जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

हिना खान ने ऑपरेशन सिंदूर में शामिल रहे सैनिकों से मुलाकात की, बोलीं-इसे याद रखूंगी

हिना खान ने कहा कि कश्मीर में सेना द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं, रोजगार और स्थानीय समुदायों के सशक्तीकरण के लिए किए जा रहे कार्यों को देखकर वह बेहद प्रभावित हुईं. उनके अनुसार, सेना केवल देश की सीमाओं की रक्षा ही नहीं कर रही, बल्कि लोगों के बेहतर भविष्य के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है.

हिना खान ने ऑपरेशन सिंदूर में शामिल रहे सैनिकों से मुलाकात की, बोलीं-इसे याद रखूंगी
Image Credits: realhinakhan/instagram
Advertisement

बॉलीवुड एक्ट्रेस हिना खान हमेशा ही चर्चा में बनी रहती हैं, हाल ही में उन्होंने कश्मीर में ऑपरेशन सिंदूर में शामिल रहे जवानों से मुलाकात की. एक्ट्रेस ने इस मुलाकात के अनुभव को याद करते हुए कहा कि वह इसे बहुत गर्व के साथ याद रखेंगी. 

हिना खान  ने ऑपरेशन सिंदूर में शामिल रहे सैनिकों से की मुलाकात
  
एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपने विचार शेयर कि. उन्होंने कश्मीर में भारतीय सेना द्वारा संचालित गुडविल स्कूलों, विशेष जरूरतों वाले बच्चों के स्कूलों और अस्पतालों का दौरा करने के बाद सेना के सामाजिक योगदान की सराहना की. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कार्यालय और भारतीय सेना के निमंत्रण पर इन संस्थानों को करीब से देखने का अवसर उनके लिए सम्मान की बात रही.

‘सेना केवल देश की सीमाओं की रक्षा ही नहीं कर रही’

हिना खान ने कहा कि कश्मीर में सेना द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं, रोजगार और स्थानीय समुदायों के सशक्तीकरण के लिए किए जा रहे कार्यों को देखकर वह बेहद प्रभावित हुईं. उनके अनुसार, सेना केवल देश की सीमाओं की रक्षा ही नहीं कर रही, बल्कि लोगों के बेहतर भविष्य के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

Advertisement

उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर में शामिल रहे बहादुर सैनिकों से भी मुलाकात की. उन्होंने कहा कि इन सैनिकों से बातचीत करना और उनकी सेवा तथा अनुभवों को सुनना गर्व का विषय रहा, जिसे वह हमेशा याद रखेंगी.

 

हिना ने अधिकारियों और जवानों की तारीफ की

Advertisement

एक्ट्रेस हिना खान ने कहा, सेना के वरिष्ठ अधिकारियों, जवानों, शिक्षकों, डॉक्टरों और अन्य कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कश्मीर के लोगों के कल्याण और समृद्धि के लिए उनका समर्पण प्रेरणादायक है. उन्होंने विशेष रूप से उत्तरी कमान के अधिकारियों और जवानों की गर्मजोशी और आतिथ्य की तारीफ की.

एक्ट्रेस ने कहा कि सेना के कार्यों का सबसे प्रभावशाली पहलू उनकी विनम्रता है. सेना बिना किसी प्रशंसा या पहचान की अपेक्षा के समाज के लिए लगातार काम कर रही है. ऐसे प्रयासों को सामने लाया जाना चाहिए ताकि अधिक से अधिक लोग सेना के बारे में जान सकें और प्रेरित हो सकें.

‘कश्मीर में सेना के अनेक ऐसे अनसुने नायक हैं’

Advertisement

उन्होंने कहा कि कश्मीर में सेना के अनेक ऐसे अनसुने नायक हैं, जो पर्दे के पीछे रहकर समाज के लिए महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं. दौरे के अंत में उन्होंने कहा कि वह भारतीय सेना के प्रति और अधिक सम्मान, गर्व और कृतज्ञता की भावना के साथ लौट रही हैं.

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें