जेल से सुकेश चंद्रशेखर का वैलेंटाइन सरप्राइज, जैकलिन फर्नांडीस को एयरबस हेलिकॉप्टर गिफ्ट करने का दावा

सुकेश ने अपने पत्र में दावा किया है कि उन्होंने जैकलिन को एयरबस का एक लग्जरी हेलिकॉप्टर गिफ्ट किया है. हालांकि, इस दावे को लेकर अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

जेल से सुकेश चंद्रशेखर का वैलेंटाइन सरप्राइज, जैकलिन फर्नांडीस को एयरबस हेलिकॉप्टर गिफ्ट करने का दावा

जेल  में बंद ठग सुकेश चंद्रशेखर ने वैलेंटाइन डे पर दावा किया है कि उन्होंने अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीस को एयरबस का एक लग्जरी हेलिकॉप्टर गिफ्ट किया है. लेंटाइन डे पर एक इमोशनल लव लेटर में उन्होंने अपने गहरे प्यार, पछतावे और समर्पण का जिक्र किया है. 'टू, जैकलीन फर्नांडीज' को संबोधित और 'फ्रॉम, 'सुकेश चंद्रशेखर' के हस्ताक्षर वाले लेटर की शुरुआत 'माय बेबी बोम्मा जैकलिन' से होती है.

जेल में बंद ठग  सुकेश चंद्रशेखर  ने वैलेंटाइन डे के मौके पर एक बार फिर सुर्खियां बटोरी हैं. उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीस को एयरबस का एक लग्जरी हेलिकॉप्टर गिफ्ट किया है.

वैलेंटाइन डे पर लिखा इमोशनल लव लेटर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वैलेंटाइन डे पर लिखे गए एक भावुक पत्र में सुकेश ने अपने “गहरे प्यार”, “पछतावे” और “समर्पण” का जिक्र किया है. यह पत्र ‘To, जैकलिन फर्नांडीस’ को संबोधित है और अंत में ‘From, सुकेश चंद्रशेखर’ के हस्ताक्षर बताए जा रहे हैं.

लेटर की शुरुआत उन्होंने “My Baby Bomma Jacqueline” जैसे संबोधन से की है. पत्र में सुकेश ने जैकलिन के प्रति अपने प्यार का इजहार करते हुए कहा कि उनका रिश्ता सच्चा है और वह हर परिस्थिति में उनके साथ खड़े रहेंगे.

हेलिकॉप्टर गिफ्ट करने का दावा

सुकेश ने अपने पत्र में दावा किया है कि उन्होंने जैकलिन को एयरबस का एक लग्जरी हेलिकॉप्टर गिफ्ट किया है. हालांकि, इस दावे को लेकर अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

गौरतलब है कि सुकेश चंद्रशेखर इस समय कथित ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामलों में जेल में बंद हैं. इससे पहले भी वह जैकलिन फर्नांडीस को लेकर कई बार पत्र लिख चुके हैं, जो मीडिया में चर्चा का विषय बनते रहे हैं.

सोशल मीडिया पर चर्चा तेज

जैसे ही यह खबर सामने आई, सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया. लोग इस लेटर और हेलिकॉप्टर गिफ्ट के दावे को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें

फिलहाल, जैकलिन फर्नांडीस की ओर से इस पूरे मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

Tags

Advertisement

टिप्पणियाँ 0

LIVE
Advertisement
Podcast video
अल्लाह का नाम लेकर Yogi के लिए दुश्मनों से लड़ गए मौलाना ने सबको धो डाला ! Kaukab Mujtaba
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें