जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

कर्नाटक के इस शहर में एंट्री नहीं कर पाएंगी BJP नेता माधवी लता, उल्लंघन किया तो होगा एक्शन, क्या है वजह?

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ हैदराबाद से चुनाव लड़ने वालीं BJP नेता माधवी लता एक बार फिर चर्चा में है. कर्नाटक में उनकी एंट्री ही बैन कर दी गई.

Author
24 Sep 2026
( Updated: 24 Sep 2026
03:06 PM )
कर्नाटक के इस शहर में एंट्री नहीं कर पाएंगी BJP नेता माधवी लता, उल्लंघन किया तो होगा एक्शन, क्या है वजह?
Image Source- IANS
Advertisement

हैदराबाद की BJP नेता माधवी लता के कर्नाटक के बागलकोट जिले में प्रतिबंध लगाया गया है. जिला प्रशासन ने 23 सितंबर से 23 अक्टूबर तक उनके प्रवेश पर रोक लगाने का आदेश जारी किया है, साथ ही, आदेश के उल्लंघन पर जिला प्रशासन ने माधवी लता के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी है. 

जानकारी के अनुसार, BJP नेता माधवी लता को बागलकोट में महागणपति विसर्जन कार्यक्रम में बुलाया गया था. उन्हें गणेश विसर्जन कार्यक्रम में एक वक्ता के तौर पर शामिल होना था. हालांकि, शांति भंग होने और कानून-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका का हवाला देते हुए 22 सितंबर को उनके खिलाफ बागलकोट जिला प्रशासन ने नोटिस जारी किया. 

माधवी लता की एंट्री बैन पर प्रशासन ने क्या कहा? 

बागलकोट के एसपी सिद्धार्थ गोयल ने डिप्टी कमिश्नर (डीसी) संगप्पा को पत्र लिखकर उनके प्रवेश पर रोक लगाने की सिफारिश की. इसके बाद डिप्टी कमिश्नर ने बागलकोट के एसपी सिद्धार्थ गोयल के पत्र के आधार पर यह आदेश जारी किया. 

Advertisement

पत्र में माधवी लता की ओर से अलग-अलग जगहों पर दिए गए भड़काऊ भाषणों का जिक्र किया गया, जिसमें एक घटना ऐसी भी थी, जब उन्होंने मस्जिद की तरफ तीर चलाने की नकल की थी. 

लेटर में क्या कहा गया?

वहीं, बागलकोट के एसपी कार्यालय ने माधवी लता को एक पत्र भी भेजा है, जिसमें कहा गया है, ‘मुझे आपको BNS, 2023 की धारा 163 के तहत मिली शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए बागलकोट के जिला मजिस्ट्रेट की ओर से जारी आदेश की एक कॉपी देने का निर्देश दिया गया है.’

Advertisement

पत्र में कहा गया है, ‘आपको सूचित किया जाता है कि उक्त आदेश सक्षम अधिकारी की ओर से कानून के प्रावधानों के तहत पारित किया गया है और इसमें बताई गई अवधि के लिए बाध्यकारी है. इसलिए, आपको उक्त आदेश में दिए गए निर्देशों का सख्ती से पालन करना होगा और आदेश लागू रहने की अवधि के दौरान बागलकोट जिले की सीमा के भीतर प्रवेश नहीं करना होगा या नहीं रहना होगा.’

यह भी पढ़ें- केरल के लाल गढ़ में लहराया भगवा, ABVP ने उखाड़ फेंका वामपंथियों का 40 साल पुराना किला, SFI का सफाया!

यह भी पढ़ें

अधिकारी ने आदेश में यह भी कहा है कि कोई भी उल्लंघन या पालन न करने पर कानून के लागू प्रावधानों के अनुसार उचित कार्रवाई की जाएगी. अधिकारी ने कहा, ‘यह सूचना आपको उक्त आदेश औपचारिक रूप से देने और उसमें शामिल प्रतिबंधों और निर्देशों को आपके ध्यान में लाने के लिए जारी की जा रही है.’

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें