×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

नोरा फतेही की कार का हुआ एक्सीडेंट, सिर में आई चोट, एक्ट्रेस ने VIDEO शेयर कर बताई कैसी है हालात

हादसे के बाद नोरा फतेही का पहला वीडियो सामने आया है, और उन्होंने अपने साथ हुए हादसे के बारे में बताया है. वीडियो में अभिनेत्री कहती हैं कि डेविड गुएटा के कॉन्सर्ट के लिए सनबर्न फेस्टिवल जाते समय एक कार ने दोपहर के वक्त मेरी गाड़ी को जोरदार टक्कर मारी.टक्कर इतनी जोरदार थी कि मेरा सिर विंडो में टकराया.

नोरा फतेही की कार का हुआ एक्सीडेंट, सिर में आई चोट, एक्ट्रेस ने VIDEO शेयर कर बताई कैसी है हालात
Advertisement

बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही का बीते शनिवार जोरदार कार एक्सीडेंट हुआ था, लेकिन गनीमत रही कि अभिनेत्री को ज्यादा चोट नहीं आई. 

कार एक्सीडेंट के बाद नोरा फतेही ने शेयर किया वीडियो

पुलिस ने मामले में नशे में धुत गाड़ी चला रहे युवक को गिरफ्तार कर लिया है, और अब खुद नोरा ने वीडियो जारी कर हादसे और अपनी हेल्थ के बारे में बताया है. वीडियो में नोरा ने ये भी कहा कि वे ड्रिंक एंड ड्राइव और ड्रग्स जैसी चीजों को प्रमोट नहीं करती हैं. 

‘एक कार ने मेरी गाड़ी को जोरदार टक्कर मारी’

Advertisement

हादसे के बाद नोरा फतेही का पहला वीडियो सामने आया है, और उन्होंने अपने साथ हुए हादसे के बारे में बताया है. वीडियो में अभिनेत्री कहती हैं कि डेविड गुएटा के कॉन्सर्ट के लिए सनबर्न फेस्टिवल जाते समय एक कार ने दोपहर के वक्त मेरी गाड़ी को जोरदार टक्कर मारी.टक्कर इतनी जोरदार थी कि मेरा सिर विंडो में टकराया. लेकिन मुझे ज्यादा चोट नहीं आई है और मैं बिल्कुल ठीक हूं, बस हल्की सूजन है.

'मैं ड्रिंक एंड ड्राइव और ड्रग्स जैसी चीजों के सपोर्ट में नहीं हूं’

एक्ट्रेस ने आगे गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि कभी भी ड्रिंक एंड ड्राइव नहीं करना चाहिए क्योंकि आप अपने साथ-साथ किसी और को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं. उन्होंने कहा, 'मैं ड्रिंक एंड ड्राइव और ड्रग्स जैसी चीजों के सपोर्ट में नहीं हूं और न ही उन्हें प्रमोट करती हूं क्योंकि ये चीजें आपको होश में रहने नहीं देती हैं और नहीं पता कि इस हालत में किसी का बड़ा नुकसान हो जाए.

Advertisement

मुंबई पुलिस ने मामले पर क्या कहा

नोरा मुंबई में सनबर्न फेस्टिवल में अमेरिकी डीजे डेविड गुएटा के कॉन्सर्ट में शामिल होने जा रही थी. मुंबई पुलिस ने मामले पर जानकारी देते हुए कहा था कि एक्ट्रेस बिल्कुल ठीक है और उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया. उन्हें मामूली चोट ही आई और गाड़ी चला रहे युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है. बताया गया कि युवक नशे की हालत में गाड़ी चला रहा था और इसकी वजह से गाड़ी पर नियंत्रण नहीं कर पाया.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Aladdin (@a.l.a.d.d.i.n_)

Advertisement

नोरा फ़िलहाल अलग-अलग देशों में स्टेज शोज़ कर रहीं 

बता दें कि एक्ट्रेस फिलहाल अलग-अलग देशों में जाकर अपने स्टेज शोज कर रही हैं. अब वे तंजानिया जाने वाली हैं. उनके फैंस ने तंजानिया से एक वीडियो भी पोस्ट किया है, जिसमें वे उनके आने का इंतजार भी कर रहे हैं.

एक्ट्रेस ने वीडियो पर कमेंट कर लिखा, "ये बहुत ही कमाल है, आपका बहुत-बहुत धन्यवाद! मैं आप लोगों से बहुत प्यार करती हूं! मेरे दिल में ईस्ट अफ्रीका के लिए एक खास जगह और एक खास कनेक्शन है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें