जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

‘2027 में हार के डर से घबराई हुई है सपा’, मंत्री दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश पर तीखा हमला

दानिश अंसारी ने कहा कि 2027 के चुनाव में अपनी हार देखकर सपा घबरा गई है.इसी वजह से अखिलेश यादव अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि अखिलेश के नेतृत्व में सपा लगातार चुनावी पराजय का रिकॉर्ड बना रही है.

Author
08 Nov 2026
( Updated: 08 Nov 2026
04:00 PM )
‘2027 में हार के डर से घबराई हुई है सपा’, मंत्री दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश पर तीखा हमला
Image Credit: Facebook/Danish Azad Ansari
Advertisement

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि चुनाव हारने के बाद सपा और कांग्रेस ईवीएम, प्रशासन और चुनाव आयोग को दोषी ठहराते हैं. संवैधानिक संस्थाओं पर उंगली उठाना अखिलेश यादव की फितरत है.

मंत्री दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश पर तीखा हमला

दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि चुनाव जीतने के लिए जनता के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुननी पड़ती है. लेकिन अखिलेश यादव को इससे कुछ लेना-देना नहीं है.वे केवल एसी में बैठकर एआई वाली राजनीति करते हैं. जनता इनकी मंशा को समझ चुकी है और 2027 के चुनाव में उत्तर प्रदेश से सपा को उखाड़ फेंकेगी.

अब अयोध्या में रामभक्तों पर गोलियां नहीं चलेंगी, जय श्रीराम बोलने पर कोई लाठी-डंडा नहीं चला सकेगा: CM योगी

‘अखिलेश के नेतृत्व में सपा लगातार चुनाव हार रही’

Advertisement

यह भी पढ़ें

दानिश अंसारी ने कहा कि 2027 के चुनाव में अपनी हार देखकर सपा घबरा गई है.इसी वजह से अखिलेश यादव अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि अखिलेश के नेतृत्व में सपा लगातार चुनावी पराजय का रिकॉर्ड बना रही है. 2014, 2017, 2019, 2022 और 2024 के चुनाव में जनता इन्हें सबक सीखा चुकी है. अब 2027 में जनता सपा का सफाया करेगी.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें