जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

पवन कल्याण ने सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने पर PM मोदी के लिए ऐसा क्या कहा, हज़म नहीं कर पाएंगे विरोधी

सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने पर पीएम मोदी को आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण ने भी बधाई दी है, उन्होंने कुछ ऐसा कहा है, जिसे विरोधी भी बर्दाश्त नहीं कर पाएंगे.

पवन कल्याण ने सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने पर PM मोदी के लिए ऐसा क्या कहा, हज़म नहीं कर पाएंगे विरोधी
Image Credits:IANS/X/@APDeputyCMO/narendramodi/X
Advertisement

आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सबसे लंबे समय तक भारत के प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड बनाने पर बधाई दी है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व और केंद्र सरकार की उपलब्धियों की सराहना की.  

‘मोदी ने पिछले 4,399 दिनों से देश की निस्वार्थ सेवा की है’

पवन कल्याण ने अपने संदेश की शुरुआत देशभक्ति से ओतप्रोत पंक्तियों के साथ की. उन्होंने लिखा, "मातृभूमि के सम्मान के लिए, कर्मभूमि के कल्याण के लिए, राष्ट्र को समर्पित जीवन. यही भावना प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सरकार की नेतृत्व यात्रा की पहचान रही है.” उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले 4,399 दिनों से देश की निस्वार्थ सेवा की है.

‘मोदी जी के  नेतृत्व में, NDA सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत किया है’

उपमुख्यमंत्री ने आगे लिखा, बारह साल पहले, भारत ने निर्णायक नेतृत्व को चुना था. आज, भारत पहले से कहीं अधिक मजबूत, सुरक्षित, समृद्ध और आत्मविश्वासी है.मोदी जी के बेहतरीन नेतृत्व में, NDA सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत किया है, हमारी सशस्त्र सेनाओं को आधुनिक बनाया है, एक प्रमुख वैश्विक अर्थव्यवस्था के रूप में उभरी है, G20 की सफलतापूर्वक मेजबानी की है, ग्लोबल साउथ की आवाज को बुलंद किया है और निर्णायक व दूरदर्शी नेतृत्व के माध्यम से दुनिया भर में सम्मान हासिल किया है. 

Advertisement

‘बदलाव का पैमाना अभूतपूर्व रहा है’

पवन कल्याण ने पोस्ट में आगे लिखा, “डिजिटल इंडिया क्रांति, जन धन-आधार-मोबाइल इंटीग्रेशन, UPI और डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर से लेकर आयुष्मान भारत, PM आवास योजना, जल जीवन मिशन, विश्व स्तरीय हाईवे, रेलवे, एयरपोर्ट, पोर्ट और वंदे भारत ट्रेनों तक, बदलाव का पैमाना अभूतपूर्व रहा है.”

‘प्रधानमंत्री मोदी जी का मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूं’

पवन ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, “आंध्र प्रदेश के समावेशी विकास के लिए लगातार समर्थन देने के लिए माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी का मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूं. SwarnaAndhra2047 के तहत $2.4 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में काम करते हुए, आंध्र प्रदेश को ViksitBharat2047 के विजन को साकार करने में एक मजबूत भागीदार होने पर गर्व है.”

‘हम विभाजनकारी ताकतों का दृढ़ता से विरोध करेंगे’

Advertisement

साउथ सुपरस्टार ने आगे कहा, “भारत की विविधता हमारी ताकत है. हमारी अनेक भाषाएं हमारा गौरव हैं. हम राष्ट्रीय एकता, राष्ट्रीय अखंडता और समावेशी विकास के लिए मजबूती से खड़े रहेंगे और साथ ही विभाजनकारी ताकतों का दृढ़ता से विरोध करेंगे.जय हिंद! जय भारत!”

पवन कल्याण ने विपक्ष को दिया मुंहतोड़ जवाब

यह भी पढ़ें

बता दें कि पवन कल्याण ने जिस तरह से पीएम मोदी की तारीफ़ की है, वो मोदी विरोधियों और विपक्ष को बर्दाश्त नहीं होगा. मिडिल ईस्ट तनाव के बाद से ही विपक्ष देश में महंगाई को लेकर प्रधानमंत्री की आलोचना कर रहा है, हाल ही में पीएम मोदी ने देश वासियों से ईंधन बचाओ की अपील की थी. जिसके बाद से ही विरोधी पीएम मोदी को निशाने पर ले रहे हैं. हालांकि जिस तरह से पवन कल्याण ने प्रधानमंत्री की तारीफ़ की है, उसने विपक्ष को मुंहतोड़ जवाब दिया है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 1
G
Guest (अतिथि)
D
Dharmpal
3 months ago

बिल्कुल मोदी जी के नेतृत्व में भारत विश्व पटल पर एक महानायक के रूप में उभरा है और मोदी जी ने एक अंतर्राष्ट्रीय नेता के रूप में एक महान छवी बनाकर भारत का सीना 56 इंच का कर दिया है।

LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें