जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

रैंप पर PM मोदी की ‘धुरंधर’ एंट्री, गाना बजते ही झूम उठे Gen-Z, रिएक्शन हुआ वायरल, देखें VIDEO

PM Modi in Vadodara: PM मोदी मंच पर पहुंचने के बाद रैंप के जरिए सीधे युवाओं के बीच गए. इस दौरान मंच पर पहले फिल्म क्वीन का लोकप्रिय गाना ‘वी विल रॉक यू’ बजा और फिर फिल्म धुरंधर का चर्चित गाना ‘आरी-आरी’ सुनाई दिया. गाना बजते ही युवाओं में उत्साह बढ़ गया और कई लोग इसकी धुन पर झूमते नजर आए. PM मोदी ने भी हाथ हिलाकर युवाओं का अभिवादन किया.

Author
09 Sep 2026
( Updated: 09 Sep 2026
12:42 PM )
रैंप पर PM मोदी की ‘धुरंधर’ एंट्री, गाना बजते ही झूम उठे Gen-Z, रिएक्शन हुआ वायरल, देखें VIDEO
Image Source: PM Modi/ Twitter
Advertisement

PM Modi in Vadodara: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को गुजरात के वडोदरा पहुंचे, जहां ‘नमो फॉर विकसित भारत’ कार्यक्रम में उनका अंदाज काफी अलग देखने को मिला. युवाओं के लिए खास तौर पर तैयार किए गए, इस कार्यक्रम में करीब 6 हजार युवा मौजूद थे. पीएम मोदी मंच पर पहुंचने के बाद रैंप के जरिए सीधे युवाओं के बीच गए. इस दौरान मंच पर पहले फिल्म क्वीन का लोकप्रिय गाना ‘वी विल रॉक यू’ बजा और फिर फिल्म धुरंधर का चर्चित गाना ‘आरी-आरी’ सुनाई दिया. गाना बजते ही युवाओं में उत्साह बढ़ गया और कई लोग इसकी धुन पर झूमते नजर आए. पीएम मोदी ने भी हाथ हिलाकर युवाओं का अभिवादन किया.

25 मिनट तक युवाओं से सीधा संवाद

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने Gen-Z के करीब 6 हजर युवाओं से बातचीत की और लगभग 25 मिनट तक उनसे सीधे संवाद किया. मंच को Y शेप में डिजाइन किया गया था, ताकि पीएम मोदी युवाओं के ज्यादा करीब रह सकें. इस दौरान एक छात्र ने प्रधानमंत्री को अपने हाथो से बनाई तस्वीर भी भेंट की. पीएम मोदी की रैंप से युवाओं के बीच पहुंचने और वहां मौजूद लोगों से बातचीत करने के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. लोगो को कार्यक्रम का यह अंदाज काफी पसंद आया और कई यूजर्स ने इसे प्रधानमंत्री की ‘धुरंधर एंट्री’ बताया.

सोशल मीडिया पर ‘आरी-आरी’ की चर्चा

PM मोदी की एंट्री का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई. एक्स पर एक यूजर ने कार्यक्रम की लाइटिंग, बैकग्राउंड म्यूजिक और ‘आरी-आरी’ गाने का जिक्र करते हुए पीएम मोदी की एंट्री को खास बताया. एक अन्य यूजर ने इसे ‘वडोदरा में पीएम मोदी की धुरंधर एंट्री’ कहा. युवाओं के बीच लोकप्रिय गाने का इस्तेमाल और रैंप के जरिए पीएम मोदी का उनके बीच पहुंचना कार्यक्रम की सबसे चर्चित चीजों में रहा.

शादी के लिए अपनाया इस्लाम, मक्का-मदीना भी गईं राखी सावंत, अब धर्म परिवर्तन पर तोड़ी चुप्पी

युवाओं को दी गलत जानकारी से बचने की सलाह

PM मोदी ने युवाओं से बातचीत के दौरान गलत और भ्रामक जानकारी से सावधान रहने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि कुछ लोग झूठी बातों के जरिए लोगों को भ्रमित करने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए युवाओं को सच को समझना और उसका साथ देना चाहिए. प्रधानमंत्री की इस टिप्पणी को कांग्रेस और राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ अभियान से जोड़कर भी देखा जा रहा है, हालांकि पीएम मोदी ने अपने संबोधन में किसी का नाम नहीं लिया. इसी कार्यक्रम में उन्होंने वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के तीन अहम हिस्से देश को समर्पित किए, जिनकी कुल लंबाई 326 किलोमीटर है. इन परियोजनाओं पर 20,700 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च हुए हैं.

Advertisement

मुंबई मे PM के कार्यक्रम से पहले सुरक्षा कार्रवाई

यह भी पढ़ें

उधर, मुंबई में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से पहले सुरक्षा एजेंसियों ने BKC स्थित नीता अंबानी कल्चरल सेंटर के पास दो लोगों को हिरासत में लिया.. इसी जगह प्रधानमंत्री ‘ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026’ का उद्घाटन करने वाले हैं. जानकारी के मुताबिक, हिरासत में लिए गए एक युवक ने खुद को PMO का अधिकारी बताया था और उसके पहचान पत्र को संदिग्ध पाया गया. रिपोर्ट के अनुसार उसकी पहचान 24 वर्षीय रोहन पारेख के रूप में हुई है. प्रधानमंत्री शाम करीब 5:45 बजे फिनटेक फेस्ट का उद्घाटन करेंगे, जहां डिजिटल पेमेंट, वित्तीय समावेशन, एजेंटिक AI और क्वांटम टेक्नोलॉजी जैसे विषयों पर चर्चा होगी.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें