों की तैनाती भी की जा रही है.