जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

टेक ऑफ के लिए तैयार थी Indigo की फ्लाइट… पायलट ने उड़ान से किया इंकार, एयरपोर्ट पर मचा बवाल

यात्रियों को इसकी जानकारी बोर्डिंग शुरू होने से ऐन पहले मिली. जिसके बाद उनका पारा चढ़ गया और एयरपोर्ट पर जमकर हंगामा हुआ.

Author
10 Sep 2026
( Updated: 10 Sep 2026
03:19 PM )
टेक ऑफ के लिए तैयार थी Indigo की फ्लाइट… पायलट ने उड़ान से किया इंकार, एयरपोर्ट पर मचा बवाल
File Photo/IANS2
Advertisement

वाराणसी एयरपोर्ट पर उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया जब मुंबई जाने वाली फ्लाइट के पायलट ने उड़ान से ही मना कर दिया. इसका कारण पायलट ने खराब तबीयत को बताया और कहा विमान नहीं उड़ाऊंगा. ये विमान इंडिगों एयरलाइंस का था. 

यात्रियों को इसकी जानकारी बोर्डिंग शुरू होने से ऐन पहले मिली. जिसके बाद उनका पारा चढ़ गया और एयरपोर्ट पर जमकर हंगामा हुआ. यात्रियों का आरोप है कि एयरलाइंस ने जानबूझकर उड़ान की सही जानकारी नहीं दी. 

Indigo ने क्या कहा? 

दरअसल, इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E-6544 वाराणसी से मुंबई जाने वाली थी. उड़ान का समय सुबह 10.45 मिनट था, लेकिन बोर्डिंग से पहले यात्रियों को बताया गया कि पायलट की तबीयत खराब है. इसलिए उसने उड़ान से इंकार कर दिया है. ये कहते हुए यात्रियों को फ्लाइट में चढ़ने से रोक दिया गया. 

Advertisement

यह भी पढ़ें- मुंबई एयरपोर्ट पर बनी मस्जिद अवैध! हटाने के आदेश जारी, BJP नेता ने किया था 'लैंड जिहाद' का दावा

गुस्से में यात्रियों ने एयरपोर्ट पर ही विरोध प्रदर्शन किया. लोगों में देरी के चलते भारी रोष था. वहीं, एयरपोर्ट पर बैठे यात्रियों के लिए कंपनी ने रिफ्रेशमेंट का भी कोई इंतजाम नहीं किया था. भारी हंगामे के बाद Indigo ने यात्रियों को आश्वासन दिया कि वैकल्पिक क्रू का इंतजाम किया जा रहा है. इसके बाद सुबह की फ्लाइट को दोपहर 2 बजे के लिए शेड्यूल किया गया. यानी तय समय से 3 घंटे 15 मिनट लेट. वहीं, बताया ये भी जा रहा है कि पायलट का ड्यूटी टाइम खत्म हो गया था. ऐसे में उसने तबीयत को आधार बनाते हुए उड़ान से इंकार कर दिया. 

क्या नहीं बढ़ सकती पायलट की ड्यूटी? 

Advertisement

यह भी पढ़ें

पायलटों की ड्यूटी का निर्धारित समय होता है. पायलट दिन में 10 घंटे और दो पायलट क्रू-सेटअप होने पर 13 घंटे से ज्यादा ड्यूटी नहीं कर सकते. जबकि रात में पायलट 8 घंटे ही ड्यूटी कर सकते हैं. हालांकि जरूरत पड़ने पर या इमरजेंसी केस में पायलट की ड्यूटी डेढ़ से 2 घंटे बढ़ाई जा सकती है. लेकिन इस एक्सटेंशन के बदले पायलट को उतना आराम भी दिया जाता है. अगर पायलट ने 24 घंटे ड्यूटी की है तो इसके बदले उसे कम से कम 10 घंटे का रेस्ट मिलेगा. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें