जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

'हर इंसान को एक बार जेल जाना चाहिए, अभिजीत दीपके ने ऐसा क्या कर दिया, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर खूब सुनाया?

सीजेपी के सौरव दास, आशुतोष रांका और अभिजीत दिपके सभी को 50 हज़ार के निजी मुचकले और पीस बॉन्ड पर साइन करवाने के बाद छोड़ा गया. अब पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने इसे लेकर एक बिल्कुल अलग नजरिया पेश किया है. साथ ही उन्होंने अब युवाओं को सलाह दी है.

'हर इंसान को एक बार जेल जाना चाहिए, अभिजीत दीपके ने ऐसा क्या कर दिया, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर खूब सुनाया?
Image Credits: IANS/Video Grab
Advertisement

दिल्ली और देश के कई अन्य हिस्सों में प्रदर्शनकारियों से गिरफ्तारी और हिरासत से बचने के लिए 'पीस बॉन्ड' साइन करने के लिए कहा जा रहा है, जंतर-मंतर पर तिरंगा लहराने और सेंट्रल  पार्क में प्रदर्शन के बाद कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं को हिरासत में ले लिया गया था. 

सोनम वांगचुक ने युवाओं को दी सलाह 

सीजेपी के सौरव दास, आशुतोष रांका और अभिजीत दिपके सभी को 50 हज़ार के निजी मुचकले और पीस बॉन्ड पर साइन करवाने के बाद छोड़ा गया. अब पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने इसे लेकर एक बिल्कुल अलग नजरिया पेश किया है. साथ ही उन्होंने अब युवाओं को सलाह दी है. 

Advertisement

लद्दाख आंदोलन के दौरान सरकारी कार्रवाई के अपने अनुभवों को याद करते हुए सोनम वांगजुक ने अपना एक वीडियो शेयर किया है, इसके साथ ही उन्होंने अपने X अकाउंट पर लिखा, हर इंसान को जीवन में कम से कम एक बार जेल जाना चाहिए, किसी अपराध के लिए नहीं, बल्कि किसी नेक मकसद के लिए...'सर, 'पीस बॉन्ड' (शांति समझौते) पर दस्तखत करने के बारे में आपकी क्या राय है? अगर आप पर दबाव डाला जाए, तो क्या आप इस पर दस्तखत करेंगे!?'हाल ही में दिल्ली और मुंबई की अपनी यात्रा के दौरान, कई पत्रकारों ने मुझसे यही सवाल पूछा.”

‘मुझे और भी लंबी जेल की सजा भुगतने की धमकी दी गई थी’

सोनम वांगजुक ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, “खैर, चार साल पहले मैं भी इसी दौर से गुजर चुका हूँ, जब मैंने सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू किया था। सरकार अपने चुनावी वादों से मुकर रही थी... लद्दाख को 'छठी अनुसूची' (6th Schedule) के तहत सुरक्षा देने का वादा पूरा नहीं कर रही थी।मुझे बिना किसी औपचारिक घोषणा के 'हाउस अरेस्ट' (नजरबंद) कर दिया गया था और मुझे और भी लंबी जेल की सजा भुगतने की धमकी दी गई थी...

‘हर इंसान को जीवन में कम से कम एक बार जेल जाना चाहिए…’

Advertisement

पर्यावरण कार्यकर्ता ने आगे लिखा, “अपने पॉडकास्ट के जरिए, मैंने तत्कालीन उपराज्यपाल (Lieutenant Governor) को एक वीडियो संदेश भेजा था. जो अधिकारी बॉन्ड पेपर लेकर आया था, वह फिर कभी वापस नहीं आया...सभी युवाओं को मेरी यही सलाह है...इसलिए मेरी सलाह है...हर इंसान को जीवन में कम से कम एक बार जेल जाना चाहिए, किसी अपराध के लिए नहीं, बल्कि किसी नेक मकसद के लिए.”

सोनम वांगचुक ने अपना पुराना वीडियो किया शेयर

वहीं सोनम वांगचुक ने अपना एक पुराना वीडियो शेयर करते हुए बताया कि उनपर भी प्रशासन ने पीस बॉन्ड साइन करने का दबाव बनाया था लेकिन उन्होंने साइन नहीं किया. 27 जनवरी 2023 के अपने वीडियो को शेयर करते हुए सोनम वांगचुक कहते नज़र आए “आज जब मैंने अवैध नजरबंदी और एलजी साहब के मनमानियों के बारे में बयान देना शुरू किया तो एक अधिकारी ने यह कागज थमाया जो कि एक बॉन्ड है. इसमें कहा गया है की मैं ने तो सार्वजनिक सभा में शामिल होऊंगा और ना ही भाषण दूंगा. हालिया घटनाक्रम को लेकर मैं को भी गतिविधि नहीं करूंगा. अगर मैं ऐसा करता हूं तो….”

‘जो व्यक्ति मरने से नहीं डरा, वह भला डिटेंशन से डरेगा’

सोनम वांगजुक ने वीडियो में आगे कहा, “मुझे अपने हाथों ही आर्टिकल 19 के तहत अधिकार उनके हवाले करना था और 50 हजार रुपये भी भरने थे. जब मैंने कहा, अगर मैं पैसा नहीं भरता हूं तो क्या होगा. मैंने कहा, यह तो सबसे अच्छा होगा. जो व्यक्ति मरने से नहीं डरा, वह भला डिटेंशन से डरेगा. आपने मुझे नजरबंद कर रखा है. कई पुलिसकर्मियों को तैनात किया है. कई पुलिसकर्मी माइनस 10 डिग्री में यहां चक्कर लगा रहे हैं. उन्हें कोई तंबू टेंट ही दे दिया होता.”

Advertisement

सोनम वांगजुक ने दिपके को सुनाया

आपको बता दें कि नेहा बोरा से भी पीस बॉन्ड साइन करने को कहा गया था लेकिन उन्होंने एसईएम कोर्ट को साफ इनकार कर दिया. वहीं सौरफ दास, अभिजीत दिपके और आशुतोष रांका तीनों ही पीस बॉन्ड पर साइन कर चुके हैं. यही वजह है कि अब सोनम वांगजुक ने ये वीडियो शेयर कर अभिजीत दिपके को सुनाया है, जिन्होंने पीस बॉन्ड साइन कर लिया है. इतना ही नहीं यही वजह है की सोनम वांगजुक ने युवाओं को सलाह भी दी है कि हर इंसान को जीवन में कम से कम एक बार जेल जाना चाहिए, किसी अपराध के लिए नहीं, बल्कि किसी नेक मकसद के लिए.”

विपक्ष की रैली में शामिल नहीं होंगे CJP के नेता

Advertisement

यह भी पढ़ें

1 नवंबर को विपक्ष रामलीला मैदान में बड़ी रैली करने जा रहा है. इस रैली का सीजेपी और नेहा बोरा दोनों ने समर्थन किया है. हालांकि सीजेपी से कोई भी नेता इस रैली में शामिल नहीं होगा.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें