भगवान राम का रोल करने जा रहे रणबीर कपूर ने प्रसाद खाने से किया इनकार, लोगों ने लगा दी क्लास
रणबीर कपूर ने गणपति बप्पा का प्रसाद खाने से इंकार कर दिया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, अब लोगों ने एक्टर की क्लास लगा दी है.
Follow Us:
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी नई फिल्म 'रामायण' को लेकर सुर्खियां बटौंर रहे हैं. इसी बीच उनका एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें गणपति बप्पा के दर्शन के बाद वो प्रसाद लेने से इनकार करते दिख रहे हैं, हालांकि, वायरल हो रहा यह वीडियो साल 2023 का है लेकिन कुछ यूजर्स ने उन्हें ट्रोल कर दिया है.
गणपति बप्पा का प्रसाद लेने से किया इनकार
वायरल वीडियो में रणबीर कपूर मुंबई में गणपति बप्पा के दर्शन करते दिखाई दे रहे हैं. दर्शन के बाद एक्टर वहां मौजूद पैपराजी को मोदक बांटते हैं. इसी दौरान एक पैपराजी उन्हें प्रसाद देने की कोशिश करता है, लेकिन रणबीर उसे लेने से मना कर देते हैं.
एक्टर कहते हैं, "मैं तो डाइट पर हूं, तुम खा लो.” रणबीर का यह जवाब कैमरे में रिकॉर्ड हो गया और अब सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है.
रणबीर कपूर की हरकत पर भड़के लोग
अब वीडियो सामने आने के बाद कुछ यूजर्स ने प्रसाद ठुकराने को लेकर एक्टर को ट्रोल कर दिया है, कोई सवाल उठा रहा है कि ऐसे एक्टर को राम का रोल दिया है, तो कोई कह रहा है कि प्रसाद खा लेता तो मर नहीं जाता. एक यूजर ने लिखा, हमें भी फिल्में देखने से परहेज है
वहीं एक और यूजर ने लिखा, Beef doge to le lega ye prasad hai naa isiliye nhi khaa rha
इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा, अगर गंभीरता से कहें तो प्रसाद के तौर पर एक मीठी चीज़ खाने से आपकी सेहत पर कोई बुरा असर नहीं पड़ेगा. डाइट का यह कारण बिल्कुल बकवास है.
वहीं एक और यूजर ने लिखा, पता नहीं उन्होंने भगवान राम की भूमिका कैसे निभाई...वो भक्ति ही तो नहीं दिखती है...
इतना ही नहीं एक और यूजर ने लिखा, Inko ye nhi pta ki bhgwan ka prashad bhi naseeb walo ko milta hai
वहीं एक और यूजर ने लिखा, Bhai meri baat likh kar rakh lo iski film ramayan flop hogi
इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा, Ek chhoti si bite kha leta toh mar nahi jata..bappa ke Darshan bhi formality ke liya hai shayad
वहीं एक और यूजर ने लिखा, Aisa log shree ram ji ka role krte hai
'रामायण' में भगवान राम बनेंगे रणबीर कपूर
बता दें कि रणबीर कपूर जल्द ही नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' में भगवान राम के किरदार में नजर आएंगे. यह फिल्म दो पार्ट्स में रिलीज होने वाली है. इसमें यश रावण, साई पल्लवी सीता और सनी देओल हनुमान के किरदार में दिखाई देंगे. वैसे जिस तरह से लोग रणबीर की इस वीडियो पर गु्स्सा जाहिर कर रहे हैं, उसे देखकर लग रहा है कि लोग रामायण का बहिषकार भी कर सकते हैं.
इन फिल्मों में भी नजर आएंगे रणबीर
इसके अलावा रणबीर के पास 'एनिमल पार्क' और संजय लीला भंसाली की 'लव एंड वॉर' जैसी फिल्में भी हैं. लव एंड वॉर में वह आलिया भट्ट और विक्की कौशल के साथ नजर आएंगे.