BB 20: सलमान ने लगाई रीति की क्लास तो सपोर्ट में उतरे पिता मनोज तिवारी, कही ऐसी बात उड़े सबके होश
रीति तिवारी के पिता मनोज तिवारी ने शो में अपनी बेटी के गेम पर खुलकर बात की है, साथ ही उन्होंने रीति की भाषा को लेकर भी कमेंट किया. इतना ही नहीं उन्होंने ऑनलाइन दावों को खारिज कर दिया कि उन्होंने रिति को बिग बॉस में लाने के लिए अपने सोर्स का इस्तेमाल किया.
Follow Us:
बिग बॉस सीजन 20 लगातार चर्चाओं में बना हुआ है, शो की कंटेस्टेंट रीति तिवारी तो कुछ ज्यादा ही चर्चा में बनी हुई हैं. सलमान खान ने वीकेंड का वार में रीति तिवारी को काज़ी तौकीर और उदिति सिंह के साथ हुई उनकी बहस के बाद समझाया था. इस घटना से उनकी भाषा, रवैये और पहचान को लेकर एक बड़ी बहस छिड़ गई. सलमान ने रीति को समझाने के साथ साथ उनकी हरकत पर नाराजगी भी जाहिर की थी.
रीति के सपोर्ट में उतरे मनोज तिवारी
वहीं अब रीति तिवारी के पिता मनोज तिवारी ने शो में अपनी बेटी के गेम पर खुलकर बात की है, साथ ही उन्होंने रीति की भाषा को लेकर भी कमेंट किया. इतना ही नहीं उन्होंने ऑनलाइन दावों को खारिज कर दिया कि उन्होंने रिति को बिग बॉस में लाने के लिए अपने सोर्स का इस्तेमाल किया, उन्होंने कहा कि उन्हें पता नहीं था कि वह चुनी गई है और उन्हें इसके बारे में बहुत बाद में पता चला. उन्होंने दर्शकों से घर के झगड़ों पर ओवररिएक्ट न करने की भी अपील की.
‘बच्चों का बिग बॉस है करने दो’
मनोज तिवारी ने बेटी का सपोर्ट करते हुए मीडिया से बात करते हुए कहा, "बच्चों का बिग बॉस है करने दो, सोशल मीडिया पर लोग यह भी दावा कर रहे हैं कि मैंने उसे शो में लाने के लिए अपने सोर्स का इस्तेमाल किया. शुरुआत के लिए, मुझे यह भी नहीं पता था कि वह बिग बॉस में जा रही है. बिग बॉस एक ऐसा खेल है जहां 24 घंटे कुछ न कुछ हो रहा है, इसलिए किसी को परेशान नहीं होना चाहिए. वो जो देखते हैं, उस पर ध्यान देते हैं; मैं खुद बिग बॉस में रहा हूं . यह सिर्फ एक खेल है, इसलिए इसका आनंद लें.”
सलमान ने रीति के सवाल पर उठाए सवाल
बता दें कि वीकेंड का वार के दौरान, सलमान ने रिति से काज़ी और उदिति के साथ हुई उनकी लड़ाई के बारे में सवाल किए और उनकी बातों और रवैये, दोनों पर ही आपत्ति जताई थी. उन्होंने न सिर्फ़ उनके बर्ताव पर सवाल उठाए, बल्कि शो में उन्होंने खुद को जिस तरह पेश किया, उस पर भी बात की.
‘बिग बॉस में आने से पहले आपको कोई नहीं जानता था’
सलमान ने उनसे कहा, "बिग बॉस में आने से पहले आपको कोई नहीं जानता था. क्या यह सच नहीं है? आप मनोज तिवारी की बेटी हैं.अब तक लोग यही कहते होंगे कि आप उनकी बेटी हैं, इसलिए आपकी पहचान बनी है... लोग तो यह भी कहते हैं कि कोई आपको जानता नहीं, फिर भी आप यहाँ हैं.”
काजी पर क्या बोले सलमान
इसके बाद उन्होंने खुद को रॉकस्टार बताने वाली बात पर ध्यान दिलाया और काज़ी के सफ़र से उसकी तुलना की. उन्होंने कहा, "दिक्कत यह है कि सिर्फ़ आप ही खुद को रॉकस्टार कह रही हैं कोई और नहीं. रॉकस्टार शब्द ऐसे व्यक्ति के लिए इस्तेमाल किया जाता है जिसने मुश्किलों का सामना किया हो और संघर्ष करके एक मुकाम हासिल किया हो. काज़ी ऐसे ही व्यक्ति हैं क्योंकि उन्होंने यह सब देखा है.”
‘आप मनोज तिवारी की बेटी हैं, डॉली बिंद्रा की नहीं’
सलमान ने मनोज तिवारी और डॉली बिंद्रा वाले बिग बॉस 4 के एक पुराने एपिसोड का ज़िक्र करते हुए कहा, "आप मनोज तिवारी की बेटी हैं, डॉली बिंद्रा की नहीं.”
कौन होगा शो से बेघर
यह भी पढ़ें
बताते चलें की इस हफ्ते रीति तिवारी शो से बेघर होने के लिए ऩॉमिनेट हुईं हैं, ऐसे में देखने वाली बात तो अब ये होगी की रीति शो में बनी रहती हैं, या फिर इस हफ्ते उनका सफर खत्म हो जाएगा