जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

अल्लू सिरिश ने देर रात मंदिर के तेज म्यूजिक पर जताई आपत्ति, भड़के लोगों ने बोला- ‘मस्जिदों पर भी बोलेंगे?’

Allu Sirish: सिरिश शेखपेट स्थित अपर्णा वन रेजिडेंशियल सोसाइटी में रहते हैं. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर हैदराबाद सिटी पुलिस को टैग करते हुए बताया कि उनके घर के पास विनोभा नगर के एक हनुमान मंदिर में रात देर तक तेज आवाज में म्यूजिक बजाया जा रहा है.

अल्लू सिरिश ने देर रात मंदिर के तेज म्यूजिक पर जताई आपत्ति, भड़के लोगों ने बोला- ‘मस्जिदों पर भी बोलेंगे?’
Image Source: Allu Sirish/Instagram
Advertisement

Allu Sirish: मशहूर तेलुगु अभिनेता और अल्लू अर्जुन के छोटे भाई अल्लू सिरिश इन दिनों एक अलग वजह से चर्चा में हैं. हैदराबाद में रहने वाले अभिनेता ने देर रात तक तेज आवाज में बज रहे म्यूजिक को लेकर पुलिस से शिकायत की है.सिरिश शेखपेट स्थित अपर्णा वन रेजिडेंशियल सोसाइटी में रहते हैं. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर हैदराबाद सिटीपुलिस को टैग करते हुए बताया कि उनके घर के पास विनोभा नगर के एक हनुमान मंदिर में रात देर तक तेज आवाज में म्यूजिक बजाया जा रहा है. 

सिरिश के मुताबिक, यह म्यूजिक कई बार रात 2 से 3 बजे तक बजता रहता है. उनका कहना है कि इससे सोसाइटी में रहने वाले बुजुर्गों, बच्चो और सुबह काम पर जाने वाले लोगों को परेशानी होती है. अभिनेता ने बताया कि इस मामले में पहले भीफिल्म नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत की जा चुकी थी. उस समय पुलिस ने गणेश विसर्जन के चलते 25 सितंबर तक इंतजार करने को कहा था. लेकिन त्योहार खत्म होने के बाद भी देर रात तक तेज आवाज में म्यूजिक बजना जारी रहा.

शिकायत के साथ शेयर किया वीडियो

Advertisement

अपनी बात को सामने रखने के लिए अल्लू सिरिश ने एक छोटा वीडियो भी शेयर किया, जिसमे देर रात तेज आवाज में बज रहे म्यूजिक को सुना जा सकता है. उनकी पोस्ट के बाद हैदराबाद सिटी पुलिस ने भी तुरंत प्रतिक्रिया दी. पुलिस ने जवाब देते हुए बताया कि अभिनेता की शिकायत को जरूरी कार्रवाई के लिए फिल्म नगर थाना प्रभारी के पास भेज दिया गया है.

‘देवी बनाने से पहले इंसान तो मानो’, महिलाओं की सुरक्षा पर साकिब सलीम का पोस्ट वायरल, जमकर आए रिएक्शन
सिरिश की शिकायत सामने आते ही सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को लेकर अलग-अलग राय देखने को मिली. कुछ लोगों ने अभिनेता का समर्थन किया और कहा कि रात के समय तेज आवाज में लाउडस्पीकर या म्यूजिक से किसी की नींद और रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित नहीं होनी चाहिए. वहीं, कुछ यूजर्स ने उनसे दूसरे धार्मिक स्थलों पर बजने वाले लाउडस्पीकर को लेकर भी सवाल किए.

सोशल मीडिया पर दो हिस्सों में बंटे यूजर्स

कमेंट सेक्शन में कुछ लोगों ने सवाल उठाया कि अगर सिरिश तेज आवाज वाले म्यूजिक के खिलाफ हैं तो क्या वह मस्जिदों से आने वाली अजान की तेज आवाज को लेकर भी ऐसी ही शिकायत करेंगे. दूसरी तरफ, कई लोगों ने कहा कि मुद्दा किसी धर्म का नहीं, बल्कि रात में होने वाले तेज शोर का है. उनका तर्क था कि मंदिर हो या मस्जिद, अगर लाउडस्पीकर की आवाज से आसपास रहने वाले लोगों की नींद और शांति प्रभावित हो रही है तो नियम सभी के लिए समान होने चाहिए. इस तरह अल्लू सिरिश की एक स्थानीय शिकायत सोशल मीडिया पर धार्मिक स्थलों में लाउडस्पीकर के इस्तेमाल और रात में होने वाले शोर को लेकर बड़ी बहस में बदल गई.

ऐसा रहा है अल्लू सिरिश का फिल्मी सफर
अल्लू सिरिशमशहूर फिल्म निर्माता अल्लू अरविंद के बेटे और अभिनेता अल्लू अर्जुन के छोटे भाई हैं. उन्होंने साल 2013 में तेलुगु फिल्म 'गौरवम' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद वह 'कोठा जनता', 'श्रीरस्तु शुभमस्तु', 'ओक्का क्षणम' और 'ABCD: अमेरिकन बॉर्न कन्फ्यूज्ड देसी' जैसी फिल्मों में नजर आए.
तेलुगु सिनेमा के साथ-साथ अल्लू सिरिश ने मलयालम फिल्मों में भी काम किया है. उन्होंने मोहनलाल के साथ फिल्म '1971: बियॉन्ड बॉर्डर्स' से मलयालम सिनेमा में कदम रखा था. उन्हें आखिरी बार साल 2024 में रिलीज हुई फिल्म 'बडी' में देखा गया था.

Advertisement

यह भी पढ़ें

 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 1
G
Guest (अतिथि)
V
Vicky Singh
2 weeks ago

Apni koi value nhi bhai ke naam se kha raha h shkal dekho koi noukari bhi na rakhe .kyu muslim rishtedar h inke .muslim se fat jati h inki shrm kar shakal achhi nhi baat kaha se achhi karega

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें