2100 स्वदेशी ड्रोन शो से अयोध्या के आकाश में जीवंत हुई रामकथा, राम दरबार और श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की भी बनीं आकृतियां
दीपोत्सव 2026 में शनिवार को रामनगरी अयोध्या में 2100 स्वदेशी ड्रोन शो से आकाश में जीवंत हुई रामकथा. वीर मुद्रा में दिखे प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण और हनुमान, राम दरबार और श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की भी बनीं आकृतियां.
Follow Us:
दीपोत्सव 2026 में शनिवार को रामनगरी का आकाश रामायण के प्रसंगों से सजा नजर आया. उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित ड्रोन शो में 2100 स्वदेशी ड्रोन ने रोशनी और रंगों के जरिए प्रभु श्रीराम की वीर मुद्रा, रावण वध और पुष्पक विमान की आकृतियां बनाकर रामकथा को जीवंत किया.
अयोध्या के आकाश में जीवंत हुई रामकथा
लक्ष्मण और हनुमान की वीर मुद्रा के साथ राम दरबार तथा श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की भव्य छवि भी आकाश में उभरी. रामकथा को अगली पीढ़ियों तक पहुंचाने वाले महर्षि वाल्मीकि और गोस्वामी तुलसीदास की आकृतियां भी प्रस्तुति का हिस्सा रहीं.
श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक: उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन
36 लाख से अधिक दीपों से जगमगा उठी राम की पैड़ी
संगीत और कथावाचन के साथ बदलती आकृतियों ने दर्शकों को रामायण के विभिन्न प्रसंगों से जोड़ा. नीचे राम की पैड़ी के घाटों पर 36 लाख से अधिक दीपों की आभा और ऊपर आकाश में रामकथा के दृश्यों ने दीपोत्सव की संध्या को खास बनाया.
यह भी पढ़ें
गौरतलब है कि पिछले वर्ष 1,100 ड्रोन की तुलना में इस बार 2,100 ड्रोन ने प्रस्तुति दी. अयोध्यावासियों को यह अनुभव देने के लिए नौ नवंबर को भी विशेष ड्रोन शो आयोजित किया जाएगा.