‘मुस्लिम पति को हिंदू बनाया?’ देवोलीना को मिले धर्म के ताने, बच्चे पर बात आई तो छलका दर्द
Devoleena Bhattacharjee: देवोलीना भट्टाचार्जी ने कहा धर्म को लेकर होने वाली ट्रोलिंग कुछ कम हुई, लेकिन देवोलीना का कहना है कि लोगों ने उन्हें ट्रोल करने के लिए अब दूसरे मुद्दे ढूंढ लिए हैं. सबसे ज्यादा परेशनी उन्हें तब होती है, जब सोशल मीडिया यूजर्स उनकी शादी के साथ-साथ उनके छोटे बच्चे को भी अपनी बातों में घसीटने लगते हैं.
Follow Us:
Devoleena Bhattacharjee: टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) अपनी जिंदगी से जुड़ी बातों पर खुलकर अपनी राय रखने के लिए जानी जाती हैं. जब उन्होंने शाहनवाज शेख के साथ इंटरफेथ शादी की थी, तब सोशल मीडिया पर उन्हें काफी आलोचना और ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था. हालांकि, समय के साथ कई लोगों को यह बात समझ आई कि दोनों एक-दूसरे के धर्म का सम्मान करते हैं और साथ मिलकर अलग-अलग त्योहार भी मनाते हैं. इसके बाद धर्म को लेकर होने वाली ट्रोलिंग कुछ कम हुई, लेकिन देवोलीना का कहना है कि लोगों ने उन्हें ट्रोल करने के लिए अब दूसरे मुद्दे ढूंढ लिए हैं. सबसे ज्यादा परेशनी उन्हें तब होती है, जब सोशल मीडिया यूजर्स उनकी शादी के साथ-साथ उनके छोटे बच्चे को भी अपनी बातों में घसीटने लगते हैं.
अब तलाक और बच्चे के धर्म को लेकर सवाल
शार्दुल पंडित के पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान देवोलीना ने बताया कि शाहनवाज के समाज के कुछ लोग आज भी उन्हें लेकर टिप्पणी करते हैं और कहते हैं कि उन्होंने अपने पति को हिंदू बना दिया है. वहीं, उनकी अपनी कम्युनिटी के लोग अब धर्म को लेकर उतना सवाल नहीं करते, लेकिन कुछ लोग उनकी शादी को लेकर तरह-तरह की भविष्यवाणियां जरूर करते हैं. एक्ट्रेस ने बताया कि कुछ लोग कहते हैं कि उनका और शाहनवाज का तलाक होने वाला है. बात यहीं नहीं रुकती, अब उनके बच्चे को लेकर भी सवाल किए जाते हैं कि वह बड़ा होकर किस धर्म को मानेगा. एक मां के लिए अपने बच्चे से जुड़ी ऐसी बातें सुनना कितना मुश्किल हो सकता है, देवोलीना ने अपनी भावनाओं के जरिए इसे बयां किया.
देवोलीना ने पूछा- कौन सा धर्म नफरत करना सिखाता है?
देवोलीना ने ऐसे लोगों को जवाब देते हुए कहा कि कोई भी धर्म किसी बच्चे या उसके माता-पिता को ट्रोल करना नहीं सिखाता. उनके मुताबिक, हर धर्म इंसान को बेहतर इंसान बनने और दूसरों का सम्मान करने की सीख देता है. उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति अपने धर्म को सच्चे दिल से मानता है तो उसे अपने धर्म और अपने कर्मों पर ध्यान देना चाहिए, न कि दूसरे धर्म के लोगों को गाली देने या उनके बारे में गलत बातें करने में समय बिताना चाहिए. देवोलीना ने यह भी सवाल किया कि किसी दूसरे धर्म को बुरा-भला कहने से आखिर कैसे यह साबित हो जाता है कि आप अपने धर्म का सम्मान करते हैं. उन्होंने लोगों से नफरत और नकारात्मकता फैलाने के बजाय अपने जीवन और अपने विश्वास पर ध्यान देने की अपील की...
बच्चे का जिक्र आते ही रो पड़ीं एक्ट्रेस
बात जब उनके बच्चे तक पहुंची तो देवोलीना खुद को रोक नहीं पाईं और भावुक होकर रोने लगीं. उन्होंने कहा कि उनके बच्चे के बारे में अगर कोई गलत बात करेगा तो उन्हें निश्चित तौर पर बहुत दुख होगा. एक्ट्रेस ने बताया कि मां बनने के बाद उन्हें अपनी मां के साथ अपने रिश्ते की अहमियत पहले से कहीं ज्यादा समझ आई है. उनके मुताबिक, मां और बच्चे के बीच का रिश्ता बेहद गहरा होता है और इसे शब्दों में पूरी तरह समझा पाना मुश्किल है. उन्होंने कहा कि बच्चे को लेकर कोई गलत खबर या आपत्तिजनक टिप्पणी सामने आती है तो एक मां के लिए वह बेहद दर्दनाक होती है. यही वजह है कि ट्रोलर्स की बातें उन्हें सबसे ज्यादा तब चोट पहुंचाती हैं, जब उनका निशाना उनका बच्चा बनता है.
रैंप पर PM मोदी की ‘धुरंधर’ एंट्री, गाना बजते ही झूम उठा Gen-Z, रिएक्शन हुआ वायरल, देखें VIDEO
2022 में शाहनवाज से की थी शादी
यह भी पढ़ें
देवोलीना भट्टाचार्जी ने साल 2022 में शाहनवाज शेख के साथ शादी की थी. दोनों की शादी उस समय काफी चर्चा में रही थी. अब दोनों एक बेटे के माता-पिता हैं, जिसका नाम जॉय है. शाहनवाज जिम और फिटनेस ट्रेनर के तौर पर काम करते हैं. देवोलीना अक्सर अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कुछ पल सोशल मीडिया पर भी साझा करती रहती हैं. हालांकि, उनके लिए सबसे अहम बात अपने परिवार की खुशी और अपने बच्चे की सुरक्षा है. उनकी हालिया बातचीत से यह साफ हुआ कि सोशल मीडिया पर होने वाली आलोचना से ज्यादा उन्हें तब तकलीफ होती है, जब लोग बिना सोचे-समझे एक मासूम बच्चे को भी अपनी नफरत और विवाद का हिस्सा बना देते हैं.