जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे ने अरिश्फा खान पर किया ऐसा कमेंट, भड़क गए फैंस, सिखा दिया सबक

आम्रपाली दुबे और अरिश्फा खान के कमेंट्स के बाद यूजर्स के बीच बहस शुरू हुई. इसी दौरान आम्रपाली ने कहा मैंने पढ़ाई के टाइम पढ़ाई की, टिकटॉक नहीं बनाया.” आम्रपाली का ये कमेंट सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने अलग-अलग तरह से प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी. कुछ लोगों ने अरिश्फा खान का सपोर्ट किया, जबकि कुछ यूजर्स ने आम्रपाली पर ही निशाना साध दिया और उन्हें जमकर ट्रोल किया.

Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे ने अरिश्फा खान पर किया ऐसा कमेंट, भड़क गए फैंस, सिखा दिया सबक
Image Credits:jiohotstarreality/instagram/aamrapali1101/instagram
Advertisement

भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे का Bigg Boss 20 के घर में एक कमेंट करना भारी पड़ गया है. जो कि अब सोशल मीडिया पर नई बहस की वजह बन गया है. 

आम्रपाली के बयान पर बवाल

आम्रपाली ने टिकटॉक और पढ़ाई को लेकर ऐसा जवाब दिया, जिसके बाद कुछ यूजर्स ने उनपर कमेंट कर तंज कसने शुरू कर दिए. इस पूरे मामले में आम्रपाली और अरिश्फा खान के कमेंट्स की भी चर्चा हो रही है.

‘मैंने पढ़ाई के टाइम पढ़ाई की’

दरअसल, सोशल मीडिया पर आम्रपाली दुबे और अरिश्फा खान के कमेंट्स के बाद यूजर्स के बीच बहस शुरू हुई. इसी दौरान आम्रपाली ने कहा, “मैंने पढ़ाई के टाइम पढ़ाई की, टिकटॉक नहीं बनाया.” आम्रपाली का ये कमेंट सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने अलग-अलग तरह से प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी. कुछ लोगों ने अरिश्फा खान का सपोर्ट किया, जबकि कुछ यूजर्स ने आम्रपाली पर ही निशाना साध दिया और उन्हें जमकर ट्रोल किया. 

Advertisement

यूजर्स ने कर दिया ट्रोल

आम्रपाली के कमेंट पर एक यूजर ने लिखा, “तो किसने बोला था कि टिकटॉक ना बनाओ” 

वहीं एक दूसरे ने उन पर पर्सनल कमेंट करते हुए लिखा, “पढाई करके ये सिखाया कि शादीशुदा इंसान के साथ अफेयर चलाना.” 

वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, “पढ़ाई करने के बाद या टिकटॉक बनाने के बाद, दोनों बीबी हैं.”

Advertisement

इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा, “अब दीदी से पूछो वो पढ़कर कहाँ पहुँची? जहाँ एक टिकटॉकर पहुँच गई?”

वहीं एक और यूजर ने लिखा, “आम्रपाली आंटी, जब आप काम ढूंढ रही थीं, तब आरिशफ़ा टीवी सीरियल कर रही थी.”

इतना ही नहीं एक और यूजर ने लिखा, “पढ़ लिख के दूसरे के पति के साथ घूमती हूँ”

वहीं एक और यूजर ने लिखा, “पढ़ लिखकर अश्लील फिल्में करना था तो पढ़ा क्यों?

Advertisement

वीकेंड पर सलमान किसकी लगाएंगे क्लास 

यह भी पढ़ें

आम्रपाली दुबे और अरिश्फा खान के कमेंट्स के बाद सोशल मीडिया पर फैंस के बीच अलग-अलग राय देखने को मिल रही है. कुछ यूजर्स आम्रपाली के पक्ष में नजर आए तो कुछ अरिश्फा की बात को सही मानते दिखे. जबसे शो शुरु हुआ है, तभी से दोनों के बीच झगड़ा देखने को मिल रहा है. खैर देखने वाली ये होगी की वीकेंड का वार पर सलमान खान किसकी क्लास लगाते हैं. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें