जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

'मूर्ख को पता भी है कि नहीं...', अमेरिकी को हनुमान जी की मूर्ति से चिढ़ थी, शशि थरूर के बेटे ने क्लास लगा दी

शशि थरूर के बेटे ईशान ने हिंदू धर्म के खिलाफ टिप्पणी को लेकर एक अमेरिकी की जमकर क्लास लगा दी है. उन्होंने हनुमान जी की मूर्ति को तोड़ने का ख़्वाब देखने वाले को भूत-भविष्य का तगड़ा ज्ञान दे दिया है.

Author
21 Sep 2026
( Updated: 21 Sep 2026
12:41 PM )
'मूर्ख को पता भी है कि नहीं...', अमेरिकी को हनुमान जी की मूर्ति से चिढ़ थी, शशि थरूर के बेटे ने क्लास लगा दी
Image Source-FB/ @IshaanTharoor
Advertisement

केरल से कांग्रेस सांसद शशि थरूर के बेटे ईशान ने अमेरिका के टेक्सास में मौजूद हनुमान जी की मूर्ति को गिराने की टिप्पणी करने वाले एक उग्र अमेरिकी की तगड़ी क्लास लगाई है. उन्होंने सोशल मिडिया प्लेटफॉर्म X पर उसे जवाब देते हुए उसे 'मूर्ख' करार दिया. खुद को गर्व से ईसाई कहने वाले शख्स को जवाब देते उन्होंने कहा कि अमेरिका से पहले ही भारत में ईसाईयत आ चुकी थी.

शशि थरूर के बेटे ने अमेरिकी की लगाई क्लास!

उन्होंने जैस ह्यू नाम के यूजर के पोस्ट जिसमें उसने टेक्सास में मौजूद हनुमान जी कि विशालकाय मूर्ति की तस्वीर पोस्ट कर लिखा कि 'वैसे, जब हम जीतेंगे, तो हम इसे गिरा देंगे', का जवाब देते हुए कहा कि “पता नहीं इस बेवकूफ़ को यह पता है या नहीं कि भारत में ईसाई धर्म, अमेरिका में ईसाई धर्म के आने से 1500 साल से भी ज़्यादा पहले आ गया था। भारत में हज़ारों चर्च हैं। फिर भी अमेरिका हनुमान जी की एक मूर्ति बर्दाश्त नहीं कर पा रहा? हर जगह धार्मिक राष्ट्रवादी ही दुनिया के सबसे कमज़ोर और कम आत्म-सम्मान वाले लोग होते हैं।”

ये भी पढ़ें: भारी ठेला खींचते शख्स को देख रुका CRPF जवान, फिर जो किया उसने जीत लिया लोगों का दिल

अमेरिकी को हनुमान जी की मूर्ति पर टिप्पणी करना पड़ा भारी!

वहीं सोशल मीडिया यूजर्स ने जैस ह्यू के पोस्ट पर जवाब दिया और कॉन्टेक्स्ट नोट एड किया और लिखा कि "तस्वीर में दिख रही 'स्टैच्यू ऑफ़ यूनियन' टेक्सास के शुगर लैंड में एक हिंदू मंदिर में स्थित है. 2003 से टेक्सास में पूरी तरह से रिपब्लिकन पार्टी के नियंत्रण वाली सरकार रही है.

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान में PTI के लॉन्ग मार्च से पहले एक्शन शुरू, हिरासत में इमरान खान की बहन, कोटलखपत जेल भेजा गया

कौन हैं ईशान थरूर?

Advertisement

ईशान थरूर केरल से कांग्रेस के जाने-माने सांसद शशि थरूर के बेटे हैं. वो पेशे से पत्रकार और लेखक हैं. उन्होंने लंबे समय तक अमेरिकी मीडिया जैसे कि वॉशिंगटन पोस्ट आदि में काम भी किया है. वर्तमान में वो मशहूर अमेरिकी पत्रिका द न्यू यॉर्कर में ग्लोबल अफेयर्स पर 'ग्लोबल नोट्स' नाम से वीकली कॉलम भी लिखते हैं. इसके अलावा उनकी सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणियां भी काफी वायरल होती हैं. वो येल यूनिवर्सिटी से स्नातक हैं और उन्होंने अपने करियर की शुरुआत TIME मैगजीन से की थी. उन्हें कई अवॉर्ड भी मिल चुके हैं.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें