देश के जवानों के संग दीपावली मनाएंगे PM मोदी, देशवासियों को दीं शुभकामनाएं, शेयर किया बड़ा मैसेज
पीएम मोदी ने देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने कहा कि प्रकाश का पर्व अंधकार के खिलाफ संकल्प का परिचय है. इसके साथ ही उन्होंने देश के जवानों के साथ दिवाली मनाने का ऐलान किया है.
Follow Us:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो संदेश जारी कर कहा कि दीपावली का पावन पर्व पूरे देश को रोशनी से जगमगा रहा है और प्रकाश का यह पर्व अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का परिचय देता है.
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं!
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने वीडियो संदेश में कहा, "नमस्ते. दीपावली का पावन पर्व, पूरा देश रोशनी से जगमगा रहा है. प्रकाश का ये पर्व अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का परिचय है. आप सबको दीपावली की मेरी बहुत-बहुत शुभकामनाएं. आपका ये पर्व, आपका आगे का समय, सब कुछ सुख, शांति और समृद्धि से भरा हुआ रहे."
उन्होंने कहा कि वह भी देशवासियों की तरह बड़े उत्साह के साथ दीपावली मनाते हैं. हर वर्ष देश के वीर जवानों के बीच दीपावली मनाने की अपनी परंपरा का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इस बार भी यह सिलसिला जारी रहेगा.
Have a great Diwali! https://t.co/YbFVq7tHmx
— Narendra Modi (@narendramodi) November 7, 2026Advertisement
पीएम मोदी ने कहा, "मैं आपकी तरह बड़े उत्साह से दीपावली मनाता हूं और हर वर्ष आप जानते हैं, देश के वीर जवानों के बीच में जाना मेरा नित्य क्रम है, इस बार भी जारी रहेगा. आप सबको दीपावली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं."
देश के वीर जवानों संग दीपावली मनाएंगे पीएम मोदी
इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने 6 नवंबर को धनतेरस के अवसर पर भी देशवासियों को शुभकामनाएं दी थीं. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर भगवान धन्वंतरि की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की थी.
प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में लिखा था, "सभी देशवासियों को धनतेरस की अनंत शुभकामनाएं. भगवान धन्वन्तरि की दिव्य कृपा से सभी का जीवन सुख, शांति और उत्तम स्वास्थ्य से सदैव आलोकित रहे. हर परिवार में उमंग और आनंद का अखंड दीप प्रज्वलित रहे, यही मंगलकामना है." इसके साथ ही उन्होंने भगवान धन्वंतरि की स्तुति में संस्कृत श्लोक भी साझा किया था.
ये भी पढ़ें: के. अन्नामलाई ने लोगों से की खास अपील, बोले- दिवाली पर जमकर पटाखे जलाएं, शिवकाशी के उद्योग को दें सहारा
यह भी पढ़ें
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर साल दीपावली का पर्व देश के जवानों के बीच मनाते रहे हैं. इस बार भी वह सैनिकों के साथ दीपावली मनाएंगे. सैनिकों के बीच दीपावली का त्योहार मनाने का ये परंपरा बेहद ही खास है.