जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

‘मोदी नहीं जाने वाले…’, सुनकर भड़क गए खड़गे, PM पर कर दी विवादित टिप्पणी, अमित शाह ने दिया करारा जवाब, Video

पटना में कांग्रेस के कार्यक्रम में उस वक्त बवाल खड़ा हो गया जब एक युवक ने कहा- PM मोदी नहीं जाने वाले. ये सुनकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे इतना भड़क गए कि भाषाई मर्यादाएं लांघ दी.

Author
25 Oct 2026
( Updated: 25 Oct 2026
07:54 PM )
‘मोदी नहीं जाने वाले…’, सुनकर भड़क गए खड़गे, PM पर कर दी विवादित टिप्पणी, अमित शाह ने दिया करारा जवाब, Video
Image Source- IANS
Advertisement

पटना में हुए कांग्रेस के कार्यक्रम में उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया. जब इवेंट में BJP समर्थकों ने PM मोदी के समर्थन में नारे लगाए. कार्यक्रम में मोदी समर्थकों को देख कांग्रेस मल्लिकार्जुन खड़गे इतने बिफर गए कि PM मोदी को भला बुरा कहते हुए आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी. 

पटना में बिहार के पहले मुख्यमंत्री डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की 139वीं जयंती के मौके पर कांग्रेस का कार्यक्रम हो रहा था. इस कार्यक्रम में खुद को कांग्रेसी बताने वाले एक युवक ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर टिप्पणी की. युवक ने कथित तौर पर कहा कि इस तरह की लड़ाई से PM मोदी नहीं जाने वाले. इस पर खड़गे इतना नाराज हो गए कि गुस्से में बोला ‘मोदी क्या उनका बाप भी जाएगा’. मल्लिकार्जुन खड़गे ने यह बात एक नहीं तीन बार दोहराई. 

युवक के साथ हाथापाई

Advertisement

आरोप है कि इस घटनाक्रम के बाद कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने युवक के साथ हाथापाई भी की. बताया जा रहा है कि युवक छपरा का रहने वाला है. वह खड़गे को यह समझाने की कोशिश कर रहा था कि इस तरह की राजनीतिक लड़ाई से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सत्ता से नहीं हटाया जा सकेगा. इसी दौरान दोनों के बीच हुई बातचीत को लेकर कार्यक्रम में हंगामे की स्थिति बन गई.

गृह मंत्री अमित शाह का कांग्रेस पर वार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने खड़गे की टिप्पणी की आलोचना की. दोनों नेताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस राजनीतिक विरोध में मर्यादाओं का उल्लंघन कर रही है.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि यह पहली बार नहीं है, जब कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी या उनके परिवार के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल किया है. शाह ने कहा कि कभी प्रधानमंत्री की मां के बारे में अपशब्द कहे गए, कभी उन्हें 'मौत का सौदागर' कहा गया, तो कभी 'चायवाला' कहकर उनकी गरीबी का उपहास उड़ाया गया. 

Advertisement

गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी हर रोज अभद्रता की सीमाएं पार करती जा रही है. उन्होंने दावा किया कि पिछले 12 वर्षों में लगातार चुनावी हार से कांग्रेस में हताशा और निराशा बढ़ गई है. उनके मुताबिक, कांग्रेस के पास अब न कोई नीति बची है और न कोई मुद्दा, बल्कि केवल गाली-गलौज की राजनीति रह गई है. उन्होंने आगे कहा कि जब-जब कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी या उनके परिवार के खिलाफ घृणित टिप्पणियां की हैं, तब-तब जनता ने पार्टी को करारा जवाब दिया है. 


वहीं, नितिन नबीन ने भी खड़गे की टिप्पणी की आलोचना करते हुए कहा, कांग्रेस अध्यक्ष की ओर से PM मोदी के लिए जिस तरह की अमर्यादित और असंसदीय भाषा का प्रयोग किया गया, वह कांग्रेस के वैचारिक दिवालियेपन को दर्शाता है. 

नितिन नबीन ने कहा कि राजनीतिक विरोध की भी एक गरिमा होती है, लेकिन सार्वजनिक मंच से स्वर्गीय परिजनों को भाषणों में घसीटना अब राहुल गांधी और समूचे विपक्ष का असली 'संस्कार' बन चुका है. उन्होंने आरोप लगाया कि यह खड़गे का व्यक्तिगत बयान नहीं, बल्कि पूरी कांग्रेस की शिष्टाचार-विहीन सोच का प्रकटीकरण है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें- ‘पाक की वजह से बचे हुए हैं कश्मीरी’, फारूक अब्दुल्ला का विवादित बयान, भड़की BJP ने दी चेतावनी

यह भी पढ़ें

BJP अध्यक्ष ने कहा कि जब विपक्ष के पास देश के विकास, नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर बहस करने के लिए कोई ठोस मुद्दा नहीं बचता, तो वह हताशा में व्यक्तिगत आक्षेपों का सहारा लेता है. उन्होंने कहा कि देश की जनता इस तरह की राजनीति को देख रही है और समय आने पर इसका जवाब देगी.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें