जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

मुंबई एयरपोर्ट पर बनी मस्जिद अवैध! हटाने के आदेश जारी, BJP नेता ने किया था 'लैंड जिहाद' का दावा

किरीट सोमैया ने आरोप लगाए कि एक व्यवस्थित तरीके से 'मराठी मुंबई' को 'मुस्लिम मुंबई' बनाया जा रहा है. MMRDA का कहना है कि यह एक अवैध मस्जिद है.

Author
10 Sep 2026
( Updated: 10 Sep 2026
02:13 PM )
मुंबई एयरपोर्ट पर बनी मस्जिद अवैध! हटाने के आदेश जारी, BJP नेता ने किया था 'लैंड जिहाद' का दावा
Image Source- Wikipedia
Advertisement

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 के पास बनी मस्जिद को हटाया जाएगा. मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (MMRDA) ने मस्जिद को हटाने के निर्देश दिए. इसको लेकर BJP नेता किरीट सोमैया ने बड़ा बयान दिया है. 

किरीट सोमैया ने आरोप लगाए कि एक व्यवस्थित तरीके से 'मराठी मुंबई' को 'मुस्लिम मुंबई' बनाया जा रहा है. समाचार एजेंसी IANS से बात करते हुए किरीट सोमैया ने दावा किया, पहले बांद्रा रेलवे टर्मिनस के पास भी बांग्लादेशी मुस्लिम आकर बस चुके थे. अब मुंबई एयरपोर्ट के वीआईपी गेट के नजदीक मस्जिद बना दी गई. उसमें 12 एयर कंडीशन और 30 पानी के नल हैं. 

BJP नेता की शिकायत के बाद एक्शन

Advertisement

किरीट सोमैया ने कहा, ‘मैंने उसके खिलाफ आवाज उठाई है. इस पर महाराष्ट्र सरकार की ओर से मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (MMRDA) ने मुंबई एयरपोर्ट कंपनी को चेतावनी दी है. MMRDA ने मस्जिद को अवैध बताया है और कहा कि इसको कोई अनुमति नहीं दी गई थी. MMRDA ने इसे हटाने के आदेश दिए हैं.’

MMRDA का कहना है कि यह एक अवैध मस्जिद है. इसके लिए कोई मंजूरी नहीं दी गई थी. प्राधिकरण ने यह भी बताया कि मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड से कहा है कि वे इस अवैध ढांचे (मस्जिद) को तुरंत गिरा दें. BJP नेता ने कहा, मैंने मुंबई एयरपोर्ट और MMRDA से अनुरोध किया है कि वे इस 'लैंड जिहाद' के पीछे शामिल ट्रस्टियों और लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करें.’

Advertisement

यह भी पढ़ें- जेल से बाहर नहीं आएगा अबू सलेम! सुप्रीम कोर्ट ने रिहाई की उम्मीद पर फेरा पानी, जानें कब तक काटनी होगी सजा

किरीट सोमैया ने यह भी कहा कि हमने इस विषय पर कठोर कदम उठाए हैं. इस तरह की मस्जिद, कब्र या दरगाह के नाम पर संवेदनशील इलाकों में 'लैंड जिहाद' किया जाता है. इसे हम बर्दाश्त नहीं करेंगे. मैंने मांग की है कि इसकी पुलिस जांच होनी चाहिए. 

विपक्ष पर साधा निशाना 

यह भी पढ़ें

इसी बीच BJP नेता ने विपक्षी दलों पर हमला बोला. उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस और उद्धव ठाकरे वोट के लिए देश की सुरक्षा को भी बेचने के लिए तैयार हो जाते हैं.’

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें