CEC के खिलाफ प्रोटेस्ट पर पुलिस कार्रवाई से चिढ़ीं कुनिका सदानंद, मोदी सरकार पर निकाली भड़ास, लोगों ने लगाई अक्ल ठिकाने
कुनिका सदानंद, पीएम मोदी के ख़िलाफ़ कई बार बयान बाजी चुकी हैं, अब उन्होंने CEC के खिलाफ प्रोटेस्ट पर पुलिस कार्रवाई को लेकर मोदी सरकार पर तंज कसा है. हालांकि लोगों ने एक्ट्रेस की अक्ल ठिकाने लगा दी है.
Follow Us:
बॉलीवुड एक्ट्रेस कुनिका सदानंद हमेशा ही सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं,मोदी विरोध में कई बार वो अपनी भड़ास निकाल चुकी हैं. अब CJP के प्रोटेस्ट और CEC ज्ञानेश कुमार के रिजाइन की माँग को लेकर कुनिका ने पीएम मोदी के ख़िलाफ़ बयान बाजी की है.
मोदी सरकार पर कुनिका ने निकाली भड़ास
कुनिका ने अपने X अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है और फिर से बीजेपी सरकार पर तंज कसा है, कुनिका ने वीडियो में कहा, “लॉजिकल थिंकिंग इंडियंस. वोट पर सवाल पूछा, तो जवाब में हिरासत क्यों? प्रदर्शनकारियों को, खासकर महिलाओं को गुंडों के पीटने के आरोप हैं, उनकी हिफाजत कौन कर रहा है? पुलिस कहां थी? और पुलिस से सवाल- लोगों को मवेशियों की तरह समेटकर हिरासत में लेना, क्या यही नागरिकों के साथ व्यवहार है? उनकी इज्जत, उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी है? अभिजीत, सौरभ और आशुतोष को विमान से हिरासत में लेना क्यों जरूरी था? ऐसा क्या खतरा था? ज्ञानेश कुमार जी, इलेक्टोरल रोल्स पर सवालों का जवाब हिरासत से कैसे मिलेगा?'.”
‘जवाब आप देंगे या सवाल पूछने की सजा जनता भुगतेगी?’
कुनिका सदानंद ने अपनी वीडियो में आगे कहा, “बीजेपी सरकार, भरोसा मांगने वालों को डराकर भरोसा कैसे बनेगा? जंतर-मंतर हटा दिया, सड़कें और मेट्रो बंद, लेकिन सवाल तो वही है- महिलाओं और बच्चों की हिफाजत के लिए क्या यही तत्परता दिखाते हैं आप, जो प्रोटेस्ट रोकने में आपने दिखाई थी? ये नौजवान देश का फ्यूचर हैं, अपने फ्यूचर का हिसाब मांगना गुनाह कब से हो गया? जनता आपको चुनती है, तो जवाब आप देंगे या सवाल पूछने की सजा जनता भुगतेगी? ये क्या हो रहा है हमारे देश में? अभी तक तो आप इमरजेंसी का राग अलाप रहे थे, ये तो इमरजेंसी से बदतर कंडीशन कर दी आपने.”
‘युवा जाग जाता है ना, तो सिंहासन हिलता है’
एक्ट्रेस यहीं नहीं रुकी उन्होंने आगे कहा, “आपने एक भी वीडियो देखा है, मोदी जी? नवरात्रि के दिन हैं, आप कहते हो हमें बेटियों का सम्मान करना चाहिए, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ. और आप देख रहे हैं बेटियों के साथ क्या हो रहा है? बेटियां ही नहीं, बेटों के साथ भी क्या हो रहा है? गुंडे पीट रहे हैं, बिना यूनिफॉर्म के लोग आकर प्रोटेस्ट साइट पर हंगामा कर रहे हैं और पुलिस देखती रही है. पुलिस ने कुछ नहीं किया, क्या यही है बेटी का सम्मान? सिर्फ फर्जी है. जनता जाग गई है और जब खासकर कि युवा जाग जाता है ना, तो सिंहासन हिलता है. जय हिंद! जय संविधान”
कुनिका ने पोस्ट में क्या लिखा?
वहीं कुनिका ने अपनी पोस्ट में लिखा, “वोट मांगो तो जनता मालिक. सवाल पूछे तो जनता मुजरिम? हर पात्र नागरिक का वोट गिना जाए. इस मांग से डर क्यों? शांतिपूर्ण विरोध पर नजरबंदी क्यों?वोट पर सवाल है. जवाब वोट पर दीजिए, आवाज दबा कर नहीं.”
Vote maango toh janta maalik. Sawaal poochhe toh janta mujrim? Har eligible citizen ka vote gina jaaye—iss maang se darr kyun? Shaantipoorn protest par detention kyun? Vote par sawaal hai. Jawaab vote par dijiye, awaaz dabaakar nahi. #RightToVote #Democracy https://t.co/7ju77BKqoY
— Kunickaa Sadanand (@Kunickaa) October 12, 2026Advertisement
कुनिका पर भड़के लोग
अब जिस तरह से कुनिका मोदी सरकार पर तंज कसा है, और पीएम मोदी का अपमान करने की कोशिश की है, वो लोगों को रास नहीं आया है, कुनिका ने जिस तरह से पीएम और सरकार की छवि ख़राब करने काम कर रही है, उसकी वजह से उनकी खूब आलोचना हो रही है. एक यूजर ने लिखा, “मैडम जब प्रदर्शन की अनुमति ही नहीं मिली है तो प्रदर्शन करने क्यों जा रहे हो. पुलिस को लॉ एंड ऑर्डर को मेंटेन करना है इसलिए इनको हिरासत में लिया जा रहा है. जो मैटर सुप्रीम कोर्ट में लंबित है फिर उस पर अराजकता फैलाना कहां तक उचित है.”
वहीं एक और यूजर ने लिखा, “कितने लोगों ने FIR या केस किया है? अब ये मत बोलना कि कोर्ट भी आरएसएस वाले चल रहे हैं...वैसे अगर आपकी कोशिश कांग्रेस से टिकट लेने की है तो आप सही जा रहे हैं..”
इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा, “आंटी जी, कांग्रेस की भक्ति में इतना भी अंधा मत हो जाइए कि लड़के को लड़की बताने लग जाएँ! पहले फैक्ट चेक कर लिया कीजिए, फिर वीडियो बनाइए और अपनी बात रखिए. राजनीति अपनी जगह है, लेकिन कम से कम वीडियो बनाने से पहले सच्चाई तो जान लीजिए!”
वहीं एक और यूजर ने लिखा, “पुलिस को कोन पीटा पैसा लेकर प्रचार मत चलाओ वरना लोग तुमको देखना बंद कर देंगे”
इतना ही नहीं एक और यूजर ने लिखा, “जितना मर्जी विडियो बनाएं पर जनता इस चीज़ को समझ चुकी है कि कोई वोट चोरी नहीं हुई है बल्कि जनता ने चोरों को वोट देना छोड़ दिया है. इसका प्रमाण फिर से प्रचंड जीत बीजेपी की.”
वहीं एक और यूजर ने लिखा, “सबूत लेकर कोर्ट क्यों नहीं जाती, तो काम कोर्ट का है, रोड पर थोड़े होगा, फ्री का ज्ञान ना बताओ आप”
प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले रही ज्योति
कॉकरोच जनता पार्टी के जंतर मंतर प्रोटेस्ट पर दिल्ली में पुलिस की सख़्त कार्रवाई और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था देखने को मिल मिल रही है, जंतर-मंतर पर CJP के विरोध-प्रदर्शन पर जिस तरह से प्रदर्शनाकरियों को हिरासत में लिया जा रहा है, उसके बाद से ही मोदी सरकार की आलोचना करने वाली हस्तियां भड़क गई हैं. यही वजह है की अब कुनिका ने भी अपनी भड़ास निकाली है.
क्यों हो रहा विरोध प्रदर्शन
यह भी पढ़ें
सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दिपके के नेतृत्व में यह विरोध प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर किया गया था. वे वोटर लिस्ट से जुड़ी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) की प्रक्रिया को रोकने की भी मांग कर रहे हैं. हालांकि चुनाव आयोग ने किसी भी तरह की गड़बड़ी से इनकार किया है और कहा है कि वोटर लिस्ट से नाम हटाने का मकसद डुप्लीकेट, मृत या अयोग्य वोटरों को हटाना था.