CJP को उसी एक्ट्रेस ने दिखाया आईना, जो कभी जंतर- मंतर पहुंचकर कर चुकी थीं समर्थन! PM के इस्तीफे की मांग पर उठाए सवाल
Poonam Pandey: CJP के मौजूदा आंदोलन को लेकर उनका रुख अलग नजर आ रहा है. पूनम ने कहा कि कई लोगों को यह तक पता नहीं है कि वे आखिर किस वजह से प्रदर्शन कर रहे हैं। उनके मुताबिक, इस तरह का माहौल देश के लिए ठीक नहीं है.
Follow Us:
CJP: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के आंदोलन को लेकर अब विरोध के स्वर भी सुनाई देने लगे हैं..इसी बीच एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडे ने पार्टी के आंदोलन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस्तीफे की मांग पर सवाल उठाए हैं.. पूनम ने इसे देश के साथ मजाक बताते हुए कहा कि हर कोई अपनी मर्जी से प्रधानमंत्री का इस्तीफा नहीं मांग सकता.. उनका कहना है कि किसी भी मुद्दे पर विरोध करने से पहले लोगों को यह समझना जरूरी है कि वे किस बात के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं...
पहले छात्रों के समर्थन में पहुंची थीं पूनम पांडे
पूनम पांडे इससे पहले नीट पेपर लीक के खिलाफ हुए छात्र आंदोलन के दौरान जंतर-मंतर पहुंची थीं. उस समय उन्होंने छात्रों के मुद्दों का समर्थन किया था और सरकार से उनकी समस्याओं पर ध्यान देने की अपील की थी. लेकिन अब CJP के मौजूदा आंदोलन को लेकर उनका रुख अलग नजर आ रहा है. पूनम ने कहा कि कई लोगों को यह तक पता नहीं है कि वे आखिर किस वजह से प्रदर्शन कर रहे हैं. उनके मुताबिक, इस तरह का माहौल देश के लिए ठीक नहीं है.
अमेरिका में हिंदू मंदिर पर हमले की साजिश से भड़का भारत, भारतीयों की सुरक्षा पर उठाया बड़ा सवाल!
'हर कोई उठकर प्रधानमंत्री से इस्तीफा मांगने लगे, ऐसा कैसे चलेगा?'
पूनम पांडे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस्तीफे की मांग पर नाराजगी जताते हुए कहा कि देश चलाने का एक तरीका होता है.उन्होंने कहा कि, ‘देश का मजाक ही तो उड़ाया जा रहा है. फिलहाल क्या हो रहा है, जिसका मन चाहे सीधा उठकर बोल देते हैं प्राइम मिनिस्टर इस्तीफा दो. ये क्या बात हो गई. मतलब वो तु्म्हारे घर के कौन हैं, तुम्हारे पड़ोसी हैं क्या. वह देश के प्रधानमंत्री हैं. मतलब वो कौन हैं उनका नाम तो देखिए, ऐसे थोड़ी ना देश चलता है.’
Mumbai, Maharashtra: Model and Actress Poonam Pandey says, "The country is being made a joke of right now, what is currently happening? I mean, whoever wants can just get up and directly say, 'Prime Minister, resign.' I mean, what kind of talk is this? Is he someone from your neighbor? He is the Prime Minister of India. I mean, who is he, at least look at his name. This isn't how a country is run, What are you people even doing"
— IANS (@ians_india) October 16, 2026
इमरान खान के मामले पर भी रखी राय
अभिनेता इमरान खान को देश छोड़ने से जुड़े नोटिस के मामले पर भी पूनम पांडे ने अपनी बात रखी. उन्होंने ऐक्टर इमरान खान को देश छोड़ने के मिले नोटिस पर कहा कि वह अमेरिकी नागरिक हैं तो देश के आंतरिक मुद्दों पर दखल नहीं देना चाहिए था. उन्होंने आगे कहा, ‘वैसे ही यहां बहुत ड्रामा चल रहा है. आधे से ज्यादा लोगों को तो पता भी नहीं वो लड़ क्यों रहे हैं। आधे बच्चों को पता भी नहीं कि वो वहां बैठे क्यों हैं. जो चल रहा है ना वह बहुत अनहेल्दी है, हमारे देश के लिए ठीक नहीं है.’
कनॉट प्लेस में CJP के कार्यक्रम का विरोध
शुक्रवार को दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में CJP ने 'लहरा दो तिरंगा' कार्यक्रम के लिए समर्थकों को बुलाया था. हालांकि, वहां पार्टी के विरोध में भी लोग जुट गए. खबर के मुताबिक, कुछ कारोबारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दिल्ली पुलिस के समर्थन में नारे लगाए. वहीं, पार्टी के युवा नेताओं अभिजीत दीपके और नेहा बोरा को कनॉट प्लेस पहुंचने से पहले हिरासत में ले लिया गया. इस वजह से कार्यक्रम में समर्थकों की संख्या भी कम रही.
यह भी पढ़ें
CJP के आंदोलन और पूनम पांडे के बयान के बाद यह मुद्दा चर्चा में है. अब देखना होगा कि पार्टी अपने आंदोलन को आगे किस तरह बढ़ाती है और इस पर राजनीतिक व सामाजिक स्तर पर कैसी प्रतिक्रिया सामने आती है.