जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

‘पाकिस्तान के प्रेम में ये लोग मरे ही जाते हैं’, PM मोदी का अपमान करने वाले नसीरुद्दीन शाह पर भड़की कंगना, एक्टर को लगाई लताड़

कंगना रनौत एक बार फिर नसीरुद्दीन शाह पर बरस पड़ी है, एक्ट्रेस का कहना है कि नसीरुद्दीन शाह पाकिस्तान प्रेमी हैं. कंगना ने एक बार फिर नसीरुद्दीन पर पलटवार किया है.

‘पाकिस्तान के प्रेम में ये लोग मरे ही जाते हैं’, PM मोदी का अपमान करने वाले नसीरुद्दीन शाह पर भड़की कंगना, एक्टर को लगाई लताड़
Image Credits: Kangana Ranaut/ Instagram/IANS
Advertisement

बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने हाल ही में दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह पर तीखा हमला बोला था. छात्र आंदोलनों को लेकर बॉलीवुड की भूमिका पर चल रही बहस के बीच कंगना ने एक्टर की पुरानी टिप्पणी को लेकर उन पर निशाना साधा था. कंगना ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में नसीरुद्दीन शाह को 'लोमड़ी' कहा था और देश के प्रति उनकी वफादारी पर सवाल उठाए थे. 

पीएम मोदी के लिए नसीरुद्दीन पर भड़कीं कंगना

अब एक बार फिर कंगना नसीरुद्दीन शाह पर बरस पड़ी है, एक्ट्रेस का कहना है कि नसीरुद्दीन शाह पाकिस्तान प्रेमी हैं. कंगना ने एक बार फिर नसीरुद्दीन पर पलटवार किया है, लोमड़ी कमेंट पर बात करते हुए कंगना ने कहा,‘मैंने उनको इसलिए ये कहा क्योंकि उन्होंने एक गंदा वीडियो बनाया था जिसमें वह इस तरह की धमकियां दे रहे थे, इस तरह की बातें कर रहे थे, जो हमारे प्रतिनिधि हैं पूरी दुनिया में, प्रधानमंत्री जी को इतने बड़े-बड़े पुरस्कार मिले। उनके बारे में वो ऐसा कह रहे हैं.”

‘पाकिस्तान के प्रेम में ये लोग मरे ही जाते हैं’

Advertisement

कंगना ने आगे कहा, “जब देखो, चाहे उनकी फिल्म हो, चाहे उनकी कोई बात हो, इंटरव्यू हों, ये फिल्म इंडस्ट्री की पाकिस्तान के लिए प्रेम कथा कब खत्म होगी. जब देखो पाकिस्तान के प्रेम में ये लोग मरे ही जाते हैं. तो मैं जानना चाहती हूं कि विभाजन के इतने साल हो गए लेकिन ये प्रेम कहानी खत्म क्यों नहीं हो रही हैं. जब इतना ज्यादा, चाहे वो पहलगाम अटैक हो, चाहे हमने ऑपरेशन सिंदूर से दूर किया हो.”

‘झारखंड में जब बच्चों पर जुल्म हो रहे हैं तो ये चुप क्यों हैं’

जंतर-मंतर पर पहुंचे बाकी एक्टर्स के लिए कंगना ने कहा है कि वो सब धड़याली आंसू बहाने वाले लोग हैं. कंगना ने कहा, “जब दिल्ली में ऐसी स्थति बनी तो ये सब इंडस्ट्री वाले घड़ियाली आंसू बहाने आ गए थे. अब झारखंड में जब बच्चों पर जुल्म हो रहे हैं तो ये चुप क्यों हैं. ये फिल्म इंडस्ट्री वाले झारखंड क्यों नहीं जा रहे है जेन जी के लिए.”

Advertisement

नसीरुद्दीन ने बॉलीवुड पर कसा था तंज

दरअसल, कंगना का यह हमला नसीरुद्दीन शाह की उस टिप्पणी से जुड़ा है, जिसमें उन्होंने छात्र प्रदर्शनों को लेकर बॉलीवुड के बड़े कलाकारों की चुप्पी पर सवाल उठाया था.नसीरुद्दीन शाह से पूछा गया था कि देश में चल रहे विरोध प्रदर्शनों और छात्र आंदोलनों के बीच बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां खुलकर अपनी बात क्यों नहीं रखतीं. इस पर नसीरुद्दीन शाह ने कहा था, ''वे ऐसा तब करेंगे जब उनका जमीर उनसे ऐसा करने को कहेगा. एक कहावत है, जिस कुत्ते के मुंह में हड्डी होती है, वह भौंक नहीं सकता. जैसे ही हड्डी उनके मुंह से गिर जाएगी या उनके दांत टूट जाएंगे, तब वे भौंकेंगे.”

नसीरुद्दीन शाह के कमेंट पर कंगना रनौत का पलटवार 

Advertisement

एक्टर के इस बयान के बाद। कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक खबर साझा की थी, जिसमें एक्टर पीयूष मिश्रा के नसीरुद्दीन शाह को लेकर दिए गए हालिया बयान का जिक्र था. इसमें नसीरुद्दीन शाह की  उस पुरानी टिप्पणी का भी जिक्र था, जिसमें उन्होंने बॉलीवुड की बड़ी हस्तियों की चुप्पी पर 'मुंह में हड्डी दबाए कुत्ते' वाली कहावत कही थी. इसी खबर को शेयर करते हुए कंगना ने अपनी बात रखी और नसीरुद्दीन शाह पर सीधे हमला किया था. 

“लोमड़ी के बजाय कुत्ता कहलाना पसंद करूंगी”

कंगना ने अपनी पोस्ट में लिखा था, ''सच तो यह है कि हर कोई किसी न किसी का कुत्ता है, लेकिन मुझे इस बात का गर्व है कि मैं जिस घर (देश) की रोटी खाती हूं, उसकी रखवाली करती हूं और उसके लिए लड़ती हूं. नसीर साहब खाते तो इस देश का हैं, लेकिन लड़ते पड़ोसी देश के लिए हैं.''

यह भी पढ़ें

कंगना ने अपने पोस्ट में कहा, ''आज के समय में किसी इंसान को कुत्ता कहना भी एक तरह की तारीफ है, क्योंकि वफादारी और मासूमियत बहुत कम देखने को मिलती है. मैं नसीरुद्दीन शाह जैसे 'लोमड़ी' बनने के बजाय कुत्ता कहलाना पसंद करूंगी.''

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें