जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

अखिलेश यादव के ‘घुसपैठिए’ वाले बयान पर भड़के CM धामी, बोले-देवभूमि का अपमान बर्दाश्त नहीं

उत्तराखंड भाजपा की ओर से भी अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार किया गया. एक्स पोस्ट में भाजपा ने लिखा कि मुलायम सिंह यादव के शासन में उत्तराखंड आंदोलनकारियों पर गोलियां चली थीं और बेटा अखिलेश यादव उत्तराखंडियों को घुसपैठिया बता रहा है.

Author
24 Oct 2026
( Updated: 24 Oct 2026
03:07 PM )
अखिलेश यादव के ‘घुसपैठिए’ वाले बयान पर भड़के CM धामी, बोले-देवभूमि का अपमान बर्दाश्त नहीं
Image Credit: NMF Input
Advertisement

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के घुसपैठिए वाले बयान पर पलटवार करते हुए इसे अपमान बताया है. सीएम धामी ने अखिलेश यादव के 9 सेकंड की एक वीडियो शेयर कर आपत्ति जताई.

अखिलेश के 'घुसपैठिए' वाले बयान पर भड़के उत्तराखंड के सीएम

सीएम धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि उत्तराखंड देवभूमि भी है और वीरभूमि भी. इस पावन धरती ने देश को संत, सैनिक और राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित अनेक व्यक्तित्व दिए हैं. अखिलेश यादव का उत्तराखंड के लोगों को घुसपैठिया कहना देवभूमि के स्वाभिमान और हमारे संघर्ष का अपमान है.

Advertisement

अखिलेश के पिता ने चलवाई थी आंदोलनकारियों पर गोलियां

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के लोग यह भी नहीं भूले हैं कि जब अखिलेश यादव के पिता मुलायम सिंह यादव उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे, तब उत्तराखंड राज्य की मांग कर रहे आंदोलनकारियों पर मुजफ्फरनगर के रामपुर तिराहा में गोलियां चली थीं. पिता के शासनकाल में उत्तराखंड के आंदोलनकारियों पर गोलियाँ चलीं और आज पुत्र उत्तराखंड के लोगों को घुसपैठिया कह रहे हैं. उत्तराखंड के लोग अपने संघर्ष और बलिदान को कभी नहीं भूल सकते. क्या कांग्रेस अपने राजनीतिक सहयोगी अखिलेश यादव के इस बयान का समर्थन करती है? क्या उत्तराखंड के लोगों को घुसपैठिया कहना कांग्रेस को स्वीकार है? कांग्रेस को देवभूमि की जनता को जवाब देना चाहिए.

दलेर मेहंदी विवाद: CM धामी ने की सिंगर से की फ़ोन पर बात, बोले- पुरानी बातों को पीछे छोड़कर आगे बढ़ें

उत्तराखंडियों को घुसपैठिया बता रहे है अखिलेश 

उत्तराखंड भाजपा की ओर से भी अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार किया गया. एक्स पोस्ट में भाजपा ने लिखा कि मुलायम सिंह यादव के शासन में उत्तराखंड आंदोलनकारियों पर गोलियां चली थीं और बेटा अखिलेश यादव उत्तराखंडियों को घुसपैठिया बता रहा है. देवभूमि के स्वाभिमान पर चोट करने वालों को जनता कभी माफ नहीं करेगी.

Advertisement

यह भी पढ़ें

अखिलेश यादव ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि उत्तर प्रदेश में सबसे बड़े घुसपैठिए उत्तराखंड से हैं. अखिलेश के इस बयान के बाद से लगातार भाजपा नेताओं की ओर से आपत्ति जताई जा रही है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें