जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

झारखंड छात्र आंदोलन पर घिर गया विपक्ष… संसद के बाहर NDA सांसदों ने प्रियंका गांधी को घेरा, पूछे तीखे सवाल, Video

विरोध प्रदर्शन के दौरान BJP सांसदों ने प्रियंका गांधी से झारखंड प्रदर्शन में न जाने को लेकर सवाल पूछे. BJP सांसद मुकेश दलाल ने पूछा- वे झारखंड क्यों नहीं गई.

Author
11 Aug 2026
( Updated: 11 Aug 2026
01:34 PM )
झारखंड छात्र आंदोलन पर घिर गया विपक्ष… संसद के बाहर NDA सांसदों ने प्रियंका गांधी को घेरा, पूछे तीखे सवाल, Video
Image Source- IANS/Qamar Sibtain
Advertisement

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के समर्थन और विपक्ष के विरोध में एनडीए सांसदों ने मंगलवार को संसद के मकर द्वार की ओर मार्च किया. उन्होंने झारखंड में प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई पर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से जवाब मांगा. 

विरोध प्रदर्शन के दौरान BJP सांसदों ने प्रियंका गांधी से झारखंड प्रदर्शन में न जाने को लेकर सवाल पूछे. BJP सांसद मुकेश दलाल ने पूछा- वे झारखंड क्यों नहीं गई. इस दौरान लगातार नारे लगते रहे, ‘राहुल गांधी शर्म करो, शर्म करो.’ जैसे ही प्रियंका संसद भवन पहुंची NDA नेता कहने लगे, ‘राहुल गांधी शर्म करो, झारखंड क्यों नहीं गए.’

प्रियंका गांधी ने क्या कहा? 

इस पर प्रियंका गांधी कहती हैं राहुल गांधी झारखंड के छात्रों से मिल चुके हैं. वे नारों के बीच मुस्कुराते हुए आगे बढ़ जाती हैं. इसके बाद NDA सांसदों की नारेबाजी जारी रही. 

Advertisement

BJP सांसद संजय जायसवाल ने कहा, 'हम सब हर चर्चा के लिए तैयार हैं, उसके बाद भी राहुल गांधी चर्चा नहीं होने दे रहे हैं. हर बार सदन की कार्रवाई को रोक रहे हैं, इसलिए हम लोग उनके खिलाफ मार्च कर रहे हैं.’

अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, ‘झारखंड के युवाओं के साथ न्याय हो, उन पर जिस तरह से अत्याचार किया गया ये राहुल गांधी की सोच दिखाती है कि उनके समर्थक राज्य में कैसे युवाओं के साथ अत्याचार हो रहा है और न्याय नहीं हो रहा है. दूसरी ओर वे गृह मंत्री से जवाब मांगते हैं और खुद सदन में नहीं आते हैं. गृह मंत्री जवाब देने को तैयार हैं, लेकिन राहुल गांधी केवल सुर्खियों में बने रहने के लिए झूठे बयान दे रहे हैं.

पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल 

झारखंड में प्रदर्शन कर रहे छात्रों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई को लेकर NDA सांसदों ने संसद परिसर में मार्च निकाला. अनुराग ठाकुर ने कहा, ‘कांग्रेस पार्टी 'झूठ की दुकान' बन गई है. कांग्रेस छात्रों का इस्तेमाल करके राजनीति करने की कोशिश करती है, लेकिन जब छात्रों को न्याय दिलाने की बात आती है तो राहुल गांधी, कांग्रेस और उनके सहयोगी पीछे हट जाते हैं.’

Advertisement

BJP सांसद जगदंबिका पाल ने कहा, ‘रांची में जिस तरह से उनकी सरकार है और जिस तरह से पुलिस ने लाठीचार्ज किया है, वाटर कैनन चलाए हैं आज वे चुप हैं? यहां पर हंगामा कर रहे हैं. आज उनकी चुप्पी से वे देश के सामने बेनकाब हो रहे हैं.’

सत्र को बाधित करने का आरोप

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, ‘जिस तरह से विपक्ष पूरे सत्र को बाधित करता रहा. आज जब सरकार हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है तो विपक्ष गोलपोस्ट बदलता रहता है. कभी कहता है कि वे एक मुद्दा उठाना चाहते हैं, तो कभी दूसरे पर जवाब मांग रहे हैं. गोलपोस्ट बदलते रहने की विपक्ष और राहुल गांधी की इस प्रवृत्ति ने सदन के कामकाज को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया है.’

NDA सांसदों ने कांग्रेस सांसदों पर दोहरा रवैया अपनाने के आरोप लगाए. जिस तरह विधानसभा कूच के दौरान झारखंड में लाठीचार्ज किया गया. उससे कांग्रेस की सहयोगी JMM की सरकार NDA के निशाने पर आ गई. 

NDA के प्रदर्शन पर प्रियंका गांधी ने क्या कहा? 

Advertisement

संसद के बाहर अक्सर विपक्ष को हंगामा करते देखा गया है. हाल ही में NEET पेपर लीक को लेकर हुए जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, छात्रों पर लाठीचार्ज और राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर विपक्ष ने सत्ता पक्ष का घेराव किया था. अब इन मामलों पर विपक्षी सांसद अमित शाह से बयान की मांग कर रहे हैं. 

यह भी पढ़ें- झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर पोस्ट कर बुरे फंसे प्रकाश राज! कहा कुछ ऐसा, सोशल मीडिया यूजर्स ने तगड़ा घेर लिया

ऐसा कम ही होता है कि विपक्ष के खिलाफ संसद में सत्ता पक्ष विरोध करे. ऐसे में प्रियंका गांधी ने NDA के विरोध प्रदर्शन पर पलटवार करते हुए कहा, ‘उन्होंने पहली बार देखा है कि सत्तारूढ़ दल के सांसद खुद प्रदर्शन कर रहे हैं. कम से कम हमने उन्हें ऐसा करने के लिए मजबूर तो किया है. अब अमित शाह को आकर बयान देना चाहिए.' 

Advertisement

यह भी पढ़ें

मॉनसून सत्र में कई मुद्दों को लेकर संसद में गतिरोध रहा है. महिला आरक्षण बिल और परिसीमन बिल पर बहस होने से पहले BJP ने विपक्षी दलों से भी समर्थन की मांग की है. इसे लेकर किरेन रिजिजू ने नेता विपक्ष राहुल गांधी से फोन पर बात भी की है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें