जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में ‘जगमग दिवाली’ का आगाज, CM रेखा गुप्ता बोलीं- दिल्ली की दिवाली सबसे निराली

सीएम रेखा गुप्‍ता ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश भी जारी किया है. उन्‍होंने कहा कि दीपावली का यह त्‍योहार हम सब बड़ी धूमधाम के साथ अपने परिवार के साथ सुकून के साथ मनाते हैं, क्‍योंकि हमारे लाखों जवान देश की सरहद पर देश की सीमाओं की रक्षा करते हैं.

Author
07 Nov 2026
( Updated: 07 Nov 2026
04:56 PM )
कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में ‘जगमग दिवाली’ का आगाज, CM रेखा गुप्ता बोलीं- दिल्ली की दिवाली सबसे निराली
Image Credit: Facebook/Rekha Gupta
Advertisement

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में भव्य ‘जगमग दिवाली’ उत्सव की जमकर सराहना की. उन्‍होंने इस संदर्भ में सोशल मीडिया पर एक वीडिया संदेश जारी कर दीपावली के अवसर पर भारतीय सेना के जवानों और पुलिस कर्मचारियों के लिए एक दीया जलाने की अपील की.

सेंट्रल पार्क में भव्य ‘जगमग दिवाली’ उत्सव का शुभारंभ

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिवाली केवल रोशनी का पर्व नहीं, बल्कि समाज में एकता, सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देने वाला त्योहार है. उन्होंने लोगों से पर्यावरण हितैषी तरीके से दिवाली मनाने की अपील भी की.

आयोजकों के अनुसार, ‘जगमग दिवाली’ उत्सव 6 और 7 नवंबर को सेंट्रल पार्क, कनॉट प्लेस में जारी रहेगा, जहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों और विशेष आयोजनों के माध्यम से लोगों को दिवाली का अनूठा अनुभव मिलेगा.

Advertisement

सीएम रेखा गुप्ता ने लोगों से की खास अपील 

सीएम रेखा गुप्‍ता ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर पोस्‍ट करते हुए लिखा कि दिव्य महा आरती और शानदार ड्रोन शो से लेकर भजनों पर झूमते युवाओं तक, कनॉट प्लेस में आयोजित ‘जगमग दिवाली’ किसी जादू से कम नहीं थी.

हमारी सनातन संस्कृति, आस्था और एकजुटता के इस भव्य उत्सव का उद्घाटन करके बहुत खुशी हुई. और जश्न अभी जारी है. सभी रील बनाने वालों, क्रिएटर्स और फोटोग्राफी के शौकीनों, ध्यान दें! 6-7 नवंबर को कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में आएं और शानदार ड्रोन शो, भजन संध्या और रोमांचक प्रतियोगिताओं का आनंद लें.

'रील इट': वीडियो शूट करें, शेयर करें और 1 लाख रुपए जीतने का मौका पाएं.

Advertisement

'शूट एंड शाइन': दिल्ली की दिवाली के जादुई पलों को कैद करें और 1.51 लाख रुपए तक जीतें.

'आरडब्‍ल्‍यूएरंगोली': अपनी रचनात्मकता दिखाएं और 71,000 रुपए तक जीतें.

आइए, जश्न मनाएं, कुछ नया बनाएं और यादगार पल संजोएं. अपने वीडियो 'दिल्ली की दिवाली' के साथ अपलोड करें और दिल्ली की दिवाली के जश्न को वायरल कर दें.

दिल्ली की दिवाली, सबसे निराली.

Advertisement

सीएम रेखा गुप्‍ता ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश भी जारी किया है. उन्‍होंने कहा कि दीपावली का यह त्‍योहार हम सब बड़ी धूमधाम के साथ अपने परिवार के साथ सुकून के साथ मनाते हैं, क्‍योंकि हमारे लाखों जवान देश की सरहद पर देश की सीमाओं की रक्षा करते हैं. इसलिए हम अपने घरों में खुशी के साथ त्‍योहार मनाते हैं और हमारे शहर की रक्षा करती है हमारी पुलिस तो इस बार हम मिलकर दीया जलाते समय एक दीया हमारे जवानों, हमारे पुलिसकर्मियों के लिए जरूर जलाएं.

यह भी पढ़ें

उन्‍होंने कहा कि दिल्‍ली की दीपावली की जब मैं बात करती हूं तो बहुत ही मल्‍टी कल्‍चरल होती है. यहां के हर राज्‍य के लोग रहते हैं,जो मिलकर दीपावली का खूब आनंद उठाते हैं और इस बार हम मिलकर मनाएंगे कनॉट प्‍लेस के सेंट्रल पार्क में 'दिल्‍ली की भव्‍य दीवाली', जहां होगा मेगा ड्रोन-शो, जहां होगी मेगा भजन क्‍लबिंग और मिलकर जलाएंगे दीये. इस बार खास है हमारे युवाओं के लिए.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें