जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

IIT में पढ़ते थे जितेंद्र कुमार, फिर थिएटर ने बदली जिंदगी... सुनाया एक्टिंग की दुनिया का दिलचस्प सफर

अभिनेता जितेंद्र कुमार ने अपनी पहली एक्टिंग परफॉर्मेंस को याद किया. उन्होंने बताया कि स्कूल में रामायण के नाटक में ताड़का का किरदार निभाना उनका पहला एक्टिंग अनुभव था, हालांकि तब उन्होंने इसे करियर बनाने के बारे में नहीं सोचा था.

IIT में पढ़ते थे जितेंद्र कुमार, फिर थिएटर ने बदली जिंदगी... सुनाया एक्टिंग की दुनिया का दिलचस्प सफर
Image Source: IANS
Advertisement

पंचायत वेब सीरिज से घर-घर पहचान बनाकर मिर्ज़ापुर मूवी में अपने अभिनय से पर्दे पर एक अलग चाँप छोड़ने वाले अभिनेता जितेंद्र कुमार ने अपनी एक्टिंग जर्नी से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा साझा किया है. उन्होंने बताया कि एक्टिंग का उनका सफर स्कूल के दिनों में ही शुरू हो गया था, लेकिन उस वक्त उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि यही शौक आगे चलकर उनका करियर बन जाएगा.

स्कूल में निभाया ताड़का का किरदार

अभिनेता जितेंद्र कुमार ने अपने उस सफर को याद किया, जिसने उन्हें एक एक्टर बना दिया.  'पहला पहला' शो में गोपाल दत्त से बात करते हुए, 'पंचायत' के एक्टर ने स्कूल के दिनों में अपनी पहली परफॉर्मेंस को याद किया, जब उन्होंने ताड़का का रोल निभाया था. उन्होंने कहा कि उस समय, उन्होंने एक्टिंग में करियर बनाने के बारे में सोचा भी नहीं था. जितेंद्र ने याद करते हुए कहा, 'मुझे लगता है कि मेरा पहला एक्टिंग अनुभव तब हुआ था जब मैंने स्कूल में रामायण के नाटक में ताड़का का रोल किया था. उस समय, ऐसा कोई विचार नहीं था कि यह कुछ ऐसा बन सकता है जिसे मैं प्रोफेशनली करूंगा। यह बस एक स्कूल परफॉर्मेंस थी.' हालांकि, स्कूल खत्म होने के बाद, जितेंद्र ने बताया कि उनका ध्यान पूरी तरह से पढ़ाई पर चला गया. वह आईआईटी एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी के लिए कोटा चले गए और आखिरकार आईआईटी खड़गपुर में सीट हासिल कर ली. हालांकि, कैंपस की इस नई जिंदगी में अपनी चुनौतियां भी थीं.

Advertisement

यह भी पढ़े: हनुमान अंश के दूसरे पार्ट में नजर आएंगे विराट कोहली-अनुष्का, वजह जानकर दंग रह जाएंगे सब

IIT में अंग्रेजी बनी चुनौती

जितेंद्र ने माना कि उन्हें इस बात का बहुत एहसास रहता था कि उनके आस-पास के सभी लोग अच्छी इंग्लिश बोलते थे। जब मैं आईआईटी खड़गपुर गया, तो इंग्लिश मेरे लिए एक मुश्किल चीज थी। मुझे इसका एहसास रहता था क्योंकि अचानक आप ऐसे माहौल में होते हैं जहां हर कोई इंग्लिश बोल रहा होता है, और आपको लगता है कि आप पीछे रह गए हैं. फिर उन्होंने थिएटर के बारे में जाना और कई कॉम्पिटिशन में हिस्सा लिया. यह पहली बार था जब उन्होंने एक्टिंग को एक संभावित करियर के तौर पर सोचा.

Advertisement

थिएटर ने बदली एक्टिंग को लेकर सोच

अभिनेता ने आगे कहा कि 'आईआईटी में, मैंने थिएटर के बारे में लगभग अचानक ही जाना. मैंने कॉम्पिटिशन में हिस्सा लेना शुरू किया, और हर बार जब मैंने परफॉर्म किया, तो मुझे लगा कि इसमें कुछ ऐसा है जो मुझे सच में पसंद आया. शायद यह पहली बार था जब मैंने सोचना शुरू किया कि शायद एक्टिंग मेरे लिए कुछ हो सकती है.' वर्कफ्रंट की बात करें तो जितेंद्र हाल ही में पॉपुलर फ्रेंचाइजी 'मिर्जापुर' के फिल्म अडैप्टेशन में बबलू पंडित का रोल निभाते हुए दिखे थे. ध्यान देने वाली बात यह है कि जितेंद्र इस मशहूर वेब सीरीज का हिस्सा नहीं थे.

यह भी पढ़े: 'हम पैदा होते ही क्यों नहीं मिल पाए?' अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने 80s रेट्रो ट्रेंड में पति राघव चड्ढा से पूछा सवाल

यह भी पढ़ें

बताते चलें कि स्कूल के मंच पर ताड़का का किरदार निभाने से शुरू हुआ जितेंद्र कुमार का सफर थिएटर से होते हुए बड़े पर्दे तक पहुंचा. पढ़ाई के साथ शुरू हुई यह अनजानी शुरुआत आज उनकी पहचान का अहम हिस्सा बन चुकी है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें