जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

‘अनपढ़ है, बेवकूफ नहीं...’, ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ में विजय सालगांवकर के सामने इस बार है सबसे बड़ी चुनौती

अभिनेता ने दृश्यम 3 को ही इस कहानी का अंत बताया. उन्होंने कहा, "हम लोगों को यह भी लगा था कि यह स्क्रिप्ट ही इस कहानी का अंत होना चाहिए क्योंकि हर चीज को एक स्थान पर पहुंचाकर छोड़ देना चाहिए. जिस तरह से उन्होंने स्क्रिप्ट लिखी है, फिल्म को नया रूप दिया है और कहानी को आगे बढ़ाया है. मुझे लगता है कि उन्होंने शानदार काम किया है."

‘अनपढ़ है, बेवकूफ नहीं...’, ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ में विजय सालगांवकर के सामने इस बार है सबसे बड़ी चुनौती
Image Credit: IANS
Advertisement

अभिनेता अजय देवगन स्टारर फिल्म 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' के मेकर्स ने ट्रेलर रिलीज कर दिया है. इस नए भाग में विजय सालगांवकर का सामना एक नए और मजबूत प्रतिद्वंद्वी से होगा. फिल्म में अजय देवगन विजय, तब्बू आईजी मीरा देशमुख और श्रिया सरन नंदिनी के किरदार में लौट रही हैं. इस बार जयदीप अहलावत और प्रकाश राज की एंट्री हुई है, जो विजय के खिलाफ जांच को और मजबूत करते हैं. 

2 मिनट 52 सेकंड के ट्रेलर में दिखा जबरदस्त सस्पेंस

2 मिनट 52 सेकंड के ट्रेलर में विजय सालगांवकर (अजय देवगन) एक बार फिर अपने परिवार के सीक्रेट को कानून के हाथों से बचाते नजर आएंगे. ट्रेलर में दिखाया गया है कि मामला अब सिर्फ दिमागी खेल नहीं रहा बल्कि विजय और पुलिस के बीच अस्तित्व की लड़ाई बन चुका है.

ट्रेलर में अजय देवगन कहते हैं, उनके बहुत ही मजबूत सबूत हैं. जयदीप अहलावत फिल्म में क्राइम ब्रांच के एसपी की भूमिका में नजर आएंगे. ट्रेलर में देखने को मिलता है कि वे विजय सालगांवकर की समझ और चालाकी को पहचानते हैं. इसी बदलाव के बीच विजय का सामना पहले से ज्यादा खतरनाक चुनौती से होता है.

Advertisement

‘अनपढ़ है, बेवकूफ नहीं...’

ट्रेलर में प्रकाश राज का किरदार विजय के लिए कहता है, "अनपढ़ है, बेवकूफ नहीं. इसे मैं हल्के में लेने की कोशिश नहीं करूंगा."

ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान अभिनेता अजय देवगन ने कहा कि दृश्यम 2 के बाद उन्हें उम्मीद नहीं थी तीसरा पार्ट भी आएगा. उन्होंने कहा, "दृश्यम 2 के बाद हमें नहीं पता था कि ये फिल्म बनेगी कि नहीं क्योंकि इसे आगे बढ़ाना आसान नहीं था. इसमें कई सारे ट्विस्ट एंड टर्न थे, जिसके दायरे में रहते हुए कहानी को वहीं से आगे बढ़ाना, जहां इसे खत्म किया गया, बहुत मुश्किल था."

अभिनेता ने डायरेक्टर अभिषेक पाठक की सराहना करते हुए कहा, "अभिषेक पाठक हम सभी के पास एक आइडिया लेकर आए, जिसे सभी ने खूब पसंद किया था. इसके बाद उन्होंने फिल्म के लेखन में करीब ढ़ाई साल काम किया था. स्क्रिप्ट वाकई काफी सराहनीय थी."

अजय देवगन बोले- तीसरा पार्ट बनाना आसान नहीं था

अभिनेता ने दृश्यम 3 को ही इस कहानी का अंत बताया. उन्होंने कहा, "हम लोगों को यह भी लगा था कि यह स्क्रिप्ट ही इस कहानी का अंत होना चाहिए क्योंकि हर चीज को एक स्थान पर पहुंचाकर छोड़ देना चाहिए. जिस तरह से उन्होंने स्क्रिप्ट लिखी है, फिल्म को नया रूप दिया है और कहानी को आगे बढ़ाया है. मुझे लगता है कि उन्होंने शानदार काम किया है."

यह भी पढ़ें

अभिनेता ने अपनी बात खत्म करते हुए कहा कि वे उम्मीद करते हैं कि मोहनलाल और ओरिजिनल टीम यह फिल्म जरूर देखें. अगर उन्हें फिल्म पसंद आती है, तो यह बहुत खुशी की बात होगी.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें