जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

हैदराबाद: परिवार से मिलने जा रहे थे न्यूरोसर्जन, अचानक आग का गोला बनी कार, जिंदा जलकर गई जान

डॉ. जगदीश खम्मम से हैदराबाद परिवार के पास ही जा रहे थे. तभी पिल्ललमरी के पास एनएच-365बीबी पर उनकी कार आग का गोला बन गई.

Author
20 Sep 2026
( Updated: 20 Sep 2026
05:51 PM )
हैदराबाद: परिवार से मिलने जा रहे थे न्यूरोसर्जन, अचानक आग का गोला बनी कार, जिंदा जलकर गई जान
Image Source- Screengrab/Social Media Viral Video
Advertisement

तेलंगाना (Telangana) के सूर्यापेट (Suryapet) में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया. यहां चलती कार में आग लगने से जाने-माने न्यूरोसर्जन डॉ. जगदीश बाबू जिंदा जल गए. हादसे में उनकी मौत हो गई. 

बताया जा रहा है जगदीश बाबू खम्मम के एक निजी मेडिकल कॉलेज में न्यूरोसर्जरी विभाग के हेड थे. जबकि परिवार हैदराबाद में रहता है. डॉ. जगदीश खम्मम से हैदराबाद परिवार के पास ही जा रहे थे. तभी पिल्ललमरी के पास एनएच-365बीबी पर उनकी कार आग का गोला बन गई. आग इतनी तेज फैली कि उन्हें कार से बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला. इस दौरान आस-पास के लोग भी बचाने आए लेकिन पूरी कार लपटों से घिर गई थी. देखते ही देखते डॉ. जगदीश की सांसें कार के अंदर ही जलकर थम गईं. 

पुलिस ने क्या बताया? 

मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने जले हुए अवशेषों को इकट्ठा कर सुरक्षित रख लिया है. साथ ही, पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है. पुलिस के मुताबिक, खम्मम की ओर जा रही एक कार सड़क के डिवाइडर से टकराई, जिसके बाद उसमें आग लग गई. पूरी गाड़ी आग की चपेट में आ गई. इसके बाद वहां से गुजर रहे दूसरे लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को मामले की जानकारी दी. 
 
पुलिस ने गाड़ी के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर मृतक की पहचान न्यूरोसर्जन जगदीश के तौर पर की. घटना की सूचना के बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर भी पहुंचे. 

Advertisement

तेलंगाना के पूर्व मंत्री ने जताया दुख 

दर्दनाक हादसे में न्यूरोसर्जन जगदीश बाबू की मौत पर तेलंगाना के पूर्व मंत्री और खम्मम से विधायक रहे पुव्वाडा अजय कुमार ने भी दुख जताया. 

यह भी पढ़ें- जब कानून से हारा तो बहन के हत्यारे पति को खुद जहन्नुम पहुंचाया, मर्डर के बाद कहा- अब किसी लड़की के साथ…

यह भी पढ़ें

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार डिवाइडर से टकराते ही धू-धू कर जलने लगी थी. आग की लपटें इतनी तेज थीं कि चंद ही पलों में पूरी कार खाक हो गई. अंदर बैठे डॉक्टर जगदीश को बाहर निकालने का कोई रास्ता ही नहीं मिला. जिसके चलते वह गाड़ी में ही आग के बीच फंसे रह गए और उनकी दर्दनाक मौत हो गई. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें