जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

दलेर मेहंदी विवाद: CM धामी ने की सिंगर से की फ़ोन पर बात, बोले- पुरानी बातों को पीछे छोड़कर आगे बढ़ें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का यह बयान ऐसे समय आया है, जब उत्तराखंड में एक कार्यक्रम के दौरान दलेर मेहंदी और राज्य के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच हुई घटना को लेकर विवाद हुआ था.इस मामले में दलेर मेहंदी के भाई मीका सिंह समेत मनोरंजन जगत की कई हस्तियों ने सिंगर का समर्थन किया.

दलेर मेहंदी विवाद: CM धामी ने की सिंगर से की फ़ोन पर बात, बोले- पुरानी बातों को पीछे छोड़कर आगे बढ़ें
Image Credit: NMF Input
Advertisement

उत्तराखंड के कुंजापुरी मेले में सिंगर दलेर मेहंदी की परफॉर्मेंस को लेकर शुरू हुआ विवाद अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नए बयान के बाद एक बार फिर चर्चा में है.मुख्यमंत्री ने दलेर मेहंदी से फोन पर बात कर उनका हालचाल पूछा.साथ ही, उन्होंने हाल ही में हुई घटनाओं पर भी सिंगर से बात की.धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी.उन्होंने उम्मीद जताई कि इस घटना को पीछे छोड़कर सभी आपसी बातचीत, मेलजोल और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ेंगे.

दलेर मेहंदी से बदसलूकी विवाद में CM धामी की एंट्री, मीका सिंह से फोन पर की बात

दलेर मेहंदी से फोन पर बात कर सीएम धामी ने पूछा हालचाल

पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर पोस्ट किया, ''मशहूर सिंगर दलेर मेहंदी से फोन पर बात करके उनका हालचाल पूछा.इस दौरान हाल ही में हुई घटनाओं के बारे में भी बात हुई.देवभूमि उत्तराखंड 'अतिथि देवो भव' की समृद्ध परंपरा को आगे बढ़ाता है.हमारी लोक संस्कृति, गर्मजोशी से मेहमाननवाजी और मेलजोल की भावना देवभूमि की खास पहचान है.यहां कला, संस्कृति और कलाकारों का हमेशा स्वागत और सम्मान किया गया है.हमारी कोशिश है कि इस घटना को पीछे छोड़कर आपसी बातचीत, मेलजोल और सकारात्मकता की भावना के साथ आगे बढ़ा जाए.''

Advertisement

कार्यक्रम के दौरान दलेर मेहंदी और मंत्री सुबोध उनियाल के बीच हुआ था विवाद 

मुख्यमंत्री का यह बयान ऐसे समय आया है, जब उत्तराखंड में एक कार्यक्रम के दौरान दलेर मेहंदी और राज्य के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच हुई घटना को लेकर विवाद हुआ था.इस मामले में दलेर मेहंदी के भाई मीका सिंह समेत मनोरंजन जगत की कई हस्तियों ने सिंगर का समर्थन किया.

आप ठीक से बोल भी नहीं पा रहे, तो गाएंगे क्या?

दरअसल, 18 अक्टूबर को टिहरी गढ़वाल जिले के नरेंद्र नगर में सिद्धपीठ मां कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले का आयोजन किया गया था.नवरात्र के मौके पर हुए इस कार्यक्रम में दलेर मेहंदी प्रस्तुति देने पहुंचे थे.इसी दौरान कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल मंच पर आए और उनके गायन पर सवाल उठाए.मंत्री ने मंच पर आकर माइक पकड़ लिया और दलेर मेहंदी से कहा कि आप ठीक से बोल भी नहीं पा रहे, तो गाएंगे क्या?

Advertisement

दलेर मेहंदी के लिए मीका सिंह ने मंत्री सुबोध उनियाल को मिलाया फोन, जानें क्या हुई बात

 कैबिनेट मंत्री ने दी सफाई 

मंत्री ने दावा किया कि दलेर मेहंदी मंच पर असहज दिख रहे थे और ठीक से खड़े भी नहीं हो पा रहे थे.उन्होंने आरोप लगाया कि सिंगर लाइव गाने के बजाय लिप सिंक कर रहे थे.इस दौरान उन्होंने दलेर मेहंदी के नशे में होने की बात भी कही.

दलेर मेहंदी के बचाव में उतरे मीका सिंह 

विवाद के बाद दलेर मेहंदी के छोटे भाई और सिंगर मीका सिंह ने वीडियो जारी कर उनका बचाव किया.मीका ने कहा कि उन्होंने अपने भाई को कभी शराब पीते हुए नहीं देखा.उन्होंने यह भी चुनौती दी कि अगर दलेर मेहंदी के साथ काम कर चुका कोई व्यक्ति उन्हें शराब पीते हुए देखने की बात कह दे, तो वह खुद सिंगिंग छोड़ देंगे.

Advertisement

यह भी पढ़ें

वहीं अभिनेता अनुपम खेर, राजपाल यादव, जिमी शेरगिल, सिंगर बादशाह, शान के अलावा कपिल शर्मा और दूसरे कलाकार दलेर मेहंदी के समर्थन में उतर आए.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें