जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

‘तो तीसरी बार कैसे हारी कांग्रेस…’ किरेन रिजिजू का कांग्रेस पर बड़ा हमला, राहुल गांधी से मांगा 5 सवालों का जवाब

SIR के खिलाफ विपक्ष की बड़ी रैली के बीच केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस से 5 सवालों के जवाब मांगे हैं. उन्होंने विपक्ष पर संविधान को खत्म करने का आरोप लगाया.

Author
31 Oct 2026
( Updated: 31 Oct 2026
07:14 PM )
‘तो तीसरी बार कैसे हारी कांग्रेस…’ किरेन रिजिजू का कांग्रेस पर बड़ा हमला, राहुल गांधी से मांगा 5 सवालों का जवाब
Image Source- IANS
Advertisement

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने चुनाव आयोग और वोट चोरी के आरोपों को लेकर कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर कांग्रेस को 5 सवालों के जवाब देने की चुनौती दी है. 

किरेन रिजिजू ने 'एक्स' पर पोस्ट में लिखा, ‘मैं कांग्रेस पार्टी को इन बुनियादी सवालों का जवाब देने की चुनौती देता हूं.’

पहला सवाल- जब चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति कांग्रेस की सरकार ने की थी, तो 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को सिर्फ 44 सांसद कैसे मिले?

दूसरा सवाल- जब 2024 में ज्ञानेश कुमार मुख्य चुनाव आयुक्त नहीं थे, तो कांग्रेस को लगातार तीसरी बार हार का सामना कैसे करना पड़ा?

तीसरा सवाल- क्या मौजूदा कांग्रेस के मुख्यमंत्री इस्तीफा देंगे और 2014 से 2026 के दौरान सरकारें बनाने के लिए माफी मांगेंगे?

Advertisement

चौथा सवाल- क्या वोटर लिस्ट से अवैध अप्रवासी, मृत, शिफ्ट हो चुके या डुप्लीकेट नाम हटाए जाने चाहिए या नहीं?

पांचवा सवाल- क्या 1952-56, 1958-61, 1965-66, 1983-84, 1987-88, 1993, 1995 और 2002-2004 में किए गए एसआईआर अवैध थे?

उन्होंने 'एक्स' पर पोस्ट में आगे लिखा कि एक परिवार की पार्टी बाहरी ताकतों के साथ मिलकर संविधान और भारतीय लोकतंत्र को नष्ट करने की कोशिश कर रही है. 

विपक्ष ने मांगा ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा 

Advertisement

दरअसल, कांग्रेस और इंडिया ब्लॉक मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. विपक्ष का आरोप है कि उन्होंने चुनाव आयोग की स्वायत्तता से समझौता किया है और 'वोट चोरी' किया है.

विपक्ष का आरोप है कि चुनाव आयोग की SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) प्रक्रिया का इस्तेमाल वोटर के नाम मनमाने तरीके से हटाने और सत्ताधारी पार्टी के पक्ष में वोटरों को एक बूथ से दूसरे बूथ पर शिफ्ट करने के लिए किया गया है. कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि CEC ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के प्रभाव में काम कर रहे हैं, जिससे चुनावी संस्था की संवैधानिक स्वतंत्रता कमजोर हो रही है. 

यह भी पढ़ें- अपनी 'मोहब्बत की दुकान' चलाओ, हमारी दुकानदारी मत उजाड़ो! राहुल गांधी को कारोबारियों की वॉर्निंग, कहा-हम भी नहीं सुनेंगे

Advertisement

यह भी पढ़ें

विपक्षी नेताओं का यह भी आरोप है कि ज्ञानेश कुमार ने आयोग के अंदर अन्य चुनाव आयुक्तों की मंजूरी या सहमति के बिना महत्वपूर्ण फैसले लिए और सुप्रीम कोर्ट में झूठे बयान दिए गए. इसे लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने तीन मांगें रखी हैं, जिनमें मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा, एसआईआर को रद्द करना और ईवीएम की जगह पूरी तरह से पेपर बैलेट से वोटिंग कराना शामिल हैं. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें