जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

रीति तिवारी की टीम ने एकम बावा के आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, कहा- झूठे दावों के खिलाफ शुरू की कानूनी कार्रवाई

एकम खुद को रीति का एक्स-स्टेपफादर बताते हैं और उन्होंने रानी के साथ रिश्ते और शादी का दावा भी किया है. अब इन आरोपों पर रीति तिवारी की टीम ने अपना पक्ष रखा है.दरअसल, रीति तिवारी की टीम ने उनके इंस्टाग्राम पोस्ट पर एक बयान जारी करते हुए एकम बावा के दावों को झूठा बताया और कहा कि उनके खिलाफ जरूरी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

रीति तिवारी की टीम ने एकम बावा के आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, कहा- झूठे दावों के खिलाफ शुरू की कानूनी कार्रवाई
Image Credits:Image Credits:ekambawaofficial/Instagram/rhititiwari/instagram
Advertisement

बिग बॉस 20 के घर में रीति तिवारी लगातार चर्चा में हैं, लेकिन इस समय उनके शो से ज्यादा उनके परिवार से जुड़ा विवाद सुर्खियां बटोर रहा है. पंजाबी सिंगर एकम बावा ने हाल  में सोशल मीडिया पर कई वीडियो शेयर कर रीति और उनकी मां रानी तिवारी को लेकर कई गंभीर दावे किए हैं. 

रीति की टीम ने एकम बावा के दावों को झूठा बताया

एकम खुद को रीति का एक्स-स्टेपफादर बताते हैं और उन्होंने रानी के साथ रिश्ते और शादी का दावा भी किया है. अब इन आरोपों पर रीति तिवारी की टीम ने अपना पक्ष रखा है.दरअसल, रीति तिवारी की टीम ने उनके इंस्टाग्राम पोस्ट पर एक बयान जारी करते हुए एकम बावा के दावों को झूठा बताया और कहा कि उनके खिलाफ जरूरी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

‘एकम बावा के खिलाफ जरूरी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है’

Advertisement

रीति तिवारी की टीम ने पोस्ट में लिखा, ''हम एकम बावा द्वारा रीति तिवारी और उनके परिवार के खिलाफ किए गए झूठे दावों को अलग-अलग मीडिया प्लेटफॉर्म पर फैलाए जाने से निराश हैं. रीति अभी 'बिग बॉस 20' के घर में हैं और खुद इन आरोपों का जवाब नहीं दे सकतीं. हम मीडिया से रिक्वेस्ट करते हैं कि ऐसे बदनाम करने वाले दावों को बढ़ाने से पहले फैक्ट्स वेरिफाई करें और परिवार को अपनी बात कहने का पूरा मौका दें. इन आरोपों के संबंध में एकम बावा के खिलाफ जरूरी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है.’’

एकम बावा ने क्या खुलासा किया था

दरअसल, पिछले कुछ दिनों से एकम बावा लगातार सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर रीति और उनकी मां रानी तिवारी को लेकर अपनी बात रख रहे हैं. अपने एक वीडियो में उन्होंने दावा किया था कि वह 2020 से 2022 तक रानी तिवारी के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहे और बाद में 18 फरवरी 2022 को दोनों ने शादी की. 2020 से 2025 तक वह रानी और रीति के साथ एक ही फ्लैट में रहे थे.एकम ने अपने वीडियो में रानी और रीति के साथ तस्वीरें भी शेयर की थीं और इन्हें अपने दावों के सबूत के रूप में दिखाया था

Advertisement

मुश्किल समय में रानी और रीति ने उनका हाल नहीं पूछा

एकम बावा ने इसके बाद कथित तौर पर लंबे समय तक मानसिक प्रताड़ना और धमकियों का सामना करने का आरोप लगाया. उन्होंने रानी तिवारी पर मारपीट करने का भी दावा किया और कहा कि उनके पास इससे जुड़ा वीडियो भी है. इस प्रताड़ना से परेशान होकर उन्होंने आत्महत्या की कोशिश की थी और इसके बाद उन्हें करीब 12-13 दिन अस्पताल में रहना पड़ा. उनका कहना है कि उस मुश्किल समय में रानी और रीति ने उनका हाल नहीं पूछा, जबकि उनके दोस्त उनके साथ खड़े रहे.

एकम ने अपने करियर को लेकर भी रानी पर आरोप लगाए

एकम ने अपने करियर को लेकर भी रानी पर आरोप लगाए. उनका कहना है कि उन्हें गाने और अपने करियर से जुड़े कई फैसले लेने से रोका जाता था और इन परिस्थितियों की वजह से उनका करियर प्रभावित हुआ. वह कई महीनों तक अपने कमरे में बंद रहे और लोगों से दूर हो गए. बाद में तलाक की बात करने पर कथित तौर पर उनके नंबर ब्लॉक कर दिए गए.

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें