J&K के CM उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान संग रचाई शादी! शेयर की तस्वीरें, दिल्ली के JK हाउस में होगी डिनर पार्टी
जम्मू और कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान संग शादी रचा ली है. हालांकि शादी को लेकर आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है. अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया पर खुद फोटो शेयर कर ये बात बताई.
Follow Us:
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार और NDTV की पूर्व सीनियर एकंर रहीं निधि राजदान के साथ सगाई रचा ली है. उमर ने शनिवार को निधि के साथ दो तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा- ‘कल एक नई शुरुआत हुई, निधि.’ इसके बाद निधि की ओर से भी पोस्ट का जवाब दिया गया और लिखा: "It's Done Bro"
पोस्ट के साथ उन्होंने रिंग इमोजी भी लगाया, इसी बाद से अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों की सगाई के साथ-साथ शादी भी हुई है. क्योंकि एक तस्वीर में निधि ने लाल शरारा पहना है, दूसरी में साड़ी. दोनों के बैकग्राउंड भी अलग-अलग हैं. हालांकि, उमर अब्दुल्ला या निधि रजदान की ओर से शादी या सगाई को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है. आपको बता दें कि उमर अब्दुल्ला और निधि, दोनों की दूसरी शादी है. उमर अब्दुल्ला की पहली पत्नी पायल के साथ इस साल 31 जुलाई को तलाक हुआ था. वहीं निधि की पहली शादी मशहूर पत्रकार और रेडियो जॉकी नीलेश मिसरा के साथ हुआ था.
A new journey began yesterday 💍@Nidhi https://t.co/BXbdLq2d1H
— Omar Abdullah (@OmarAbdullah) October 31, 2026
शनिवार को दिल्ली में हाई-प्रोफाइल डिनर
सूत्रों के अनुसार उमर ने शनिवार शाम दिल्ली के पृथ्वीराज रोड स्थित जेके हाउस में हाई-प्रोफाइल डिनर रखा है. इस कार्यक्रम के लिए सिर्फ 71 चुनिंदा मेहमानों को न्योता भेजा गया है. रिपोर्ट्स की मानें तो मेहमानों की लिस्ट में राहुल गांधी से लेकर प्रियंका गांधी और महबूबा मुफ्ती तक के नाम शामिल हैं. रॉबर्ट वाड्रा, डेरेक ओ’ब्रायन, कपिल सिब्बल, निशिकांत दुबे और पवन खेड़ा जैसे चेहरों को भी बुलाया गया है.
उमर अब्दुल्ला और पायल के बीच आपसी सहमति से हुआ था तलाक
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और उनकी अलग रह रहीं पत्नी पायल ने आपसी सहमति से तलाक का फैसला किया है. शुक्रवार को उमर अब्दुल्ला के वकील कपिल सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट में यह जानकारी दी.
जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस आलोक अराधे की बेंच ने उमर अब्दुल्ला के वकील कपिल सिब्बल ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच सभी विवाद आपसी सहमति से सुलझा लिए गए हैं. उन्होंने कहा, "सब कुछ तय हो चुका है और हमने कोर्ट के सामने इसके लिए अर्जी दाखिल कर दी है. कोर्ट इसको मंजूरी दे सकता है."
कपिल सिब्बल ने बताया कि उमर अब्दुल्ला ने तलाक की याचिका में कहा है कि पायल के साथ उनकी शादी पूरी तरह से टूट चुकी है और अब उसे बचाया नहीं जा सकता. इस बात पर बेंच ने कहा कि हम तय शर्तों के आधार पर इस मामले को निस्तारित कर देंगे.
It’s done bro 💍 @OmarAbdullah https://t.co/I3V5HnCz7C
— Nidhi Razdan (@Nidhi) October 31, 2026
सुप्रीम कोर्ट ने दी जुलाई में दी थी तलाक की मंजूरी
उमर अब्दुल्ला और पायल की शादी सितंबर 1994 में हुई थी, लेकिन वे लंबे समय से अलग रह रहे हैं. उमर की तलाक की याचिका को सबसे पहले 30 अगस्त 2016 को फैमिली कोर्ट ने खारिज कर दिया था. इसके बाद उमर दिल्ली हाईकोर्ट गए. हालांकि, हाईकोर्ट ने भी तलाक की अर्जी खारिज कर दी.
हाई कोर्ट फैमिली कोर्ट के आदेश से सहमत था कि उमर अब्दुल्ला की ओर से पायल के खिलाफ क्रूरता के आरोप अस्पष्ट हैं. हाईकोर्ट ने कहा, "उमर अब्दुल्ला, पायल अब्दुल्ला की ओर से क्रूरता के किसी भी कृत्य को साबित करने में विफल रहे, चाहे वह शारीरिक हो या मानसिक. हमें अपील में कोई योग्यता नहीं मिली. इसे खारिज किया जाता है."
यह भी पढ़ें
इसके बाद नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता ने राहत के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया. अगस्त 2024 में दोनों पक्षों के आपसी समझौते की संभावना तलाशने पर सहमत होने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने मामले को मध्यस्थता के लिए भेज दिया था. तब कोर्ट ने मध्यस्थ की रिपोर्ट का इंतजार करते हुए सुनवाई टाल दी थी.