×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

ये फिल्म नहीं हकीकत…’, लाख दबाव के बावजूद कोलकाता में हुई 'द बंगाल फाइल्स’ की स्क्रीनिंग, बीजेपी नेताओं का ममता सरकार पर फूटा गुस्सा

विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द बंगाल फाइल्स को रिलीज़ हुए एक हफ्ते से ज्यादा समय हो गया है. वहीं हाल ही में बंगाल में इस फिल्म की विषेश स्क्रीनिंग रखी गई. इस दौरान बीजेपी नेता नेताओं का ममता सरकार पर फूटा गुस्सा है.

ये फिल्म नहीं हकीकत…’, लाख दबाव के बावजूद कोलकाता में हुई 'द बंगाल फाइल्स’ की स्क्रीनिंग, बीजेपी नेताओं का ममता सरकार पर फूटा गुस्सा
Advertisement

विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म 'द बंगाल फाइल्स' देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है, लेकिन पश्चिम बंगाल में इस पर प्रतिबंध तो नहीं लगा लेकिन सिनेमा घरों में इसे रिलीज़ नहीं किया गया है. हालांकि, बंगाल के कुछ इलाकों में फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की गई है, जहां दर्शकों ने इसे देखने के बाद अपनी प्रतिक्रियाएं साझा की. इस बीच, फिल्म को लेकर राजनीतिक विवाद भी गहराता जा रहा है. 

अशोक डिंडा ने ममता पर साधा निशाना

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और बीजेपी नेता अशोक डिंडा ने फिल्म पर प्रतिबंध को लेकर टीएमसी सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, "ममता बनर्जी बंगाल का इतिहास छिपाना चाहती हैं. 'डायरेक्ट एक्शन डे' की सच्चाई इस फिल्म में दिखाई गई है. अगर बंगाल की जनता इसे देख लेगी, तो 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हिंदू एकजुट हो सकते हैं. यही कारण है कि फिल्म को यहां चलने नहीं दिया जा रहा.”

डिंडा ने आगे कहा कि विशेष स्क्रीनिंग के जरिए जनता को यह फिल्म दिखाने का मौका दिया जा रहा है. उन्होंने टीएमसी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, "टीएमसी के ज्यादातर नेता और मंत्री पूर्व में सीपीएम के समय के गुंडे थे. आज वही लोग सत्ता में हैं.”

Advertisement

त्रिपुरा के पूर्व गवर्नर तथागत रॉय ने ममता बनर्जी पर कसा तंज

वहीं, त्रिपुरा के पूर्व गवर्नर तथागत रॉय ने भी इस मुद्दे पर अपनी राय रखी.उन्होंने कहा, "मुख्यमंत्री ममता बनर्जी लंबे समय से मुस्लिम वोटों के तुष्टीकरण में लगी हैं. उन्हें डर है कि अगर हिंदू समुदाय, जो राज्य में बहुसंख्यक है, इस फिल्म को देखेगा, तो उनके वोट टीएमसी के खिलाफ जा सकते हैं.”

रॉय ने आरोप लगाया कि सरकार ने बेरोजगार युवाओं को भेजकर स्क्रीनिंग को बाधित करने की कोशिश की है. उन्होंने कहा, "फिल्म में पूर्वी बंगाल और पूर्वी पाकिस्तान के सच को दिखाया गया है, जो मुख्यमंत्री को स्वीकार नहीं है. इसलिए इसे रोकने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं.”

Advertisement

जब रॉय से पूछा गया कि क्या 'द बंगाल फाइल्स' एक प्रोपेगेंडा फिल्म है, तो उन्होंने जवाब दिया, "इसमें दिखाए गए तथ्य गलत नहीं हैं. कोई भी यह नहीं कह रहा कि फिल्म में झूठ दिखाया गया है.”

सुवेंदु अधिकारी ने ममता सरकार पर लगाए आरोप

बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा, "यहां की परिस्थिति ऐसी हो गई है कि बंगाल के एक भी सिनेमा हॉल में बंगाल फाइल्स मूवी रिलीज नहीं हो पा रही है, लेकिन पूरे देश में ये फिल्म चल रही है. बंगाल की परिस्थिति ऐसी है कि यहां पर बंगाल फाइल्स आकर सबको देखनी पड़ रही है. ये सिर्फ फिल्म ही नहीं, हकीकत बयां कर रही है. आप इतिहास बिना जाने भविष्य को कभी उज्जवल नहीं बना सकते हैं. एक फिल्म के रिलीज होने से लोगों को क्या फर्क पड़ता है? आर्ट के ऊपर किसी को भी कोई भी हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए. लेकिन, बंगाल के हालात ऐसे हैं कि इस फिल्म को यहां चलने नहीं दिया जा रहा है. 

किस पर बेस्ड है ये फिल्म 

फिल्ममेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री की 'द बंगाल फाइल्स' इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है.  यह फिल्म बंगाल के 'डायरेक्ट एक्शन डे' और 1946 के कलकत्ता दंगा की दर्दनाक घटनाओं को दिखाती है. फिल्ममेकर की सच उजागर करने वाली फाइल्स ट्रिलॉजी का यह तीसरा पार्ट है; इससे पहले 'द कश्मीर फाइल्स' और 'द ताशकंद फाइल्स' आ चुकी हैं. 

Advertisement

फिल्म की दमदार स्टारकास्ट

फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, अनुपम खेर और दर्शन कुमार नजर आएंगे. विवेक रंजन अग्निहोत्री ने 'द बंगाल फाइल्स' को लिखा और डायरेक्ट किया है. इसे अभिषेक अग्रवाल और पल्लवी जोशी ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म का बजट 30 करोड़ रूपए है. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें