Bigg Boss 20: 'सोचा कॉकरोच उसे बचा लेंगे', रिया अहीर के एविक्शन पर लव गिल का तंज, गौसेवा वाले कमेंट पर भी साधा निशाना
Bigg Boss 20:जनता की वोटिंग में रिया को पंजाबी एक्ट्रेस लव गिल से हार मिली और उन्हें शो से बाहर होना पड़ा. हालांकि, रिया के एविक्शन के बाद मामला शांत होने के बजाय सोशल मीडिया पर और गरमा गया है.
Follow Us:
Bigg Boss 20: NEET प्रोटेस्ट से चर्चा में आईं रिया अहीर यादव ने जब बिग बॉस के मंच पर एंट्री ली थी, तो उनके फैंस को उम्मीद थी कि वह शो में लंबा सफर तय करेंगी. लेकिन उनका बिग बॉस सफर शुरू होते ही खत्म हो गया. जनता की वोटिंग में रिया को पंजाबी एक्ट्रेस लव गिल से हार मिली और उन्हें शो से बाहर होना पड़ा. हालांकि, रिया के एविक्शन के बाद मामला शांत होने के बजाय सोशल मीडिया पर और गरमा गया है.
रिया के OUT होते ही लव गिल का वीडियो वायरल
रिया के बाहर होने के बाद लव गिल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस क्लिप में लव रिया पर तंज कसती नजर आ रही हैं.1 वीडियो में बादशाह की पत्नी उनसे पूछती हैं कि पोल में उनके साथ जो दूसरी लड़की थी, उसका क्या हुआ. इस पर लव कहती हैं कि वह स्टेज से ही एविक्ट हो गईं. इसके बाद वह रिया को लेकर कहती हैं कि शायद उन्हें लगा था कि उनके 'कॉकरोच' उन्हें बचा लेंगे.
लव ने आगे रिया की सोशल मीडिया एक्टिविटी का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि रिया पहले उनके खिलाफ स्टोरीज शेयर कर रही थीं. हालांकि, यह बातचीत डिफर्ड लाइव का हिस्सा बताई जा रही है और अभी तक टीवी पर दिखाए गए एपिसोड में इसे प्रसारित नहीं किया गया है.
Love Gill cooking CJP worker Rhiya Yadav on live TV 🚨
— Suprvirat (@MostlyKohli) September 6, 2026
Badshah’s wife - What happened to the other girl who was with you in the poll?
Love Gill - She got evicted from the stage itself. She thought her cockroaches could save her
Badshah’s wife - Tell me everything
Love Gill -… pic.twitter.com/Lu0J810Jlo
'मुझे देहाती कहती थी रिया'
लव ने दावा किया कि रिया उन्हें 'देहाती' तक कहती थीं, क्योंकि वह गौ सेवा करती हैं. उन्होंने यह भी कहा कि रिया ने एविक्शन से पहले सोशल मीडिया पर एक ऐसी स्टोरी शेयर की थी, जिसमें वह अपनी जीत को लेकर काफी कॉन्फिडेंट नजर आ रही थीं. इसी बात पर लव ने तंज करते हुए कहा कि अब शायद रिया रोने वाली स्टोरीज पोस्ट कर रही होंगी. बातचीत में रिया के सब्सक्रिप्शन वाले सोशल मीडिया कंटेंट का भी जिक्र हुआ. इस पर भी उन पर निशाना साधा गया और कहा गया कि गौ सेवा करना उन लोगों से बेहतर है, जो अपना कंटेंट देखने के लिए लोगों से सब्सक्राइब करने को कहते हैं.
रिया के फैंस ने की वापसी की मांग
रिया के एविक्शन के बाद सोशल मीडिया पर फैंस दो हिस्सों में बंटे नजर आ रहे हैं. कुछ लोग लव गिल के समर्थन में हैं और उनका कहना है कि जनता ने रिया को मौका दिया, लेकिन वोटिंग में वह हार गईं. वहीं रिया के समर्थकों का कहना है कि उनके साथ जिस तरह की बातें की जा रही हैं, वह ठीक नहीं है. कई फैंस अब रिया की वाइल्ड कार्ड एंट्री की मांग भी कर रहे हैं.
शादी के लिए अपनाया इस्लाम, मक्का-मदीना भी गईं राखी सावंत, अब धर्म परिवर्तन पर तोड़ी चुप्पी
यह भी पढ़ें
हालांकि, अभी तक रिया की वाइल्ड कार्ड एंट्री को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी वापसी की चर्चा जरूर तेज है. इस बीच रिया ने भी वीडियो शेयर कर अपने फैंस का शुक्रिया अदा किया है. अब देखना होगा कि रिया का बिग बॉस चैप्टर यहीं खत्म होता है या वाइल्ड कार्ड एंट्री के साथ उनकी कहानी में एक और ट्विस्ट आता है.