जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

UAE, अमेरिका से लेकर पाकिस्तान तक...दुनियाभर के नेताओं ने दीपावली की दीं शुभकामनाएं, दिया खास मैसेज

यूएई, अमेरिका, कोरिया, पाकिस्तान से लेकर दुनिया के कई देशों में दीपावली की रौनक देखी गई. इस दौरान दुनियाभर के नेताओं ने दीपावली की शुभकामनाएं दीं और रोशनी का त्योहार मानते तस्वीरें साझा कीं.

Author
08 Nov 2026
( Updated: 08 Nov 2026
04:00 PM )
UAE, अमेरिका से लेकर पाकिस्तान तक...दुनियाभर के नेताओं ने दीपावली की दीं शुभकामनाएं, दिया खास मैसेज
Image Source: IANS
Advertisement

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के उपराष्ट्रपति और दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने शनिवार को यूएई और दुनिया भर में दिवाली मनाने वाले लोगों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्‍स' पोस्‍ट पर लिखा, "यूएई और दुनिया भर में दिवाली मनाने वाले सभी लोगों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं. रोशनी का यह त्योहार आपके जीवन में शांति, उम्मीद और खुशियां लेकर आए. आपके आने वाले दिन सुरक्षा, सुख और समृद्धि से भरे रहें. हैप्पी दिवाली!"

दुनियाभर के नेताओं ने दीं दीपावली की शुभकामनाएं!

दिवाली के अवसर पर दुनिया के कई नेताओं, मंत्रियों और भारत में तैनात विदेशी राजनयिकों ने भी सोशल मीडिया के जरिए लोगों को शुभकामनाएं दीं.

भारत में यूरोपीय संघ (ईयू) के राजदूत जीन-एरिक ने 'एक्‍स' पोस्‍ट पर लिखा, "भारत में मेरी पहली दिवाली है. हर तरफ रोशनी देखना एक बेहद खूबसूरत अनुभव रहा. त्योहार के खास पल, स्वादिष्ट भोजन, हंसी-मजाक और साथ होने की गर्मजोशी हमेशा याद रहेगी. सभी को खुशियों भरी दिवाली की शुभकामनाएं."

Advertisement

Image Source: X/ @USAndChennai
Image Source: X/ @USAndChennai

दिवाली के जश्न को खास बनाने के लिए भारत में दक्षिण कोरिया के दूतावास ने एक विशेष दिया सजावट कार्यशाला का आयोजन भी किया.

भारत, श्रीलंका, भूटान और मालदीव में नॉर्वे की राजदूत मे-एलिन स्टेनर ने भी अपने 'एक्‍स' अकाउंट पर एक वीडियो साझा कर लोगों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि भले ही समारोह दूतावास परिसर में आयोजित किया गया हो, लेकिन उनकी शुभकामनाएं दूतावास की दीवारों से कहीं आगे तक पहुंचती हैं.

भारत और भूटान में जर्मनी के राजदूत जैस्पर विक ने 'एक्‍स' पोस्‍ट पर लिखा, "हमारी स्थानीय टीम के सहयोगियों का धन्यवाद, जिन्होंने पूरे दूतावास को रोशनी, रंगों और संगीत की जादुई दुनिया में बदल दिया और इस खूबसूरत त्योहार की खुशियां सभी के साथ साझा कीं."

Advertisement

Image Source: X/ @USAndChennai
Image Source: X/ @USAndChennai

किन-किन देशों ने दीं दीपावली की शुभकामनाएं!

भारत में डेनमार्क के राजदूत तथा नेपाल, श्रीलंका, भूटान और मालदीव के गैर-आवासीय राजदूत रासमस एबिल्डगार्ड क्रिस्टेंसन ने कहा कि दिवाली हमें याद दिलाती है कि छोटी-सी रोशनी भी बड़ा बदलाव ला सकती है. उन्होंने कहा, "दोस्ती, दयालुता और साथ मिलकर रहने की भावना लोगों को करीब लाती है. ये ऐसे मूल्य हैं, जिन्हें हम डेनमार्क में भी महत्व देते हैं और यही हमारे दोनों देशों को जोड़ते हैं. मैं आप सभी और आपके परिवारों के लिए खुशी, अच्छा स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना करता हूं. डेनिश दूतावास की ओर से सभी को हैप्पी दिवाली."

Image Source: Embassy of Iceland
Image Source: Embassy of Iceland

Advertisement

भारत में जापान के दूतावास ने भी दिवाली के मौके पर एक विशेष उत्सव भोज का आयोजन किया. दूतावास के कर्मचारियों ने कामना की कि दिवाली की रोशनी हर घर में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए.

विभिन्न दूतावासों ने साझा कीं दिवाली सेलिब्रेशन की तस्वीरें!

भारत और भूटान में जापान के राजदूत ओनो केइची ने लिखा, "दूतावास के सभी साथियों के साथ दिवाली मनाई. भारतीय और जापानी सहयोगियों के साथ इस खूबसूरत त्योहार की खुशियां साझा करना भारत में मेरी तीसरी दिवाली को और भी यादगार बना गया. हैप्पी दिवाली!"

Image Source: Embassy of Korea
Image Source: Embassy of Korea

दुनिया भर के नेताओं और राजनयिकों की इन शुभकामनाओं से साफ है कि दिवाली अब सिर्फ भारत का ही नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर पर मनाया जाने वाला एक ऐसा त्योहार बन चुकी है, जो लोगों को रोशनी, खुशियों और एकता का संदेश देता है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें